Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Oct, 2025 ♦ 7:23 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»मखदमपुर में फंदे से लटका मिला 22 वर्षीय युवक, जांच में जुटी पुलिस
    जमशेदपुर

    मखदमपुर में फंदे से लटका मिला 22 वर्षीय युवक, जांच में जुटी पुलिस

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaOctober 16, 2025Updated:October 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur: जमशेदपुर के मखदुमपुर में एक युवक अपने कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान 22 वर्षीय अली हुसैन के रूप में हुई है, जो ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित गरीब कॉलोनी का निवासी था। वह मखदुमपुर में किराए के मकान में अकेले रहकर काम करता था।

    घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब सुबह काफी देर तक अली अपने कमरे से बाहर नहीं निकला। मकान मालिक ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया, तो अली फंदे से झूलता हुआ पाया गया।

    मृतक के पिता सलीम अंसारी ने बताया कि उन्हें एक फोन कॉल से बेटे की मौत की खबर मिली। वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि दरवाजा टूटा हुआ था और अली फंदे से लटका हुआ था। उन्होंने बताया कि अली अविवाहित था और कुछ दिनों से थोड़ा चुपचाप रहने लगा था, लेकिन उसने ऐसा कदम उठाएगा, इसकी उम्मीद नहीं थी।

    पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है लेकिन मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस अली के मोबाइल फोन और निजी जीवन से जुड़े पहलुओं की गहन छानबीन कर रही है। घटना से परिवार और स्थानीय लोग गहरे सदमे में हैं।

    Ali Hussain Jharkhand news makhdumpur MGM Hospital Parsudih police investigation self-harm suicide tragedy young man
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ की चुटूपालू घाटी में बस और ट्रेलर की टक्कर, 18 यात्री घायल
    Next Article रांची में फर्जी नंबर प्लेट वालों पर शिकंजा, 18 गाड़ियां जब्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दवा लोडेड पिकअप वैन लूटकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    October 16, 2025
    झारखंड

    हथियार से डरा कर युवती का यौन शोषण, आरोपी हुआ गिरफ्तार…

    October 16, 2025
    गिरिडीह

    आदिवासी समाज ने निकाली जन आक्रोश रैली, निशा भगत ने कहा– हम अपनी अस्मिता की लड़ाई लड़ रहे

    October 16, 2025
    Latest Posts

    दवा लोडेड पिकअप वैन लूटकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    October 16, 2025

    हथियार से डरा कर युवती का यौन शोषण, आरोपी हुआ गिरफ्तार…

    October 16, 2025

    आदिवासी समाज ने निकाली जन आक्रोश रैली, निशा भगत ने कहा– हम अपनी अस्मिता की लड़ाई लड़ रहे

    October 16, 2025

    एएसजी आई हॉस्पिटल की सराहनीय पहल : दिवाली में बच्चों की आंखों की चोटों के लिए निःशुल्क इलाज

    October 16, 2025

    पानी भरे गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत, भाजपा नेत्री ने परिजनों से की मुलाकात

    October 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.