Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में कुल 21 प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों में मुसाबनी की डॉक्टर कुमारी रेखा और सदर अस्पताल बोकारो की डॉक्टर रीना कुमारी को सेवा से बर्खास्त करने का फैसला शामिल है। दोनों डॉक्टरों पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप थे, जिस पर सरकार ने सख्त कार्रवाई करते हुए यह निर्णय लिया। कैबिनेट के अन्य फैसलों से संबंधित विस्तृत जानकारी जल्द जारी की जाएगी।
प्रमुख फैसले इस प्रकार हैं:
- शहीद अर्धसैनिक बल कर्मियों के परिवारों को मिलेगा लाभ:
उग्रवाद या राष्ट्र सेवा में शहीद हुए झारखंड निवासी केंद्रीय अर्धसैनिक बल के जवानों के परिजनों को विशेष अनुग्रह अनुदान और सरकारी नौकरी में अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी। - महालेखापरीक्षक की रिपोर्ट को मिली स्वीकृति:
CAG की मार्च 2023 तक की रिपोर्ट को आगामी झारखंड विधानसभा सत्र में प्रस्तुत किया जाएगा। - सेवानिवृत्त कर्मियों को मिलेगी Notional वेतनवृद्धि:
30 जून और 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के पेंशन लाभों की गणना के लिए काल्पनिक वेतन वृद्धि की स्वीकृति दी गई। - तीन चिकित्सकों को सेवा से बर्खास्त:
डॉ. कुमारी रेखा (मुसाबनी), डॉ. रीना कुमारी (बोकारो) और डॉ. वीणा कुमारी (कसमार) को अनियमितता के कारण सेवा से बर्खास्त किया गया। - डाल्टनगंज में बनेगा विशेष न्यायालय:
SC-ST अत्याचार निवारण अधिनियम के मामलों की सुनवाई के लिए डाल्टनगंज न्यायालय में विशेष अदालत गठित होगी। - अटल मोहल्ला क्लिनिक का नाम बदला:
अब इस योजना का नाम मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लिनिक होगा। - उर्दू शिक्षकों के नए पदों का सृजन:
पूर्व के 3712 पदों को प्रत्यर्पित कर 4339 नए पदों का सृजन किया गया। - पुलिस व गृह रक्षक भर्ती नियमावली में संशोधन:
पुराने विज्ञापन को रद्द किया गया, साथ ही उम्र और फीस में छूट देने का फैसला। - श्रावणी मेला के लिए सुरक्षा इंतजाम:
राजकीय श्रावणी मेला 2025 के लिए 28 अस्थायी मेला ओपी और 19 यातायात ओपी बनाए जाएंगे। - दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष शिक्षक की नियुक्ति:
विशेष शिक्षा सहायक आचार्य नियमावली 2025 को मंजूरी मिली। - राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 को मंजूरी।
- झारखंड आयुष सेवा नियमावली में संशोधन को स्वीकृति।
- SAG योजना के तहत पोषण आहार आपूर्ति के लिए एजेंसियों का मनोनयन।