Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»लातेहार में 20 वर्षीय युवक की आत्महत्या, परिवार के साथ हुआ था झगड़ा
    झारखंड

    लातेहार में 20 वर्षीय युवक की आत्महत्या, परिवार के साथ हुआ था झगड़ा

    Team JoharBy Team JoharDecember 20, 2024Updated:December 20, 2024No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लातेहार  : लातेहार के सदर थाना क्षेत्र के हुंडरू गांव में एक दुखद घटना घटी. यहां 20 वर्षीय युवक उपेंद्र सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उपेंद्र 2 दिन पहले ही कन्याकुमारी से वापस लौटा था.

    मिली जानकारी के अनुसार, उपेंद्र एक सप्ताह पहले काम की तलाश में कन्याकुमारी गया था, लेकिन वहां काम नहीं मिलने के कारण वह बुधवार को घर लौट आया. घर आने के बाद से ही वह काफी उदास रहने लगा था.

    गुरुवार की शाम उपेंद्र का मां और बहन के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ. झगड़े के बाद सभी लोग खाना बनाने लगे. इसी दौरान उपेंद्र अपने कमरे में गया और साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली.

    घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना दी. थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा ने पुलिस को घटनास्थल पर भेजा और मामले की जांच कराई. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है.

    Also Read : दिल्ली रेप केस: पुलिस ने 1500 किमी तक पीछा कर दबोचा आरोपी, गुजरात में छिपा था शख्स

    family hanging Hundru village Kanyakumari Latehar incident. mental health police investigation police station incharge Pramod Kumar Sinha post mortem quarrel Reasons for Suicide Sadar Police Station suicide tragic incident Upendra Singh youth आत्महत्या आत्महत्या के कारण उपेंद्र सिंह कन्याकुमारी झगड़ा थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा दुखद घटना परिवार पुलिस जांच पोस्टमार्टम फांसी मानसिक स्वास्थ्य युवक लातेहार लातेहार घटना. Latehar सदर थाना हुंडरू गांव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिल्ली रेप केस: पुलिस ने 1500 किमी तक पीछा कर दबोचा आरोपी, गुजरात में छिपा था शख्स
    Next Article घर आए पार्सल में मिली व्यक्ति का धड़

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    क्राइम कंट्रोल पर एसएसपी राकेश रंजन सख्त, थानेदारों को दिया टास्क

    June 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गरीबों, दलितों और शोषितों की आवाज थे अनिल चौरसिया : रघुवर दास

    June 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अवैध संबंध के विवाद में हुई थी अमन दुबे ह’त्या, प्रेमी युगल गिरफ्तार

    June 16, 2026
    Latest Posts

    क्राइम कंट्रोल पर एसएसपी राकेश रंजन सख्त, थानेदारों को दिया टास्क

    June 17, 2026

    गरीबों, दलितों और शोषितों की आवाज थे अनिल चौरसिया : रघुवर दास

    June 16, 2026

    अवैध संबंध के विवाद में हुई थी अमन दुबे ह’त्या, प्रेमी युगल गिरफ्तार

    June 16, 2026

    मोदी सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित : सुमित शरण

    June 16, 2026

    ठनका की चपेट में आये आम चुनने गये बच्चे, बच्ची की मौ’त, किशोर की हालत गंभीर

    June 16, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.