Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 1:38 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बाबू दास को गोलियों से छलनी करने वाले दो गिरफ्तार, हथियार जब्त
    झारखंड

    बाबू दास को गोलियों से छलनी करने वाले दो गिरफ्तार, हथियार जब्त

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaFebruary 11, 2025Updated:February 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बाबू दास
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Saraikela : दागी किस्म के शख्स बाबू दास पर अंधाधुंध फायरिंग कर उसे लहूलुहान करने के इल्जाम में पुलिस ने दो संदेही गुनहगारों को धर दबोचा है। गिरफ्तार लोगों के नाम अजय बहादुर उर्फ अज्जू थापा और आनंद दुबे बताये गये। मामले में दोनों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज है। दोनों को अरेस्ट कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इन लोगों के पास से पुलिस ने दो देसी पिस्तौल जब्त किया है। इस बात का खुलासा आज सरायकेला के पुलिस कप्तान मुकेश कुमार लुणायत ने किया।

    SP ने मीडिया को बताया कि बीते सात फरवरी की रात बाबू दास पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसायी गयी थी। इल्जाम है कि आदित्यपुर के सांपड़ा स्थित देसी ढाबा में घुसकर अजय बहादुर उर्फ अज्जू थापा एवं आनंद दुबे ने बाबू दास को टारगेट कर अंधाधुंध फायरिंग की। इस हमले में बाबू दास को सात गोलियां लगी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर वहां से भाग निकले थे। वहीं, खून से लथपथ बाबू दास को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसका इलाज चल रहा है। वारदात के बाद SDPO समीर कुमार सवैया की देखरेख में एक टीम गठित की गयी थी। गठित टीम ने टेक्निकल सेल की मदद ली और दोनों संदेही गुनहगारों को धर दबोचा। धराये दोनों संदेही गुनहगारों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। बता दें कि अज्जू थापा कुख्यात अपराधी संतोष थापा का रिश्तेदार है। इस मामले में संतोष थापा और देवशीष दास को भी पुलिस खोज रही है। घटना के बाद से दोनों फरार चल रहे हैं।

    Also Read : सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद स्वास्थ्य मंत्री इरफान ने वापस ली याचिका

    Also Read : कुख्यात श्रीप्रकाश शुक्ला का खात्मा करने वाले पूर्व IPS अफसर अजय शर्मा का निधन

    Also Read : IAS बनने का था सपना पर एक रोल ने बदल दी जिंदगी, जानें कौन हैं ये… 

    Also Read : BSEB ने जारी किया गाइडलाइन, मैट्रिक परीक्षा में जूता-मोजा बैन

    crime Crime news News News Update Saraikela
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबाबूलाल मरांडी ने तिलका मांझी की जयंती पर धनबाद में उन्हें दी श्रद्धांजलि
    Next Article देवघर को केंद्र से मिलेगी बड़ी सौगात, जानें क्या

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड सरकार ने 8 DSO का किया तबादला… देखें पूरी लिस्ट

    August 1, 2025
    झारखंड

    गुमला-लोहरदगा रोड पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, पांच लोग घायल

    August 1, 2025
    झारखंड

    लैंड स्कैम मामले में आरोपी अमित अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

    August 1, 2025
    Latest Posts

    अब केले का छिलका नहीं फेंकें! बनाएं हेल्दी चाय और पाएं कई फायदे

    August 1, 2025

    उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितंबर को, 21 अगस्त तक भरे जाएंगे नामांकन

    August 1, 2025

    झारखंड सरकार ने 8 DSO का किया तबादला… देखें पूरी लिस्ट

    August 1, 2025

    गुमला-लोहरदगा रोड पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, पांच लोग घायल

    August 1, 2025

    लैंड स्कैम मामले में आरोपी अमित अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.