Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बच्चा चोरी की अफवाह में पथराव, एसडीपीओ समेत 18 पुलिसकर्मी घायल
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चा चोरी की अफवाह में पथराव, एसडीपीओ समेत 18 पुलिसकर्मी घायल

    Team JoharBy Team JoharSeptember 19, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    गोड्डा :झारखंड के गोड्डा जिले में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रानीडी में बच्चा चोरी की अफवाह से उग्र हुई भीड़ के पथराव में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) और अंचलाधिकारी समेत करीब 18 पुलिसकर्मी घायल हो गए।
    पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र प्रसाद वर्णवाल ने आज यहां बताया कि लगभग 5000 लोगों की भीड़ रानीडी में बच्चा चोर की अफवाह में पंचायत भवन को घेरे हुए थी। उन्होंने बताया कि पंचायत के मुखिया ने बीच-बचाव करते हुए किसी तरह युवक को भवन के अंदर छुपा दिया।
    वहीं, भीड़ युवक को उनके हवाले करने की मांग कर रही थी। उन्होंने बताया कि पुलिस के लाख समझाने के बाद वे नहीं माने। बाद में भीड़ को नियंत्रित करने के लिये पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी।
    श्री वर्णवाल ने बताया कि इसके विरोध में भीड़ में शामिल लोगों ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों पर पथराव कर दिया। उन्होंने बताया कि पथराव में सदर एसडीपीओ ए. के. सिंह, अंचलाधिकारी प्रदीप शुक्ला, पुलिस निरीक्षक कमलेश्वर पांडे, थाना प्रभारी बलराम रावत समेत लगभग 18 पुलिसकर्मी घायल हो गए।
    पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पथराव में पुलिस के लगभग आठ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने बताया कि घायल हुए पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
    श्री वर्णवाल ने बताया कि बच्चा चोरी के आरोप में भीड़ के हत्थे चढ़े घायल युवक का भी पुलिस अभिरक्षा में इलाज कराया गया, जिसे भीड़ मारने पर आमादा थी। उन्होंने बताया कि घटना में पुलिस की ओर से पांच राउंड फायरिंग की गयी है। उन्होंने बताया कि दोषियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

    crime jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल
    Next Article राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल बना रहे नई मिलिट्री डॉक्ट्रीन, सरकार को सौंपेंगे रिपोर्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026
    कोर्ट की खबरें

    16 लाख की आय, 90 लाख का खर्च… ACB जांच में घिरे पूर्व भू-अर्जन पदाधिकारी

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लातेहार में दर्दनाक सड़क हादसा : कार और बाइक की सीधी टक्कर में दो युवकों की मौ’त

    June 13, 2026
    Latest Posts

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026

    16 लाख की आय, 90 लाख का खर्च… ACB जांच में घिरे पूर्व भू-अर्जन पदाधिकारी

    June 13, 2026

    लातेहार में दर्दनाक सड़क हादसा : कार और बाइक की सीधी टक्कर में दो युवकों की मौ’त

    June 13, 2026

    हजारीबाग : घर में मिली 85 वर्षीय महिला की लहूलुहान लाश, इलाके में सनसनी

    June 13, 2026

    गुमला में अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, परिवार के 6 सदस्य घायल

    June 13, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.