Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में विमान से लाए गए 174 प्रवासी मजदूर, राज्य सरकार को किया धन्यवाद
    झारखंड

    झारखंड में विमान से लाए गए 174 प्रवासी मजदूर, राज्य सरकार को किया धन्यवाद

    Team JoharBy Team JoharMay 28, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। गुरुवार को सुबह में मुंबई में फंसे सैकड़ों मजदूरों और राज्य के विभिन्न लोगों को एयर एशिया के विमान से रांची लाया गया। लॉक डाउन के दौरान लगभग 2 महीने से अधिक समय से फंसे यात्रियों ने रांची एयरपोर्ट पहुंचने के बाद लॉ कॉलेज के पूर्ववर्ती छात्र और राज्य सरकार को धन्यवाद अदा किया।

    एयरपोर्ट पर आ रहे बाहर में फंसे लोगों ने बताया कि पिछले 2 महीने से हम लोग मुंबई में काफी परेशान थे और हमारे लिए ना तो खाने-पीने का इंतजाम हो रहा था और ना ही कोई सुविधा मुहैया हो पा रही थी, जिसको लेकर हम लोगों ने अपने राज्य आने का हर संभव प्रयास किया लेकिन साधन नहीं मिलने के कारण नहीं आ सके। वहीं अपने परिवार के साथ आ रहे लोगों ने बताया कि साथ में छोटे-छोटे बच्चे होने की वजह से हम लोग पैदल भी नहीं चल पा रहे थे और मजबूरन वहां पर किसी तरह अपनी जिंदगी बसर करने को मजबूर थे।

    बाहर में फंसे प्रवासी मजदूरों को लाने के लिए राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है, वहीं गुरुवार को विमान से लाए गए मजदूरों में लॉ कॉलेज के छात्राओं का अहम योगदान माना जा रहा है। क्योंकि लॉ कॉलेज के छात्राओं के प्रयास से ही एयर एशिया के विमान से 174 यात्रियों को रांची लाया गया. एयरपोर्ट पर यात्रियों के आने से पहले एयरपोर्ट प्रशासन और राज्य सरकार के द्वारा हर तरह के सुरक्षा के मानकों का ध्यान रखा गया था क्योंकि मुंबई को सबसे अधिक संक्रमित राज्य माना जा रहा है। इस कारण भी जिला प्रशासन और एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ के जवान एहतियात के साथ लोगों को एयरपोर्ट पर मार्गदर्शन करते दिखे। एयरपोर्ट पर बाहर से आ रहे लोगों को अपने अपने जिले पहुंचाने के लिए राज्य सरकार की तरफ से बसों का भी इंतजाम किया गया था। 174 यात्रियों के लिए एयरपोर्ट पर 10 बसों की व्यवस्था की गई थी।

    #Jharkhand News Latest news lockdown Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोरोना का कहर : भारत में कोरोना संक्रमण के नये मामले फिर बढ़े, संक्रमितों की संख्या 1.58 लाख पर
    Next Article जम्मू-कश्मीर: पुलवामा जैसे आतंकी हमले की साजिश नाकाम, राजपोरा में कार से आईईडी बरामद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    झारखंड

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.