Gayaji : गयाजी जिले के गुरुआ प्रखंड में शनिवार को ऑब्जर्वर प्रमोद कुमार उपाध्याय ने दर्जनों मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रोजेक्ट विद्यालय, गुरुआ मिडिल स्कूल, हाई स्कूल, उत्क्रमित हाई स्कूल दुब्बा और आरसी कला जैसे केंद्रों का जायजा लिया।
निरीक्षण में सभी मतदान केंद्रों पर पानी, बिजली, शौचालय, फर्नीचर और रैंप जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध पाई गईं। बीडीओ सद्दाम हुसैन ने बताया कि प्रखंड में कुल 172 मतदान केंद्र हैं। इनमें से 160 केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा, जबकि 12 अति संवेदनशील केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा।
विशेष रूप से गुरुआ मिडिल स्कूल को पिंक बूथ बनाया गया है, जहां सभी मतदानकर्मी और सुरक्षाकर्मी महिलाएं होंगी। ऑब्जर्वर ने प्रखंड के निर्वाचनी पदाधिकारी सह बीडीओ को आवश्यक निर्देश और सुझाव दिए और सभी से शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने की अपील की।

Also Read : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में प्रत्याशियों की संख्या में रिकॉर्ड गिरावट…
Also Read : IND vs AUS : भारत ने तीसरा वनडे 9 विकेट से जीता, रोहित-कोहली की जोड़ी चमकी
Also Read : समस्तीपुर में चुनाव के लिए 800 वाहन जब्त, कर्मियों ने सुविधाओं के अभाव की शिकायत की
Also Read : बिहार चुनाव 2025 : BJP ने पूर्व विधायक प्रदीप दास को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला

