Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jul, 2025 ♦ 6:13 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में मंईयां सम्मान योजना से 17 हजार महिलाएं होंगी बाहर…जानें क्यों
    झारखंड

    झारखंड में मंईयां सम्मान योजना से 17 हजार महिलाएं होंगी बाहर…जानें क्यों

    Sneha KumariBy Sneha KumariJuly 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मंईयां सम्मान
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi :  झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है। इस योजना की लगभग 15 से 17 हजार महिलाएं अब तय उम्र सीमा पूरी करने के कारण योजना से बाहर हो रही हैं। योजना के तहत 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाती है।

    क्यों हो रही महिलाएं योजना से बाहर?

    मंईयां योजना के लाभुकों की जानकारी MMMSY पोर्टल पर अपलोड की गई है। यहां जन्म तिथि के आधार पर हर महीने उम्र का सत्यापन किया जाता है। इस बार लगभग 17 हजार महिलाएं 50 वर्ष की आयु सीमा पार कर चुकी हैं, जिससे वे योजना के दायरे से बाहर हो जाएंगी।

    अब मिलेगा सर्वजन पेंशन का लाभ

    राज्य सरकार ने तय किया है कि योजना से बाहर हो रहीं महिलाओं को सर्वजन पेंशन योजना में शामिल किया जाएगा। इसके लिए महिलाओं को आवेदन देना होगा। इस योजना में प्रति माह ₹1000 की पेंशन दी जाती है।

    मंईयां योजना का लाभ किन्हें मिलता है?

    •  झारखंड की स्थायी निवासी महिला हो
    • उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच हो
    • महिला के पास आधार कार्ड, वोटर आईडी और राशन कार्ड हो
    • परिवार अंत्योदय अन्न योजना के तहत आता हो
    • महिला का आधार लिंक सिंगल बैंक खाता हो

    जून माह की राशि जल्द मिलेगी

    मंईयां योजना की मई माह की राशि पहले ही लाभुकों को भेजी जा चुकी है। मई में करीब 51.10 लाख महिलाओं को योजना का लाभ मिला था। अब जून माह की राशि भी जिलों को ट्रांसफर कर दी गई है और इसका वितरण अगले सप्ताह के अंत तक कर दिया जाएगा।

    नवंबर तक की राशि स्वीकृत

    राज्य सरकार ने योजना के लिए नवंबर 2025 तक की राशि पहले ही आवंटित कर दी है। इसके लिए जिलों को कुल ₹96 अरब 9 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

    Also Read : भूधंसान से गिरिडीह का मुख्य सड़क क्षतिग्रस्त, सीसीएल ने शुरू किया मरम्मत कार्य

     

    झारखंड न्यूज झारखंड महिला सशक्तिकरण झारखंड सरकार योजना मईया सम्मान योजना महिला पेंशन योजना महिलाओं के लिए योजना मुख्यमंत्री मईयां योजना योजना से बाहर महिलाएं सरकारी योजना अपडेट सर्वजन पेंशन योजना सामाजिक सुरक्षा योजना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभूधंसान से गिरिडीह का मुख्य सड़क क्षतिग्रस्त, सीसीएल ने शुरू किया मरम्मत कार्य
    Next Article मंगल पांडे की जयंती पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, कहा- उनका साहस देशवासियों के लिए प्रेरणा

    Related Posts

    झारखंड

    रांची की रवीना ने बॉलीवूड की इस film में बिखेरा अभिनय का जलवा

    July 19, 2025
    चाईबासा

    चाईबासा में जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर NCP का प्रदर्शन

    July 19, 2025
    झारखंड

    धोनी ने पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ दिउड़ी मां के दरबार में की पूजा

    July 19, 2025
    Latest Posts

    रांची की रवीना ने बॉलीवूड की इस film में बिखेरा अभिनय का जलवा

    July 19, 2025

    अहमदाबाद प्लेन हादसे के बाद पायलट समुदाय की छवि को पहुंचा नुकसान : FIP

    July 19, 2025

    चाईबासा में जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर NCP का प्रदर्शन

    July 19, 2025

    धोनी ने पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ दिउड़ी मां के दरबार में की पूजा

    July 19, 2025

    पुणे में बैंक मैनेजर ने की आत्म’हत्या, नोट में काम के दबाव का जिक्र…

    July 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.