Bihar : बिहार के सारण जिले में नाबालिग लड़कियों के शोषण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की है। महिला थाना की विशेष टीम ने मशरख, पानापुर और इसुआपुर थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 17 नाबालिग लड़कियों को आर्केस्ट्रा संचालकों के चंगुल से मुक्त कराया है।
यह कार्रवाई राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) के पत्र और सारण SP के निर्देश पर की गई। छापेमारी के दौरान कई आर्केस्ट्रा संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार, ये लड़कियां फिल्मों और एलबम में करियर दिलाने के नाम पर बहला-फुसलाकर अश्लील नृत्य और शारीरिक शोषण के लिए मजबूर की जा रही थीं।
SP ने बताया कि अब तक इस विशेष अभियान के तहत कुल 162 नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया गया है। 21 FIR दर्ज की गई हैं और 56 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मुक्त कराई गई लड़कियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है, जहां उनकी काउंसलिंग और पुनर्वास की प्रक्रिया चल रही है।
सारण पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि अगर वे कहीं भी इस तरह की गतिविधियां देखें तो तुरंत सूचना दें। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि ऐसे अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
Also Read : पुंछ पहुंचे राहुल गांधी, PAK हमले के पीड़ित परिवार से की मुलाकात
Also Read : हाईवा के ड्राइवर को आई झपकी और फिर…
Also Read : मशहूर एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर
Also Read : रिफाइन भरा टैंकर अनियंत्रित होकर घाटी में पलटा, फिर…
Also Read : राष्ट्रीय सिकल सेल उन्मूलन कार्यक्रम के तहत निकाली गयी जागरूकता रैली
Also Read : अंचल निरीक्षक अजय मंडल 3 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Also Read : शिक्षा के बिना समाज को विकसित नहीं किया जा सकता : रामदास सोरेन