Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»चक्रधरपुर रेल मंडल की 16 ट्रेनें रद्द, कई के बदले रूट, कब से कब तक… जानें
    झारखंड

    चक्रधरपुर रेल मंडल की 16 ट्रेनें रद्द, कई के बदले रूट, कब से कब तक… जानें

    Team JoharBy Team JoharOctober 6, 2025Updated:October 6, 2025No Comments2 Mins Read27
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रेल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : रेल पटरियों की मरम्मत और अन्य कार्यों के कारण चक्रधरपुर रेल मंडल में 11 अक्टूबर 2025 से 20 जनवरी 2026 तक 16 यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। दक्षिण-पूर्व रेलवे के डिप्टी चीफ ऑपरेशंस मैनेजर श्रीनिवास सामंत ने इसकी अधिसूचना जारी की है।

    मरम्मत का कारण और ब्लॉक

    राउरकेला से कासबहाल और बंडामुंडा ए केबिन से राउरकेला स्टेशनों के बीच अप और डाउन लाइन की मरम्मत टीआरटी मशीनों से की जाएगी। हर मंगलवार और शनिवार को सुबह 5 :30 बजे से मेगा ब्लॉक लगेगा। इससे साउथ बिहार एक्सप्रेस, इतवारी-टाटा एक्सप्रेस, राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें कैंसिल रहेंगी या रूट बदला जाएगा। यात्रियों को असुविधा हो सकती है।

    पूरी तरह रद्द रहेंगी ये ट्रेनें

    • 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस : 14, 21, 28 नवंबर और 5, 12 दिसंबर।
    • 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस : 15, 22, 29 नवंबर और 6, 13 दिसंबर।
    • 18109/18110 टाटा-इतवारी-टाटा एक्सप्रेस : 11 अक्टूबर से 20 जनवरी के बीच कई तारीखें।
    • 18175/18176 हटिया-झारसुगुडा-हटिया एक्सप्रेस : 11 अक्टूबर से 20 जनवरी के बीच।
    • 68029/68030 राउरकेला-झारसुगुडा मेमू : 11 अक्टूबर से 16 दिसंबर।
    • 68043/68044 टाटा-राउरकेला मेमू : 20 दिसंबर से 20 जनवरी।
    • 18125/18126 राउरकेला-पुरी एक्सप्रेस : 11 अक्टूबर से 13 दिसंबर।
    • 18107/18108 राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस : 14 अक्टूबर से 16 दिसंबर।
    • 58659 हटिया-राउरकेला पैसेंजर : 20 दिसंबर से 20 जनवरी।
    • 58660 राउरकेला-हटिया पैसेंजर : 21 दिसंबर से 21 जनवरी।

    शॉर्ट टर्मिनेशन और ओरिजिनेशन

    कुछ ट्रेनें छोटे रूट पर चलेंगी :

    • 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस : कुछ दिनों तक राउरकेला तक सीमित।
    • 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस : राउरकेला से शुरू।
    • इस्पात एक्सप्रेस (22861/22862/12871/12872) : कई तारीखों पर टाटानगर, राउरकेला या झारसुगुडा तक।

    परिवर्तित मार्ग से चलेंगी ट्रेनें

    • 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस और 18477 पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस : टाटानगर के बजाय झारसुगुडा, संबलपुर सिटी, कटक होकर।
    • 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस : कुछ दिनों तक टाटानगर के बजाय कांड्रा और सीनी स्टेशन होकर दुर्ग।

    रेलवे ने यात्रियों से वैकल्पिक ट्रेनों या बसों का सहारा लेने की सलाह दी है। अधिक जानकारी के लिए स्टेशन या हेल्पलाइन से संपर्क करें।

    Also Read : लापता व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मिली ला’श, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    16 trains of Chakradharpur Railway Division cancelled from when to when... know many cancelled and diverted from October 11 to January 20 routes of many changed Track repairs in Chakradharpur Railway Division: 16 trains affected कई के बदले रूट कई रद्द और रूट बदला कब से कब तक... जानें चक्रधरपुर रेल मंडल की 16 ट्रेनें रद्द चक्रधरपुर रेल मंडल में पटरी मरम्मत : 11 अक्टूबर से 20 जनवरी तक 16 ट्रेनें प्रभावित
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलापता व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मिली ला’श, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
    Next Article 7 अक्टूबर को होगा रक्षा विनिर्माण सम्मेलन, डिफेंस मिनिस्टर करेंगे उद्घाटन

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जिस एजेंसी को जेपीएससी एग्जाम का काम ही नहीं मिला, उसने कंडक्ट करा दिए 10 एग्जाम

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के डीजीपी की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपाएससी घोटाला: ख्यांगते, श्वेता गुप्ता और अभय तिवारी की जमानत पर सुनवाई आज

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोचिंग हब में नियमों की अनदेखी पर कड़ा प्रहार: बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहे 18 बड़े संस्थानों को सील करने का आदेश

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी, शिक्षा से लेकर आयुष्मान योजना तक कई अहम फैसले

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जयराम की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस एसोसिएशन करेगी चार चरणों में आंदोलन

    September 1, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जिस एजेंसी को जेपीएससी एग्जाम का काम ही नहीं मिला, उसने कंडक्ट करा दिए 10 एग्जाम

    September 2, 2026

    नेपाल बाढ़: एक हजार से अधिक शव बरामद, करीब 5 हजार लोग अब भी लापता

    September 2, 2026

    झारखंड के डीजीपी की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

    September 2, 2026

    जेपाएससी घोटाला: ख्यांगते, श्वेता गुप्ता और अभय तिवारी की जमानत पर सुनवाई आज

    September 2, 2026

    कोचिंग हब में नियमों की अनदेखी पर कड़ा प्रहार: बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहे 18 बड़े संस्थानों को सील करने का आदेश

    September 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.