Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Aug, 2025 ♦ 12:51 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार में 15 मरीज कोरोना पॉजिटिव
    बिहार

    बिहार में 15 मरीज कोरोना पॉजिटिव

    Team JoharBy Team JoharMarch 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    पटना। बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर पंद्रह हो गई है।

    बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से आज यहां जारी सूचना में बताया गया है कि इस वायरस से संक्रमित होने की आशंका में 869 मरीजों के रक्त के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से 840 की रिपोर्ट निगेटिव आई है वहीं 15 मरीज इस वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 11 मरीज के रक्त के नमूने की रिपोर्ट नहीं आई है।

    इस बीच सूत्रों के अनुसार रविवार को भागलपुर के जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीजों में से चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिससे राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 15 हो गई। सभी मरीज मुंगेर के रहने वाले हैं और निजी अस्पताल नेशनल हॉस्पीटल के कर्मचारी हैं, जहां बिहार में इस वायरस के संक्रमण से मृत पहला मरीज सैफ अली इलाज कराने गया था।

    वहीं, पटना के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई है। उसे सांस लेने में तकलीफ थी। कोरोना वायरस से संक्रमित होने की आशंका में उसके रक्त के नमूने को जांच के लिए राजेंद्र मेमोरियल रिसर्च इंस्टीच्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (आरएमआरआई) भेजा गया है। जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है।

    समिति ने बताया कि दूसरे राज्यों से यात्रा कर बिहार आए 2376 लोगों को निगरानी में रखा गया है। इनमें से अररिया जिले में दो, औरंगाबाद में 55, सीतामढ़ी में सात, सारण में 96, भागलपुर में 135, सुपौल में तीन, मधुबनी में 95, मधेपुरा में 11, भोजपुर में 65, गया में 135, सीवान में 648, गोपालगंज में 390, पटना में 107, पूर्वी चंपारण में 70, पश्चिम चंपारण में 74, मुजफ्फरपुर में 173, रोहतास में 10, समस्तीपुर में 105, वैशाली में छह, दरभंगा में 28, पूर्णिया में एक, कटिहार में तीन, नवादा में 43, बेगूसराय में सात, नालंदा में 206, बक्सर में पांच, मुंगेर में 18, अरवल में एक, जहानाबाद में 20, कैमूर में 12, बांका में चार, लखीसराय में एक, शिवहर में चार और सहरसा में पांच हैं।

    इस दौरान 221 यात्रियों की 14 दिन की निगरानी अवधि पूरी हो चुकी है। राज्य में ट्रांजिट प्वाइंट पर 407660 यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई है। वहीं, गया हवाईअड्डे पर 20339 और पटना हवाईअड्डे पर 1302 यानि इन दोनों हवाईअड्डों पर कुल 21623 यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई है।

    वार्ता

    #Bihar News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोरोना के प्रकोप के बीच शेयर बाजारों में गिरावट
    Next Article 25 हजार डेली वेज वर्कर्स की मदद करेंगे सलमान खान

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    बिहार में बाढ़ का खतरा : गंगा समेत सभी प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर

    August 6, 2025
    ट्रेंडिंग

    पटना AIIMS में डॉक्टरों की हड़ताल 10 दिनों के लिए स्थगित

    August 6, 2025
    बिहार

    दीवार गिरने से पांच बच्चे मलबे में दबे, दो की हालत नाजुक

    August 6, 2025
    Latest Posts

    जंगल में मिले पेड़ पर लटके श’व

    August 6, 2025

    बिहार में बाढ़ का खतरा : गंगा समेत सभी प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर

    August 6, 2025

    पटना AIIMS में डॉक्टरों की हड़ताल 10 दिनों के लिए स्थगित

    August 6, 2025

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन श्राद्धकर्म तक नेमरा में रहेंगे

    August 6, 2025

    दीवार गिरने से पांच बच्चे मलबे में दबे, दो की हालत नाजुक

    August 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.