Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»गणतंत्र दिवस के मौके पर 139 लोगों को मिलेगा पद्म पुरस्कार, किसे-किसे… जानें
    जोहार ब्रेकिंग

    गणतंत्र दिवस के मौके पर 139 लोगों को मिलेगा पद्म पुरस्कार, किसे-किसे… जानें

    Team JoharBy Team JoharJanuary 26, 2025Updated:January 26, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पुरस्कार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Delhi : गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत सरकार ने इस साल के पद्म पुरस्कारों की घोषणा की. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कारों के लिए कुल 139 नामों को मंजूरी दी. इन पुरस्कारों में सात पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं.

    पद्म पुरस्कारों के प्राप्तकर्ताओं में 23 महिलाएं हैं, जिनमें कला, साहित्य, खेल, विज्ञान, और सामाजिक कार्य जैसे विविध क्षेत्रों से लोग शामिल हैं. इस बार 10 विदेशी, एनआरआई, पीआईओ और ओसीआई श्रेणी के व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया है. साथ ही, 13 मरणोपरांत पुरस्कार भी दिए गए हैं, जिनमें भोजपुरी गायिका शारदा सिन्हा (मरणोपरांत), जस्टिस (सेवानिवृत्त) जगदीश सिंह खेहर, और सुजुकी कंपनी के ओसामु सुजुकी का नाम शामिल हैं.

    पद्म विभूषण पाने वाले प्रमुख नामों में दुव्वुर नागेश्वर रेड्डी (मेडिसिन), कुमुदिनी रजनीकांत लाखिया, लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम (कला), एमटी वासुदेवन नायर (मरणोपरांत) (साहित्य-शिक्षा) और ए सूर्य प्रकाश, रामबहादुर राय (पत्रकारिता) आदि शामिल हैं.

    इसके अलावा पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित होने वालों में पंकज उधास (मरणोपरांत), शोभना चंद्रकुमार, विनोद धाम (विज्ञान और इंजीनियरिंग), और कैलाश नाथ दीक्षित (पुरातत्व) जैसे विशिष्ट व्यक्तित्व शामिल हैं.

    देखें पूरी लिस्ट :-

    PM मोदी ने दी बधाई

    PM नरेंद्र मोदी ने इस घोषणा के बाद ट्वीट करके सभी पद्म पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी. उन्होंने लिखा, “सभी पद्म पुरस्कार विजेताओं को बधाई! भारत को उनकी असाधारण उपलब्धियों का सम्मान करने पर गर्व है. उनका समर्पण और दृढ़ता वास्तव में प्रेरणादायक है. वे हमें उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने और निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करने का मूल्य सिखाते हैं.”

    Congratulations to all the Padma awardees! India is proud to honour and celebrate their extraordinary achievements. Their dedication and perseverance are truly motivating. Each awardee is synonymous with hardwork, passion and innovation, which has positively impacted countless…

    — Narendra Modi (@narendramodi) January 25, 2025

    इन पुरस्कारों का उद्देश्य उन व्यक्तियों के योगदान को सम्मानित करना है जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण कार्य किए हैं और देश की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

    Also Read : Republic Day 2025 : रांची में गवर्नर और दुमका में CM हेमंत ने किया झंडोत्तोलन

    Also Read : कौन हैं ‘भिनसरिया कर राजा’ महावीर नायक, जिन्हें ठेठ नागपुरी गायन में मिला पद्मश्री सम्मान

    # Prime Minister Narendra Modi Art Awards Duvvuru Nageshwar Reddy Foreigners Inspirational. Justice Jagdish Singh Khehar Kailash Nath Dixit Kumudini Rajnikanth Lakhia L. Subramaniam Literature M.T. Vasudevan Nair NRIs OCIs Osamu Suzuki Padma Awards Padma Bhushan Padma Shri Padma Vibhushan Pankaj Udhas PIOs PM नरेंद्र मोदी Posthumous Awards President Droupadi Murmu Republic Day science Sharda Sinha Shobhana Chandrakumar Social Work Sports Vinod Dham women एनआरआई एमटी वासुदेवन नायर ओसामु सुजुकी ओसीआई कला कुमुदिनी रजनीकांत लाखिया कैलाश नाथ दीक्षित खेल गणतंत्र दिवस जस्टिस जगदीश सिंह खेहर दुव्वुर नागेश्वर रेड्डी पंकज उधास पद्म पुरस्कार पद्म भूषण पद्म विभूषण पद्म श्री पीआईओ पुरस्कार प्रेरणादायक मरणोपरांत पुरस्कार महिलाएं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम विज्ञान विदेशी विनोद धाम शारदा सिन्हा शोभना चंद्रकुमार सामाजिक कार्य साहित्य
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleRepublic Day 2025 : रांची में गवर्नर और दुमका में CM हेमंत ने किया झंडोत्तोलन
    Next Article गणतंत्र दिवस 2025 परेड में झारखंड की झांकी ने दी रतन टाटा को श्रद्धांजलि

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.