Ramgarh : रामगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थों की अवैध ढुलाई पर बड़ी कार्रवाई की है। रविवार रात से लेकर सोमवार सुबह तक चली इस छापेमारी में तीन यात्री बसों से 1300 किलोग्राम नकली पनीर, खोवा और मुरब्बा जब्त किया गया।
जिसमें 120 किलोग्राम नकली पनीर, 750 किलोग्राम खोवा, 400 किलोग्राम मुरब्बा बारामद हुआ है। इस दौरान भोजपुर क्लासिक बस, आरजू बस और रेखा लग्जरी बस को पकड़ा गया, जिनमें ये सामान ले जाया जा रहा था। जांच में पता चला कि सभी नकली खाद्य सामग्री पटना और उसके आसपास के इलाकों से लोड होकर झारखंड लाई जा रही थी।
बस मालिकों पर लगा जुर्माना
तीनों बस मालिकों पर कुल 35,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। छापेमारी खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुनदाग टोल प्लाजा पर की गई।
इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग और रामगढ़ थाना पुलिस की टीम भी शामिल रही। टोल प्लाजा पर सभी बसों की डिक्की और छत पर रखे सामानों की गहन जांच की गई।
Also Read : झारखंड शराब घोटाला : दिल्ली से हरियाणा तक 15 लोगों को समन जारी
Also Read : BPSC 71वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए आवेदन आज से शुरू
Also Read : देश में कोरोना के 4000 सक्रिय मामले, एक दिन में 178 नए केस दर्ज
Also Read : शराब पीकर युवती को गोद में बैठाया, फिर… सपा नेता मुखिया यादव का अश्लील VIDEO VIRAL
Also Read : बारात से लौट रही बोलेरो ट्रक से टकराई, फिर…
Also Read : झारखंड शराब घोटाला : दिल्ली से हरियाणा तक 15 लोगों को समन जारी
Also Read : अगर चिराग चुनाव लड़ने का फैसला करते हैं तो यह बिहार और बिहार की जनता के लिए अच्छा होगा : प्रशांत किशोर
Also Read : PM मोदी आज IATA की 81वीं वार्षिक बैठक में लेंगे भाग, 42 साल बाद भारत बना मेजबान
Also Read : अपार्टमेंट के दो फ्लैटों में लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
Also Read : 4 जून को होने वाले संपूर्ण झारखंड बंद का JPP प्रमुख सूर्य सिंह बेसरा ने किया समर्थन
Also Read : मृ’त सरकारी कर्मियों के NPS खाते से राशि निकासी को लेकर सरकार ने जारी की गाइडलाइन