Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सुरत से स्पेशल ट्रेन से देवघर पहुंचे 1208 मजदूर, उपायुक्त ने किया स्वागत
    झारखंड

    सुरत से स्पेशल ट्रेन से देवघर पहुंचे 1208 मजदूर, उपायुक्त ने किया स्वागत

    Team JoharBy Team JoharMay 8, 2020No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • होम क्वारंटाइन के नियमों का अक्षरशः पालन करते हुए साफ-सफाई पर दे विशेष ध्यान

    देवघर। केंद्र और राज्य सरकार के पहल के पश्चात लॉक डाउन के वजह से बाहर फंसे श्रमिकों, छात्रों और अन्य लोगों की घर वापसी का सिलसिला लगातार जसीडीह स्टेशन पर जारी है। इसी कड़ी में आज सुरत में फंसे झारखण्ड के विभिन्न जिलों के 1208 मजदूरों को स्पेशल ट्रैन के माध्यम से जसीडीह स्टेशन लाया गया।

    इस दौरान सबसे पहले स्टेशन पर पहुँचते ही स्पेशल ट्रेन को पूरी तरह से सेनेटाइजड किया गया, जिसके पश्चात समाजिक दूरी का अनुपालन कराते हुए एक-एक कर सभी लोगों का स्वागत उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नैंन्सी सहाय एवं वरीय अधिकारियों के द्वारा किया गया एवं उनके सकुशल घर वापसी हेतु ढेरों शुभकामनाएं दी गयी।

    इसके अलावे सुरत से यहां आने वाले सभी मजदूरों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए स्टेशन परिसर में स्वास्थ्य परीक्षण हेतु बने काउंटर में उनका थर्मल स्कैनिंग व स्वास्थ्य जांच संबंधी अन्य सभी प्रक्रिया पूरी की गई।

    श्रमिकों के स्वागत के क्रम में उपायुक्त नैंसी सहाय द्वारा सुरत से आने वाले सभी मजदूरों के बीच नास्ता, पानी का वितरण करते हुए सभी को 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन के नियमों का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया गया। साथ हीं सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन एवं चिकित्सकों द्वारा दिए गए चिकित्सकीय परामर्श का अक्षरशः पालन करते हुए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

    इसके अलावे उपायुक्त नैंसी सहाय द्वारा जानकारी दी गई कि सुरत से यहां आने वाले सभी मजदूरों एवं यहां के लोगों के स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिकोण से जिला प्रशासन द्वारा सभी एहतियाती उपाय अपनाये गए हैं। सुरक्षा के दृष्टिकोण से सुरत से आने वाले सभी मजदूरों को उनके गंतव्य स्थान तक भेजने हेतु प्रयोग किये जाने वाले बसों को पूर्णतः सेनेटाइजड कर सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया है। इकसे अलावे ट्रेन के भीतर से लेकर प्लेटफाॅर्म तक हर जगह समाजिक दूरी का पालन किया जा रहा है।

    • थर्मल स्कैंनिंग के साथ चिकित्सकों की विशेष टीम की तैनाती की गयी थी स्टेशन परिसर मे

    श्रमिकों के आगमन को लेकर उपायुक्त नैन्सी सहाय के निर्देशानुसार चिकित्सकों की विशेष टीम की प्रतिनियुक्ति भी की गयी थी, ताकि थर्मल स्कैनिंग और स्वास्थ्य जांच के साथ किसी भी अपात स्थिति में आने वाले लोगों के अन्य स्वास्थ्य संबंधी जांच भी किये जा सके।

    सुरक्षा के दृष्टिकोण से रेलवे स्टेशन पर एहतियातन उठाये गए हैं सभी कदम

    श्रमिकों के आगमन को लेकर जसीडीह रेलवे स्टेशन परिसर को पूर्ण रूप से सैनेटाइजड किया गया है एवं सोशल डिस्टेंसिंग के पालन हेतु वैरिकेडिंग कर जगह-जगह पर गोल घेरा का निर्माण कराया गया है। इसके अलावे सुरक्षित व्यवस्था व विधि-व्यवस्था संधारण हेतु जसीडीह स्टेशन परिसर में पर्याप्त संख्या में चिकित्सकों की टीम के साथ रेलवे के अधिकारी, जिला स्तर के दण्डाधिकारी एवं सुरक्षाकर्मियों की तैनाती भी की गई थी।

    • व्यवस्थित रूप से श्रमिकों को सेनेटाइजेड बस से भेजा गया अपने-अपने गृह जिला की ओर

    श्रमिकों के आने के पश्चात सर्वप्रथम स्वास्थ्य जांच के उपरांत सभी के लिए भोजन की व्यवस्था रेलवे स्टेशन पर ही कि गई थी। जिसके उपरांत स्टेशन परिसर से अपने-अपने जिलों के लिए निर्धारित सेनेटाइजेड बसों में बिठाकर मजदूरों को घर के लिए रवाना किया गया। वहीं इस दौरान सभी प्रवासी श्रमिकों को भोजन का पैकेट, पानी का बोतल उपलब्ध कराया गया।

    इस मौके पर उपरोक्त के अलावे रेलवे के अधिकारी, उप विकास आयुक्त शैलेन्द्र कुमार लाल, अपर समाहर्ता चंद्र भूषण प्रसाद सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर विशाल सागर, अनुमंडल पदाधिकारी, मधुपुर योगेन्द्र प्रसाद, प्रशिक्षु आई.ए.एस रवि आनंद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास चंद्र श्रीवास्तव, जिला परिवहन पदाधिकारी, फिलबियूस बारला, जिला आपूर्ति पदाधिकारी विशाल दीप खलखो, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी अजय बड़ाईक, प्रखंड विकास पदाधिकारी, देवघर, अंचलाधिकारी, देवघर सहित संबंधित अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थें।

    लॉकडाउन में पाठकों की पसंद बना www.joharlive.com

    डिजिटल युग में यूजर्स के क्लिक पाने के होड़ में कई बार इंटरनेट के माध्यमों से मिलनी वाली खबरों पर भरोसा कर पाना मुश्किल होता है। लेकिन लॉकडाउन के दौरान ऐतिहासिक तौर पर भारत के हजारों पाठकों तक पहुंच कर www.joharlive.com ने साबित किया है कि देश ही नहीं विदेशों के भी पाठकों ने विश्वसनीय खबरों के लिए www.joharlive.com का रुख किया है। लॉकडाउन के दौरान अलग-अलग डिजिटल माध्यमों जैसे गूगल, फेसबुक, ट्विटर व कई अन्य डिजिटल माध्यमों के जरिए लोगों ने www.joharlive.com की खबरों को पढ़ा।

    #Jharkhand News Latest news special train
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोविड-19 : डब्ल्यूएचओ की बैठक से पहले चीन के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में कई देश
    Next Article बीएसएफ के 30 और जवानों में कोरोना का संक्रमण, 6 दिल्ली और 24 मामले त्रिपुरा में

    Related Posts

    क्राइम

    BRICS और गुजरात सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी: जांच की आंच झारखंड तक, देवघर से संदिग्ध हिरासत में

    September 12, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC CGL विवाद: चयनित अभ्यर्थियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा – निष्पक्ष जांच हो, लेकिन पूरी परीक्षा को 30-35 लाख की सेटिंग से जोड़ना गलत

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक्सप्लेनरः धऩबाद में प्रदूषण ज्यादा, फिर भी रैंकिंग में रांची से बेहतर? प्रक्रिया पर विशेषज्ञ उठा रहे हैं गंभीर सवाल, जानिये पूरी सच्चाई

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हर जिले में ICU की व्यवस्था करना सरकार का लक्ष्य : अजय कुमार सिंह

    September 12, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL चयनित महिला अभ्यर्थियों की तस्वीरों से छेड़छाड़, क्यों किया जा रहा सोशल मीडिया पर बदनाम?

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Brics Summit 2026: ब्रिक्स समिट में भारत का असली एजेंडा, डॉलर से दूरी और चीन पर रणनीतिक लगाम

    September 12, 2026
    Latest Posts

    BRICS और गुजरात सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी: जांच की आंच झारखंड तक, देवघर से संदिग्ध हिरासत में

    September 12, 2026

    JSSC CGL विवाद: चयनित अभ्यर्थियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा – निष्पक्ष जांच हो, लेकिन पूरी परीक्षा को 30-35 लाख की सेटिंग से जोड़ना गलत

    September 12, 2026

    यूपी सरकार गुंडा एक्ट का दूरुपयोग कर रही है : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    September 12, 2026

    एक्सप्लेनरः धऩबाद में प्रदूषण ज्यादा, फिर भी रैंकिंग में रांची से बेहतर? प्रक्रिया पर विशेषज्ञ उठा रहे हैं गंभीर सवाल, जानिये पूरी सच्चाई

    September 12, 2026

    हर जिले में ICU की व्यवस्था करना सरकार का लक्ष्य : अजय कुमार सिंह

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.