Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 Sep, 2025 ♦ 9:14 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची में 12 तो पलामू में 27 मिलीमीटर हुई बारिश, मौसम विभाग ने राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया
    झारखंड

    रांची में 12 तो पलामू में 27 मिलीमीटर हुई बारिश, मौसम विभाग ने राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया

    Team JoharBy Team JoharDecember 29, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: मंगलवार शाम को सर्दी की पहली बारिश हुई। मंगलवार सुबह से ही राज्य में बादल छाए हुए थे। शाम होते-होते ये बादल बरसने लगे। रांची में शाम 8 बजे के बाद शुरू हुई हल्की बारिश देखते ही देखते ही मूसलाधार हो गई। रात 12 बजे तक रांची में जहां 12 मिलीमीटर तो पलामू में 27 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी।

    मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के हेड अभिषेक आनंद ने बताया कि राजस्थान में साइक्लोन की वजह से झारखंड के रांची, धनबाद, पलामू, चतरा, हजारीबाग, गढ़वा और लोहरदगा में मंगलवार को बारिश हुई। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अधिकांश जिलों में वज्रपात और ओलावृष्टि के साथ बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है।

    अभिषेक आनंद ने बताया कि 29 और 30 दिसंबर को भी रांची सहित राज्य के अन्य जिलाें में बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की और सामान्य बारिश होगी। झारखंड के उत्तर-पूर्वी जिले देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ साहेबगंज में कुछ जगहों पर तेज बारिश की संभावना है।

    4 घंटे देर से रांची पहुंची विमान
    31 दिसंबर की सुबह धुंध छाई रहेगी, लेकिन दिन ढलते ही आसमान साफ हाेगा। इससे तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी। इस बार 1 जनवरी को कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। धुंध का असर विमानों पर भी पड़ा। रांची आने वाले 4 विमान मंगलवार सुबह 11.10 के बाद रांची एयरपोर्ट पर लैंड किए। सुबह 7 बजे आने वाला पहला विमान सुबह 11:10 के बाद आया है।

    नए साल में गिरेगा पारा
    मौसम विज्ञान केंद्र की पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार, 29 से एक जनवरी तक रांची का अधिकतम तापमान 19 से 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। 1 जनवरी को न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज होगी, जिस वजह से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री पर आ जाएगा।

    Weather
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleऔरंगाबाद में अज्ञात महिला का शव बरामद, बेरहमी से हत्या करने की आशंका
    Next Article हेमंत सोरेन सरकार के दो वर्ष पूरे, मोरहाबादी में कार्यक्रम शुरू, सीएम राज्यवासियों को देंगे करोड़ों की योजनाओं की सौगात

    Related Posts

    कोर्ट की खबरें

    राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ रिकॉर्ड निपटारा, सुलझाये गये 20.61 लाख मामले

    September 13, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची पुलिस ने चेन स्नैचिंग गिरोह पर कसा शिकंजा, स्नैचर सहित सोनार गिरफ्तार

    September 13, 2025
    झारखंड

    बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, कहा: सरकार प्रशासन को बंधक बनाकर सत्ता का खेल खेल रही है…

    September 13, 2025
    Latest Posts

    राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ रिकॉर्ड निपटारा, सुलझाये गये 20.61 लाख मामले

    September 13, 2025

    रांची पुलिस ने चेन स्नैचिंग गिरोह पर कसा शिकंजा, स्नैचर सहित सोनार गिरफ्तार

    September 13, 2025

    बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, कहा: सरकार प्रशासन को बंधक बनाकर सत्ता का खेल खेल रही है…

    September 13, 2025

    खरसावां पुलिस की बड़ी कामयाबी, अपराध की योजना बना रहे दो पकड़ाए…

    September 13, 2025

    स्वच्छता को लेकर सख्त हुआ रांची नगर निगम, 6 दुकानों पर लगाया 18 हजार का जुर्माना

    September 13, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.