Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची में 10 हजार दुकानों पर बिजली कटने का खतरा, दुर्गा पूजा पर अंधेरे की आशंका
    झारखंड

    रांची में 10 हजार दुकानों पर बिजली कटने का खतरा, दुर्गा पूजा पर अंधेरे की आशंका

    Team JoharBy Team JoharSeptember 23, 2025Updated:September 23, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दुर्गा पूजा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची में दुर्गा पूजा से पहले बिजली संकट गहराने लगा है। शहर के करीब 10 हजार व्यवसायिक उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर में बैलेंस खत्म हो गया है। इससे अगले कुछ दिनों में इन दुकानों और प्रतिष्ठानों की बिजली कटने की संभावना है। सोमवार को जेबीवीएनएल (झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड) के स्मार्ट मीटर सिस्टम में नया सॉफ्टवेयर अपडेट किया गया, जिसमें उपभोक्ताओं के बकाया बिल की जानकारी अपलोड की गई। इसके बाद सिस्टम ने स्वतः ही उन उपभोक्ताओं की बिजली काटनी शुरू कर दी जिनका बैलेंस शून्य हो गया था।

    सबसे ज्यादा असर सेंट्रल और पश्चिमी विद्युत प्रमंडलों में देखने को मिला है। सेंट्रल डिविजन के मेन रोड, थड़पखना और चर्च रोड जैसे इलाकों में करीब 3316 दुकानों की बिजली सोमवार रात को ही काट दी गई। वहीं, रांची पश्चिमी डिविजन के पिस्का मोड़ और रातू रोड इलाकों में लगभग 2500 उपभोक्ताओं की बिजली चली गई। इस अचानक बिजली कटौती से दुकानदारों में हड़कंप मच गया है, खासकर तब जब दुर्गा पूजा जैसे बड़े त्योहार की तैयारियां जोरों पर हैं।

    जेबीवीएनएल ने साफ किया है कि जिन उपभोक्ताओं का मीटर बैलेंस शून्य हो चुका है, उन्हें तुरंत रिचार्ज करना होगा। उपभोक्ता एटीपी मशीन, ऑनलाइन माध्यम या एसबीआई ई-पे के जरिए भुगतान कर सकते हैं। साथ ही कंपनी ने यह भी अपील की है कि बकाया राशि के साथ कम से कम 200 रुपये अतिरिक्त बैलेंस के रूप में भी रिचार्ज कर लें ताकि आगे भी बिजली आपूर्ति बनी रहे। जिन उपभोक्ताओं को बिल में कोई गलती लग रही है, उन्हें तुरंत अपने विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता से मिलकर समाधान करवाना होगा।

    बिजली विभाग ने दो दिन की रियायत दी है। इस दौरान उपभोक्ता रिचार्ज करवा लें, तो उनकी बिजली फिर से जोड़ दी जाएगी। लेकिन अगर तय समय के भीतर रिचार्ज नहीं किया गया, तो लाइन पूरी तरह काट दी जाएगी और दोबारा चालू करने के लिए पूरा बकाया एक साथ चुकाना पड़ेगा।

    रांची विद्युत एरिया बोर्ड के महाप्रबंधक मनमोहन कुमार ने बताया कि जेबीवीएनएल खुद बिजली खरीदकर उपभोक्ताओं को सप्लाई करता है। ऐसे में समय पर भुगतान जरूरी है, खासकर व्यवसायिक उपभोक्ताओं के लिए जो बिजली का उपयोग व्यापार के लिए कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई उपभोक्ताओं पर 10 हजार से लेकर 50 हजार रुपये तक का बकाया है और उनकी सुरक्षा राशि भी खत्म हो चुकी है। इस कारण से नए सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद बिजली कटना शुरू हो गया है।

    जो उपभोक्ता एकमुश्त भुगतान करने में असमर्थ हैं, वे बिजली कार्यालय जाकर किस्त योजना के तहत भुगतान कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें आवेदन के साथ अपने विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता से संपर्क करना होगा।

    त्योहारी मौसम में बिजली संकट ने रांची के व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। अगर समय रहते रिचार्ज नहीं किया गया, तो दुर्गा पूजा के मौके पर कई दुकानों में अंधेरा छा सकता है।

     

    Also Read : अडानी को ज़मीन देने और वोट चोरी के आरोप पर कांग्रेस करेगी मुख्यमंत्री आवास का घेराव, कई बड़े नेता रहेंगे शामिल

    जेबीवीएनएल झारखंड समाचार दुर्गा पूजा 2025 बिजली कटौती बिजली बिल बकाया बिजली रिचार्ज बिजली विभाग झारखंड बिजली संकट रांची रांची दुकानदार रांची न्यूज रांची व्यापारी रांची स्मार्ट मीटर न्यूज व्यवसायिक उपभोक्ता स्मार्ट मीटर स्मार्ट मीटर बैलेंस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article DIC डॉ. सन्याल ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया, रांची रेफर पर जताई नाराज़गी
    Next Article पटना में दिखेगा वृंदावन के प्रेम मंदिर का भव्य प्रारूप, किस जगह… जानें

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव पड़ताल : 25 वर्षों में कई समझौते, कुछ को जमीन नहीं मिली, कुछ ने एमओयू के बाद संपर्क तक नहीं किया

    September 22, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Exclusive : 14वीं JPSC और FRO परीक्षा में लालू यादव की भूमिका पर सीआईडी का बड़ा दावा, 8 लाख का चेक और दूसरे अभ्यर्थी की OMR कॉपी बरामद

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 26 बच्चों की हार्ट सर्जरी का खर्च उठाएगी सरकार, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पैसों की कमी से नहीं रुकेगा इलाज

    September 21, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Exclusive : FRO परीक्षा घोटाला : सीआईडी और एफएसएल की जांच में खुलासा, एफआरओ की परीक्षा में धांधली की हुई पुष्टि

    September 21, 2026
    झारखंड

    रांची में सजेगा बिजनेस का सबसे बड़ा मेला : मोरहाबादी में भूमि पूजन के साथ ‘एक्सपो उत्सव 2026’ की तैयारियां शुरू

    September 21, 2026
    क्राइम

    Johar Live Exclusive : हजारीबाग डीआईजी की रिपोर्ट, बच्चा गुमशुदगी के मामले में पुलिस गंभीर नहीं, पांच जिलों के एसपी से ली रिपोर्ट

    September 21, 2026
    Latest Posts

    Durga Khote : ‘वागले की दुनिया’ बनाने वालीं वो एक्ट्रेस, जिन्होंने ईस्ट इंडिया फिल्म कंपनी से लेकर दादासाहेब फाल्के तक रचा इतिहास

    September 22, 2026

    जोहार लाइव पड़ताल : 25 वर्षों में कई समझौते, कुछ को जमीन नहीं मिली, कुछ ने एमओयू के बाद संपर्क तक नहीं किया

    September 22, 2026

    Johar Live Exclusive : 14वीं JPSC और FRO परीक्षा में लालू यादव की भूमिका पर सीआईडी का बड़ा दावा, 8 लाख का चेक और दूसरे अभ्यर्थी की OMR कॉपी बरामद

    September 21, 2026

    झारखंड : 26 बच्चों की हार्ट सर्जरी का खर्च उठाएगी सरकार, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पैसों की कमी से नहीं रुकेगा इलाज

    September 21, 2026

    Johar Live Exclusive : FRO परीक्षा घोटाला : सीआईडी और एफएसएल की जांच में खुलासा, एफआरओ की परीक्षा में धांधली की हुई पुष्टि

    September 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.