Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»CNT एक्ट उल्लंघन मामले में पूर्व मंत्री एनोस एक्का समेत 10 आरोपी दोषी करार, एक बरी
    झारखंड

    CNT एक्ट उल्लंघन मामले में पूर्व मंत्री एनोस एक्का समेत 10 आरोपी दोषी करार, एक बरी

    Team JoharBy Team JoharAugust 29, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पूर्व मंत्री
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में आदिवासी जमीन की अवैध खरीद-बिक्री से जुड़े एक बहुचर्चित मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। करीब 15 साल पुराने इस मामले में राज्य के पूर्व मंत्री एनोस एक्का समेत 10 लोगों को दोषी करार दिया गया है। कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए सभी दोषियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब शनिवार को इन्हें सजा सुनाई जाएगी।

    वहीं इस मामले में एक आरोपी, गोवर्धन बैठा को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया। जबकि बाकी सभी आरोपियों को कोर्ट ने दोषी पाया है। जिन लोगों को दोषी ठहराया गया है, उनमें एनोस एक्का की पत्नी मेनन एक्का, उस वक्त रांची के एलआरडीसी रहे कार्तिक कुमार प्रभात समेत कई प्रभावशाली नाम शामिल हैं।

    यह पूरा मामला 2006 से 2008 के बीच की उस जमीन खरीद से जुड़ा है, जो कथित रूप से CNT एक्ट का उल्लंघन करते हुए की गई थी। आरोप है कि मंत्री रहते हुए एनोस एक्का ने अपने पद का दुरुपयोग किया और फर्जी पते का इस्तेमाल कर आदिवासियों की जमीनें खरीदीं। इस प्रक्रिया में उन्हें सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिला।

    जांच में सामने आया कि एनोस एक्का की पत्नी मेनन एक्का के नाम पर हिनू, ओरमांझी, नेवरी और सिरम टोली इलाके में कई एकड़ जमीन खरीदी गई थी। यह सारी खरीदारी मार्च 2006 से मई 2008 के बीच की गई।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए झारखंड हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच का आदेश दिया था। इसके बाद 4 अगस्त 2010 को सीबीआई ने एनोस एक्का सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। लंबे समय तक चली जांच के बाद दिसंबर 2012 में चार्जशीट दाखिल की गई।

    करीब सात साल बाद, 5 नवंबर 2019 को कोर्ट ने सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए। फिर 22 अगस्त 2025 को सुनवाई पूरी की गई और फैसला सुरक्षित रख लिया गया था, जिसे अब सुनाया गया है।

    Also Read : दिवाली और छठ पर रेलवे का तोहफा, 12 हजार से अधिक नई ट्रेनें और 150 पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन…

    CNT एक्ट उल्लंघन मामले में पूर्व मंत्री एनोस एक्का समेत 10 आरोपी दोषी करार एक बरी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिवाली और छठ पर रेलवे का तोहफा : 12 हजार से अधिक नई और 150 पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा संचालन
    Next Article महुआ मोइत्रा के विवादित बयान पर बीजेपी ने दर्ज कराया केस…

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    झारखंड के फिल्म उद्योग को ग्लोबल पहचान दिलाने की पूरी संभावना: असीम सिन्हा

    August 23, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः श्वेता और अभय के कहने पर एजेंट लाते थे कैंडिडेट, सीआईडी के सामने एबाद का नया खुलासा

    August 23, 2026
    JPSC / JSSC

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026
    क्राइम

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    Latest Posts

    झारखंड के फिल्म उद्योग को ग्लोबल पहचान दिलाने की पूरी संभावना: असीम सिन्हा

    August 23, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः श्वेता और अभय के कहने पर एजेंट लाते थे कैंडिडेट, सीआईडी के सामने एबाद का नया खुलासा

    August 23, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.