Chaibasa : चाईबासा जिले में सुरक्षा बलों ने माओवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन में बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है, जिससे नक्सलियों की एक बड़ी साजिश नाकाम हो गई। कोबरा 209 बटालियन और पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान करीब 5 किलो जिलेटिन समेत कई तरह के विस्फोटक और हथियार बरामद किए गए।
नक्सल प्रभावित इलाके में कार्रवाई
यह पूरा अभियान चाईबासा के नक्सल प्रभावित इलाकों में चलाया गया, जहां लंबे समय से माओवादियों की गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। सुरक्षा बलों ने सघन तलाशी अभियान चलाकर यह बरामदगी की। इस इलाके में पहले भी सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद होती रही है। सुरक्षा एजेंसियां लगातार नक्सल नेटवर्क को कमजोर करने में जुटी हुई हैं। इस कार्रवाई को सुरक्षा बलों के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि बरामद हथियारों और विस्फोटकों का इस्तेमाल बड़ी वारदातों में किया जा सकता था। अब इनके नेटवर्क की आगे जांच की जा रही है।
Also Read : बंद खदान में डूबी किशोरी का पांचवें दिन मिला शव, चिरकुंडा में पसरा मातम


