Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बाबुलाल मरांडी , प्रदीप यादव समेत राजद और जदयू के प्रदेश अध्यक्षों की गिरफ्तारी का आदेश
    जोहार ब्रेकिंग

    बाबुलाल मरांडी , प्रदीप यादव समेत राजद और जदयू के प्रदेश अध्यक्षों की गिरफ्तारी का आदेश

    Team JoharBy Team JoharOctober 3, 2017No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी, झाविमो विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो, राजद के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा , पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी समेत 54 नेता कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का आदेश रांची पुलिस ने जारी किया है। रांची के सिटी एसपी अमन कुमार ने जगन्नाथपुर थाने में दर्ज कांड संख्या 405/16 की जांच के बाद सभी नेताओं की गिरफ्तारी का आदेश केस के अनुसंधानकर्ता को दिया है। डीएसपी हटिया ने अपने सुपरविजन में इन नेताओं पर लगे आरोप को सच पाया था। पुलिस जांच में आरोप सच पाए जाने के बाद सभी की गिरफ्तारी का आदेश सिटी एसपी ने दिया है। सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी सह मजिस्ट्रेट उमेश चंद्र दास के बयान पर 54 लोगों पर नामजद, 1500 पुरूष और 300 अज्ञात महिलाओं पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
    सीएनटी- एसपीटी के विरोध में आंदोलन के दौरान हुई थी प्राथमिकी
    23 नवंबर 2016 को शीतकालिन सत्र के दौरान झाविमो के द्वारा सीएनटी- एसपीटी एक्ट में संशोधन के खिलाफ विधानसभा घेराव का कार्यक्रम रखा गया था। दर्ज एफआइआर के आधार पर लिखे गए पर्यवेक्षण रिपोर्ट में जिक्र है कि उस दिन तकरीबन 12.30 बजे अरगोड़ा की तरफ से नेता- कार्यकर्ता लाठी डंडे से लैश होकर विधानसभा की तरफ आ रहे थे। सैटेलाइट गेट के पास प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और पुलिस बलों ने जुलूस को रोकने की कोशिश की। लेकिन जुलूस आक्रोशित होकर बढ़ती गई। प्रशासन की लगायी बैरिकेडिंग तोड़कर भी लोग आगे बढ़ने लगे। पुलिस बलों ने रोकने की कोशिश की तो भीड़ ने धक्का मुक्की की। इसी दौरान प्रदीप यादव विधानसभा की तरफ से आकर भीड़ में घुस आए। उन्होंने भीड़ को उकसाने का प्रयास किया। जिसके बाद भीड़ पुलिस बलों को रौंदते हुए आगे बढ़ने लगी। पुलिस ने भीड़ को रोकने के लिए वाटर कैनन से पानी की बौछार की। पुलिस पर पत्थरबाजी भी की गई। , जिसमें पुलिस पदाधिकारी व बल चोटिल हुए।
    क्या है आदेश
    सिटी एसपी ने आदेश दिया है कि प्राथमिकी अभियुक्तों के नाम पता का सत्यापन कर गिरफ्तारी करें। फरार रहने की स्थिति में सभी के खिलाफ कुर्की जब्ती की कार्रवाई करें। विडियो रिकॉर्डिंग के जरिए अज्ञात लोगों की पहचान करने का आदेश दिया गया है। गौरतलब है कि सभी नेताओं के खिलाफ सरकारी कामकाज में बाधा, दंगा समेत अन्य आईपीसी की धाराओं के तहत आरोपी बनाया गया था।

    इन नेताओं की गिरफ्तारी का है आदेश
    पूर्व सीएम बाबुलाल मरांडी, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, लक्ष्मण स्वर्णकार, पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी, रमेश राही, खालिद खलील, संतोष कुमार, योगेंद्र प्रताप सिंह, आदित्य मोनू, सीताराम जायसवाल, कृष्णा विश्वकर्मा, रंजीत सिंह, संतोष कुमार, इमरान अंसारी, मुस्तकीम खान, शिव कुमार यादव, तिलेश्वर राम, संजय पांडेय, छोटू खान, अभिनव कुमार, सतीश सिंह, राजेंद्र चौधरी, सुधीर कुमार, कृष्णा गुप्ता, मोहन ठाकुर, रवींद्र सिंह, प्रभात भूईंया, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो, प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी हसीब खान, प्रदेश महासचिव रामस्वरूप यादव, पिंटू सिंह, धनबाद युवा जदयू अध्यक्ष प्रकाश नोनिया, जदयू युवा प्रधान महासचिव महमूद आलम, मुन्ना सिंह, विकास सिंह, समृतिकांत सिंह, जावेद मस्तान, सुशांतो मुखर्जी, अजय सिंह, हदिश अंसारी, राजद प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा , तारकेश्वर यादव, मोहिसन खान, पूनम झा उर्फ गुड्डू, मुमताज कुरैशी, शोभा यादव, आबिद और विधायक प्रदीप यादव।

    घटनास्थल पर पदस्थापित इन अफसरों का भी बयान लेगी पुलिस
    झाविमो समेत अन्य विपक्षा पार्टियों के साथ पुलिस की झड़प के दौरान मौजूद पुलिस अधिकारियों का बयान लेकर उसे केस की दैनिकी में अंकित करने का आदेश दिया गया है। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, 23 नवंबर 2016 को सैटेलाइट चौक स्थित ड्राप गेट पर नामकुम थाने के तत्कालिक थानेदार राजेंद्र दूबे, सार्जेंट मंशू गोप दल बल के साथ मौजूद थे। पुलिस और जुलूस में शामिल नेता कार्यकर्ताओं के बीच जब झड़प शुरू हुई तब डोरंडा के तात्कालिक थानेदार सुधीर कुमार के भी पहुंचने का जिक्र है। आदेश में लिखा गया है कि केस के अनुसंधानकर्ता जख्मी पुलिसकर्मी और मौके पर तैनात सभी पुलिस पदाधिकारियों का भी बयान लें। सिटी एसपी ने पूरे मामले में डीएसपी हटिया से निर्देशों के अनुपालन को सुनिश्चित करते हुए प्रगति प्रतिवेदन की मांग भी की है।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीबीआई के तथाकथित अधिकारी के खिलाफ थाने में शिकायत
    Next Article सल्तनत ऑफ ओमान से आया उद्यमी , दंपत्ति पर लगाया बिजनेस एग्रीमेंट कर ठगे जाने का आरोप

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव : परिमल नाथवानी की जीत से झारखंड भाजपा में जश्न, नेताओं ने दी बधाई

    June 18, 2026
    क्राइम

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड में तीन गिरफ्तार, एक एनकाउंटर में घायल, अब ATS करेगी आगे की जांच

    June 18, 2026
    क्राइम

    देवघर में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 18, 2026
    Latest Posts

    राज्यसभा चुनाव : परिमल नाथवानी की जीत से झारखंड भाजपा में जश्न, नेताओं ने दी बधाई

    June 18, 2026

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड में तीन गिरफ्तार, एक एनकाउंटर में घायल, अब ATS करेगी आगे की जांच

    June 18, 2026

    देवघर में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 18, 2026

    नाथवानी की जीत पर जामताड़ा भाजपा में जश्न, कहा- विकास और राष्ट्रवाद की हुई जीत

    June 18, 2026

    झारखंड से फिर राज्यसभा पहुंचे परिमल नाथवानी, बोले- यह मेरी कर्मभूमि, ऋण चुकाता रहूंगा

    June 18, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.