Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 May, 2025 ♦ 1:07 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला, सुखदेव सिंह को वाणिज्यकर विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार
    झारखंड

    झारखंड में वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला, सुखदेव सिंह को वाणिज्यकर विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार

    Team JoharBy Team JoharJanuary 18, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची । झारखंड सरकार ने राज्य में विकास कार्यों को तेज करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई वरिष्ठ अधिकारियों का स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया है।

    कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राज्यभाषा विभाग के अवर सचिव अरुण कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को बताया कि राज्य के विकास आयुक्त पद पर कार्यरत सुखदेव सिंह को अपने कार्यों के अलावा वाणिज्यकर विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जल संसाधन विभाग के अपर सचिव अरुण कुमार सिंह को स्थानांतरित करते हुए खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। भवन निर्माण सचिव सुनील कुमार को स्थानांतरित करते हुए योजना सह वित्त विभाग का सचिव बनाया गया है। अमिताभ कौशल को महिला बाल विकास एवं समाजिक सुरक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है। जबकि कौशल अपने कार्यो के साथ जल संसाधन विभाग के सचिव के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। प्रदीप कुमार टोप्पो को उद्योग विभाग का सचिव बनाया गया। टोप्पो झारखंड अधारभूत संरचना विकास प्राद्यिकार रांची के प्रबंध निदेशक भवन निर्माण के सचिव और झारखंड राज्य भवन निर्माण लिमिटेड का प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

    सिन्हा ने बताया कि प्रशांत कुमार को ग्रामीण विकास( पंचायती राज्य एवं एनआरइपी विशेष प्रमंडल) के सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है। के रवि कुमार को परिवहन विभाग का सचिव बनाया गया है। दक्षिणी छोटानागपुर के प्रमंडलीय आयुक्त विनोद कुमार को अपने कार्य के अलावा पलामू प्रमंडल का प्रमंडलीय आयुक्त अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उत्पाद आयुक्त भोर सिंह यादव को अपने कार्य के अलावा वाणिज्य कर आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह: सरिया मार्ग पर मारूति व बस में सीधी टक्कर, दो की मौत
    Next Article गुमला : दो साल से अधिक समय बीत गया, मगर नहीं मिला जमीन का मुआवजा

    Related Posts

    झारखंड

    “पूरा देश सेना के साथ”, रांची में BJP ने निकली तिरंगा यात्रा

    May 14, 2025
    झारखंड

    झारखंड सहायक आचार्य परीक्षा 2023 के 53,604 अभ्यर्थियों के आवेदन रद्द

    May 14, 2025
    चाईबासा

    चाईबासा में भीषण सड़क हादसा, तीन की मौ’त, एक घायल

    May 14, 2025
    Latest Posts

    “पूरा देश सेना के साथ”, रांची में BJP ने निकली तिरंगा यात्रा

    May 14, 2025

    सिगरेट का पैसा मांगा तो मा’र दी गो’ली

    May 14, 2025

    झारखंड सहायक आचार्य परीक्षा 2023 के 53,604 अभ्यर्थियों के आवेदन रद्द

    May 14, 2025

    शादी समारोह में जा रहे दो युवक को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, फिर…

    May 14, 2025

    राष्ट्रपति मुर्मु से मिले सीडीएस और तीनों सेना प्रमुख, ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी

    May 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.