Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 2:10 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कड़े तेवर वाले हैं डीजीपी, जॉइन करते ही चेताया नपेंगे असंवेदनशील थानेदार से लेकर एसपी
    जोहार ब्रेकिंग

    कड़े तेवर वाले हैं डीजीपी, जॉइन करते ही चेताया नपेंगे असंवेदनशील थानेदार से लेकर एसपी

    Team JoharBy Team JoharJune 8, 2019No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link


    झारखंड के डीजीपी कमलनयन चौबे ने 8 जून को राज्य पुलिस मुख्यालय में पदभार संभाला। पदभार संभालने के बाद 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी कमलनयन चौबे ने राज्य पुलिस के आला अधिकारियों के साथ बैठक की। कामकाज संभालने के बाद डीजीपी ने कड़े तेवर दिखाते हुए अफसरों को चेताया। कहा, राज्य पुलिस को अधिक संवेदनशील बनाया जाएगा, ताकि आमलोग पुलिस से जुड़ें। असंवेदनशील थानेदार से लेकर एसपी तक को हटाया जाएगा। डीजीपी ने कहा कि सभी जिलों के एसपी के साथ अपराधी, नक्सल, लंबित कांडों की लिस्ट बना समीक्षा की जाएगी। थानेदार से लेकर एसपी तक के अफसरों के कामकाज का आकलन होगा।
    मैं सपनों का सौदागर नहीं
    कमलनयन चौबे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह सपनों के सौदागर नहीं है। ऐसे में वह नक्सलवाद या अपराध को खत्म करने की डेडलाइन नहीं दे सकते, लेकिन सार्थक तौर पर जितना बेहतर काम होगा, किया जाएगा। राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे शांतिपूर्ण तरीके से कराना पुलिस का लक्ष्य होगा। डीजीपी ने कहा कि अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था को लेकर काम में तेजी लायी जाएगी।
    किस मुद्ददे पर डीजीपी ने क्या कहा
    नक्सलवाद- नक्सलवाद का खात्मा प्राथमिकता में होगा। नक्सली संविधान के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। नक्सल समस्या आमलोगों को प्रभावित करती है, ऐसे में नक्सलियों व दूसरे समूहों के खिलाफ अभियान जारी रहेगी। नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ने की भी कोशिश की जाएगी। सरेंडर करने वालों की अच्छे से जांच करायी जाएगी ताकि कोई गलत सरेंडर न हों।
    साइबर अपराध- साइबर अपराध रोकने के लिए जरूरत पड़ने पर सीबीआई या दूसरे एजेंसियों की तरह एक्सपर्ट की मदद की जाएगी। दूसरे राज्यों के पुलिस पदाधिकारियों की भी मदद ली जाएगी।
    कोयल चोरी- कोल कंपनियों की जवाबदेही भी तय की जाएगी। कोल कंपनियों को पहले यह भी बताना होगा कि उनके यहां लगी सुरक्षा में लगी एजेंसियों ने क्या किया, पुलिस भरसक मदद करेगी, लेकिन कंपनियों को यह भी बताना होगा कि उन्होंने पुलिस बलों का कैसे इस्तेमाल किया। सभी की जवाबदेही तय की जाएगी।
    थानों की कार्यशैली- थानों को मजबूत बनाएंगे। थाना में शिकायत करने वाले के भय न हो। जो शिकायतें आएंगी उसमें तत्काल एफआईआर दर्ज होगी। पुलिसकर्मियों को संवेदनशील होना होगा

    खेमेबाजी नहीं चलेगी
    डीजीपी कमल नयन चौबे ने शनिवार को राज्य पुलिस मुख्यालय में आला अधिकारियों के साथ बैठक की। पदभार संभालने के बाद पुलिस अधिकारियों के साथ पहली बैठक में डीजीपी ने साफ तौर पर कहा कि झारखंड पुलिस अब भारत सरकार की कार्यसंस्कृति पर काम करेगी। किसी भी मामले में निर्णय होने पर हल्की बात नहीं होनी चाहिए। नेतृत्व के द्वारा तय फैसला ही अंतिम फैसला होगा। फैसले को कैसे लागू करना है, बस इस पर बात होगी।
    खेमेबाजी व नाराज चले रहे अफसरों को नसीहत
    झारखंड पुलिस में आंतरिक गुटबाजी और कुछ आला अफसरों के नाराज होने के मामले में भी डीजीपी ने अपनी बातें रखी। डीजीपी ने कहा कि उनके यहां आने के बाद दो वरीय अफसरों ने शिकायत की थी कि थानेदार उनकी नहीं सुनते। उन्होंने कहा कि झारखंड पुलिस में अब सारे फैसले सामूहिक नेतृत्व तय करेगा। सामूहिक नेतत्व के निर्णयों को पालन कराया जाएगा। डीजीपी ने कहा कि झारखंड पुलिस में पारदर्शिता लायी जाएगी, ताकि पूरा पुलिस एक परिवार की तरह काम करें। डीजीपी ने कहा कि किसी भी वजह से जो अफसर नाराज रहे हैं, उनकी गिनती अच्छे अफसरों में होती है। व्यवस्था की खामियों को दूर किया जाएगा।
    बैठक में डीजी मुख्यालय पीआरके नायडू, एडीजी रेजी डुंगडुग, अजय कुमार सिंह, अनिल पाल्टा, अनुराग गुप्ता, प्रशांत सिंह, आरके मल्लिक, मुरारीलाल मीणा, आईजी सुमन गुप्ता, प्रिया दूबे, अरूण कुमार सिंह, शंभू ठाकुर, रंजीत प्रसाद, सुधीर झा, रांची डीआईजी अमोल वी होमकर, साकेत कुमार सिंह, मदन मोहन लाल, देवेंद्र ठाकुर,एसएसपी अनीश गुप्ता, एसपी स्पेशल ब्रांच धनंजय कुमार सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

    डीजीपी कमलनयन चौबे
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोर्ट के आदेश पर भी पुलिस ने दर्ज नहीं किये 5294 एफआईआर
    Next Article निर्दोष अली को “आतंकी ” मामले में फसाने वाला आर्मी अफसर होगा गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राजधानी में वकील और नेता से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

    June 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025
    चाईबासा

    रेस्टोरेंट में रेड, तीन किलो नकली पनीर बरामद, 10 हजार जुर्माना

    June 17, 2025
    Latest Posts

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.