Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 Jul, 2025 ♦ 1:55 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»अपहरण की अफवाह में ब्रीजा सवारों को पीटा, गाड़ी तोड़ी
    झारखंड

    अपहरण की अफवाह में ब्रीजा सवारों को पीटा, गाड़ी तोड़ी

    Team JoharBy Team JoharOctober 1, 2017No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    डोरंडा के मणिटोला में अपहरण की अफवाह फैलाकर कुछ लोगों ने ब्रीजा गाड़ी सवार दो लोगों की जम कर पिटाई कर दी। वहीं गाड़ी को भी बुरी तरह तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक, शनिवार को जहानाबाद के उम्टा निवासी रवींद्र कुमार सिंह और चंदन कुमार सिंह ब्रीजा गाड़ी(जेएच 09 एई 1278) से डोरंडा से खूंटी रोड जा रहे थे। रास्ते में राजेंद्र चौक के पास से ये रास्ता भटक कर तुलसी चौक, डोरंडा बाजार में प्रवेश कर गए। यहां पर ब्रीजा गाड़ी किसी के पैर पर मामूली रूप से चढ़ गई। जिसके बाद गाड़ी सवार तेजी से भागने लगे। भागने के क्रम में अफवाह फैल गई कि ब्रीजा गाड़ी से अपहरण की कोशिश की गई। अफवाह फैलने के बाद मणिटोला के पास ब्रीजा गाड़ी को स्थानीय लोगों ने रोक दिया। इसके बाद जम कर ब्रीजा सवार लोगों की पिटाई कर दी गई। उग्र भीड़ ने गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। वहीं गाड़ी पर पत्थर भी बरसाए।
    घटना की जानकारी मिलने के बाद डोरंडा थाने के प्रभारी आबिद खान और एसआई सुभाष गोराई मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भीड़ को समझाया बुझाया। इसके बाद ब्रीजा सवार दोनों लोगों को पुलिस थाने ले आयी। रविवार को डोरंडा पुलिस ने जहानाबाद पुलिस से संपर्क कर रवींद्र और चंदन की पृष्टभूमि की पड़ताल की। जानकारी के मुताबिक रवींद्र बिहार सरकार का कर्मचारी है। वह खुद को बिजली विभाग का क्लर्क बताता है। वह देव औरंगाबाद में पोस्टेड है।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुका अशोक निकला अपहरणकर्ता, तीन छात्र हुए मुक्त
    Next Article संपत्ति विवाद से तंग आकर बुजुर्ग दंपत्ति ने की खुदकुशी, रिश्तेदारों को बताया जिम्मेवार

    Related Posts

    झारखंड

    रिंग रोड पर पलटा शराब से भरा वाहन, लूट मचने से अफरा-तफरी

    July 13, 2025
    झारखंड

    देवघर श्रावणी मेला 2025 में लेजर शो बना आकर्षण का केंद्र

    July 13, 2025
    झारखंड

    सावन का तीसरा दिन: देवघर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    July 13, 2025
    Latest Posts

    रिंग रोड पर पलटा शराब से भरा वाहन, लूट मचने से अफरा-तफरी

    July 13, 2025

    बिहार में वोटर लिस्ट से हटेंगे विदेशी नागरिकों के नाम, निर्वाचन आयोग का बड़ा खुलासा

    July 13, 2025

    एक ही दिन में दो बार भी कट सकता है चालान, जानें क्या कहता है कानून

    July 13, 2025

    नवादा से पटना लौटते वक्त ACS सिद्धार्थ ने बनाई लिट्टी-चाय

    July 13, 2025

    देवघर श्रावणी मेला 2025 में लेजर शो बना आकर्षण का केंद्र

    July 13, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.