Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»88 मिशनरी संस्थाओं को मिले 2.65 अरब विदेशी फंड की सीआईडी जांच शुरू
    जोहार ब्रेकिंग

    88 मिशनरी संस्थाओं को मिले 2.65 अरब विदेशी फंड की सीआईडी जांच शुरू

    Team JoharBy Team JoharJuly 18, 2018No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झारखंड में मिशनरी संस्थाओं को एफसीआरए के जरिए मिले विदेशी फंड की सीआईडी जांच शुरू हो गई है। मंगलवार को भारत सरकार के आदेश पर राज्य पुलिस मुख्यालय ने विदेशी फंड से जुड़े मामले की जांच सीआईडी को सौंप दी। 88 एनजीओ को वित्तिय वर्ष 2013- 14, 2014-15 और 2015- 16 में 2 अरब 65 करोड़ 37 लाख 46 हजार 983 रूपये मिले हैं। सीआईडी इन मिशनरी संस्थाओं को मिले फंड व उसके उपयोग की जांच करेगी। पूर्व में राज्य पुलिस की विशेष शाखा ने आशंका जाहिर की थी कि विदेशी फंड के पैसे से मिशनरी संस्थाएं धर्मांतरण करा रही हैं। गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से इन 88 संस्थाओं को मिले विदेशी फंड, उसके इस्तेमाल की विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी है।

    केंद्रीय गृह मंत्रालय ने क्या दिया है आदेश
    केंद्रीय ग़ृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव अनिल मल्लिक ने राज्य के मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी को पत्र भेजा है। पत्र में जिक्र है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय को 88 एनजीओ के खिलाफ शिकायत मिली थी। मामले की अपने स्तर से गृह मंत्रालय ने जांच करायी। जांच में यह पाया गया कि 88 में से दो एनजीओ ऐसे हैं जिन्होंने बार बार नोटिस दिए जाने के बावजूद एनुअल रिर्टन की जानकारी नहीं सौंपी। इन दोनों संस्थाओं का एफसीआरए रजिस्ट्रेशन कैंसिल कर दिया गया है। वहीं पांच एनजीओ के एफसीआरए को डीम्ड सिज्ड कटैगरी में रखा गया है। इन संस्थाओं के फॉरेन फंड को फ्रिज भी किया जा सकता है। गृह मंत्रालय के पत्र में जिक्र है कि राज्य के 59 अन्य एनजीओ (88 एनजीओ में इनका जिक्र नहीं था, शिकायत के दायरे में ये नहीं थीं)ऐसे हैं, जिन्होंने एफसीआरए की एैनुअल रिपोर्ट नहीं दी, उनका भी एफसीआरए रद हो सकता है।

    किस किस एनजीओ को मिले फंड की जांच
    एनजीओ कितनी राशि मिली
    वेथल मिशन 2.09 करोड़
    अयो अदिरी ट्रस्ट 13.65 लाख
    बेथल आउटरेच मिनिस्ट्री 69.95 लाख
    ब्रदर्स ऑफ सेंट गैब्रियल एजुकेशन सोसायटी 32.85 लाख
    कैपचीन फायर्स माइनर सोसायटी 7.45 करोड़
    कैथलिक चैरिटीज 1.56 करोड़
    कैथलिक हेल्थ एसोसिएशन 56.20 लाख
    डॉटर्स ऑफ सेंट अन्ना 84.75 लाख
    डॉन बोस्को टेक्निकल स्कूल 29.71 लाख
    गुमला कैथलिक डायोसिस 3.89 करोड़
    गुमला उर्सलाइन सोसायटी 66.61 लाख
    हजारीबाग कैथलिक एजुकेशन एसो 5.07 लाख
    होली फेथ ट्राइवल वेलफेयर ट्रस्ट 1.43 करोड़
    इंस्टीच्यूट ऑफ क्रिश्चयन डॉक्टरिन फादर्स सोसायटी 4.02 करोड़
    इंस्टीच्यूट ऑफ मिशनरीज ऑफ जीजस द इटर्नल प्रिस्ट 1.59 करोड़
    इंस्टीच्यूट ऑफ सिस्टर्स ऑफ चैरिटी 39.48 लाख
    जमशेदपुर जीजस सोसायटी 10.01 करोड़
    जेसुइट ऑफ संथाल सोसायटी 39.80 करोड़
    खूंटी कैथोलिक डायोसिस 7.91 करोड़
    कोडरमा ग्रेनोशियन सोसायटी 67.91 लाख
    लूथरन गर्ल्स हॉस्टल 68.50 लाख
    मेडिकल सिस्टर्स ऑफ सेंट फ्रांसिस 30.94 लाख
    मिशन इवेंगेलिस्टिक एसोसिएशन 1.84 करोड़
    नार्दन इवेंगेलिस्टिक लूथेरन चर्च 54.44 लाख
    इन संस्थानों पर भी जांच का घेरा
    पेटाकोस्टल होलीनेस चर्च, रांची फ्रांसिसियन सोसायटी, रांची कार्मेलाइट सोसायटी, रांची कैथलिक आर्चडासयिस, रांची हॉलीक्रास सिस्टर्स सोसायटी, रांची जेसुईट, रांची उर्सलाइन सोसायटी, सैमुअल हीनमैन एसोसिएट्स एंड रिसर्च सेंटर, सिमडेगा कैथलिक आइसिरियन एजुकेशन सोसायटी, सिस्टर्स ऑफ प्रोविडेंस ऑफ गैप सोसायटी, सिस्टर्स ऑफ रांची फ्रांसिसियन ब्रदर्स, सिस्टर्स ऑफ सेंट जोसेफ ट्रेनिंग स्कूल, सोसियो इकॉनोमिक्स एंउ सी एजुकेशन डेवलपमेंट, , साउट बिहार वेलफेयर सोसायटी फॉर ट्राइव्स, सेंट अलबर्ट कॉलेज, सेंट सीडी कोलंबस हॉस्पीटल सोसायटी, सेंट माइकल स्कूल फॉर ब्लाइंड, सेंट स्टेनस्लांस कॉलेज, सेंट पॉल टोंगा रेसिडेंट स्कूल, सेंट कैमिलियन सिस्टर्स सोसायटी, द क्रिश्चयन एसेंबली ऑफ बिहार, द कांग्रेसन ऑफ द डाउटर्स ऑफ सेंट अन्ना, द पोड़ैयाहाट हॉली फैमिली सोसायटी, द सिस्टर्स ऑफ चार्ल्स सोसायटी, ट्राइव्ल ह्यूमनिटी डेवलपमेंट एक्टिविटी, जेवियर्स एजुकेशन एंड डेवलपमेंट सोसायटी, फुलीन महिला चेतना विकास केंद्र, ट्राइव्ल फाउंडेशन, डामियन सोशल वेलफेयर सेंटर, भारतीय ख्रीस्ती सेवादल ट्रस्ट, सथी सोसायटी फॉर एडवांसमेंट इन ट्राइव्स हेल्थ एजुकेशन एनवायरोमेंट, महेश मुंडा हॉलीक्रास सिस्टर्स सोसायटी, ग्राम उत्थान केंद्र, डॉन बोस्को सेंटर केरेंग, कार्मेल आश्रम, सिमडेगा कैथलिक डायोसिस, हजारीबाग जेसुईट एजुकेशन सोसायटी, हॉली क्रास इंस्टीच्यूट, कार्मेल आश्रम सीतागढ़, कोडरमा होली फैमिली हॉस्पीटल, हजारीबाग कार्मेल सोसायटी, हजारीबाग कैथलिक डायोसिस, हॉली क्रास कृषि विद्या ट्रस्ट, एडिथ जैक्शन फीसर्स मेमोरियल हॉस्पीटल, चंद्रपुरा मिशन मीडिल स्कूल, थियोडोरी क्रिश्चयन हॉस्पीटल, डाल्टेनगंज कैथलिक डायोसिस, द कैथलिक क्रिश्चयन माइनोरिटी बोर्ड ऑफ एजुकेशन, कैथलिक चैरिटी, सिस्टर्स ऑफ चैरिटी ऑफ सेंट विंसेंट डी पॉल, हॉली फैमिली हॉस्पीटल, डोन बोस्को यूथ सेंटर, डायोसिस ऑफ छोटानागपुर, द इंस्टीच्यूट ऑफ सिस्टर्स ऑफ चैरिटी, हॉली फैमिली हॉस्पीटल, डोन बोस्को यूथ सेंटर, डायोसिस ऑफ छोटानागपुर, गोस्सनर इवेंजेलिकल लूथेरन चर्च इन छोटानागपुर एंड असम, मातृछाया, इंस्टीच्यूट ऑफ ऑबलेस सिस्टर्स आफ नाजरेथ सोसायटी, सोसायटी ऑफ एबे ऑफ बर्नी, जमशेदपुर डायोसिस कॉरपोरेशन, महुआडार कार्मेल हॉस्पीटल सोसायटी।

    झारखंड मिशनरी विदेशी फंड संस्था सीआईडी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमाओवादियों के दो निवेशकों की करोड़ों की संपत्ति पुलिस ने की जब्त
    Next Article 100 करोड़ के बैंक घोटाले के आरोपी नहीं जा पाएंगे विदेश

    Related Posts

    क्राइम

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026
    खेल-सिनेमा

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    September 22, 2026
    क्राइम

    जमुई छेड़खानी मामला : मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; अब तक 6 गिरफ्तार

    September 22, 2026
    Latest Posts

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026

    ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.