Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 10:58 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»लोकसभा चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा झामुमोः कार्यकारी अध्यक्ष पार्टी पदाधिकारियों से करेंगे बात
    ट्रेंडिंग

    लोकसभा चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा झामुमोः कार्यकारी अध्यक्ष पार्टी पदाधिकारियों से करेंगे बात

    Team JoharBy Team JoharNovember 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दल तैयारी में जुट गये हैं. नेताओं का भ्रमण कार्यक्रम लगातार चल रहा है. सत्ता दल अपनी उपलब्धियों और विपक्षी दल सरकार की खामियों को जनजन तक पहुंचाने का काम शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में झामुमो ने भी लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं. मुख्यमंत्री सह झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन अपनी देखरेख में तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं. मंगलवार वे राज्य भर के सभी जेएमएम पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, जिला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन संवाद करेंगे. यह कार्यक्रम दिन के दो बजे से शुरू होगा. हालांकि पार्टी की ओर से इस कार्यक्रम को लेकर मीडिया को कोई जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को होनेवाली बैठक में पिछले महीने दिए टास्क पर जिला स्तर पर क्या कार्रवाई हुई, संगठन विस्तार को लेकर कौन कितना गंभीर रहा ,इस पर विस्तृत समीक्षा की जायेगी.

    बैठक में इनकी रहेगी उपस्थितिः

    इस कार्यक्रम में सभी 24 जिलों के जिला झामुमो समिति के सदस्य, जिलाध्यक्ष, जिला सचिव जुड़ेंगे. साथ ही झामुमो केंद्रीय कार्यकारिणी समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्य (माननीय सांसद एवं विधायकों सहित), केंद्रीय समिति के सदस्य, जिला समिति के पदाधिकारी, संयोजक, महानगर, नगर के पदाधिकारी, वर्ग संगठनों के अध्यक्ष, सचिव और प्रखंड समितियों के अध्यक्ष एवं सचिव भी ऑनलाइन संवाद में शामिल होंगे.

    इससे पहले 26 अक्टूबर को हुई थी बैठक

    इससे पहले 26 अक्टूबर 2023 को रांची के सोहराई भवन में कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी. जिसमें झामुमो के सभी जिला अध्यक्ष, जिला सचिव, प्रखंड अध्यक्ष, प्रखंड सचिव और अन्य पदाधिकारी शामिल हुए थे. बैठक में सभी को टास्क दिया गया था. जिसकी समीक्षा कार्यकारी अध्यक्ष खुद करेंगे.

     

     

    जोहार लाइव तैयारी पार्टी पदाधिकारी मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव सीएम हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजिन स्कूलों में मतदान केंद्र बनाए जाते हैं वहां की व्यवस्था को दुरूस्त करें: सीइओ
    Next Article उत्तर काशी टनल हादसा : 10वें दिन सुरंग में पहुंचा एंडोस्कोपिक कैमरा, सभी सुरक्षित, युद्ध स्तर पर ऑपरेशन जारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राजधानी में वकील और नेता से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

    June 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025
    झारखंड

    रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    June 17, 2025
    Latest Posts

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.