Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Jul, 2025 ♦ 1:56 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»कोलेबिरा : बस और डम्पर में जोरदार भिड़ंत, सीआई समेत चालक की मौत, दर्जनों यात्री घायल
    झारखंड

    कोलेबिरा : बस और डम्पर में जोरदार भिड़ंत, सीआई समेत चालक की मौत, दर्जनों यात्री घायल

    Team JoharBy Team JoharDecember 31, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    कोलेबिरा: थाना क्षेत्र के सोलगा बाज़ार के पास शाम 6:00 बजे मंत्री नामक बस और हाइवा के बीच जोरदार भिड़ंत हुयी। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गयी। जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे 23 सोलगा बाज़ार के समीप राउरकेला से गुमला आ रही मंत्री नामक यात्री बस और हाइवा में जोरदार टक्कर हुयी, प्रत्यक्षदर्शियों एवं बस में सवार यात्रियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि टक्कर के बाद बस सड़क पर ही पलटी कर गयी।

    बस पलटने के साथ ही बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गयी। कई यात्री दुर्घटना में बस से निकलकर सड़क पर बिखर गए। वहीं, बस में सवार एक यात्री की मौके पर मौत हो गयी।दुर्घटना की जानकारी 108 को तत्काल दी गयी। बस में लगभग 20 यात्री सवार थे, जिनमे कई को गम्भीर चोटें आयी है। मौके पर 108 एम्बुलेंस की टीम पहुंचकर सभी घायलों को कोलेबिरा स्वास्थ केंद्र में भर्ती किया गया है एवं उनका इलाज जारी है।

    राजस्व कर्मचारी रह चुके है मृतक अनिल

    हादसे में मृत अनिल वर्मा, जो गुमला के लोहरदगा रोड कुम्हार टोली निवासी है। ये गुमला सदर प्रखंड और रायडीह प्रखंड में राजस्व कर्मचारी रह चुके हैं।अनिल वर्मा भरनो अंचल कार्यालय में भी सीआई के पद पर रह चुके हैं, और वर्तमान में सिमडेगा जिले के ठेठईटांगर अंचल कार्यालय में सीआई के पद पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार वे अपनी ड्यूटी से घर लौट रहे थे, इसी बीच भीषण हादसे में उनकी जान चली गयी।

    इलाज के दौरान बस चालक ने तोड़ा दम

    सड़क हादसे में गम्भीर रूप से घायल बस चालक लाला की स्थिति गम्भीर देखते हुए उसे कोलेबिरा अस्पताल में इलाज के लिए 108 से ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान लाला ने दम तोड़ दिया। ज्ञात हो कि राउरकेला से आ रही बस को कोलेबिरा निवासी बबलू खान के हाइवा ने टक्कर मारी थी, जिसके बाद हादसे ने भयावह रूप ले लिया।

    घायलों का हाल जानने पहुंचा प्रखंड प्रशासन, घायलों को दिया कम्बल

    वहीं, हादसे की जानकारी मिलते ही फौरन कोलेबिरा प्रशासन अस्पताल में घायलों का हाल जानने एवं तथागत स्थिति से रूबरू होने के लिए पहुंच गया। प्रखंड प्रशासन के तौर पर सीओ प्रभात मिंज तत्काल घायलों से मिले एवं डॉक्टरों को बेहतर इलाज के लिए कहा। वहीं, सीओ के साथ कोलेबिरा मुखिया आलोमनी बागे भी मौके पर पहुंचकर घायलों से मिले। मुखिया ने तत्काल अस्पताल में बेड की कमी एवं ठंढ के मौसम को देखते हुए सामुदायिक भवन में घायलों के रात्रि विश्राम के लिए कम्बल की व्यवस्था कर उन्हें आराम करने की सलाह दी। साथ ही पुलिस प्रशासन ने घटनाक्रम की कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी एवं शव को कब्जे में ले लिया। वहीं समाचार लिखे जाने तक सड़क से क्षतिग्रस्त वाहन को नहीं हटाया गया था।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबुनियादी क्षेत्र में होगा 102 लाख करोड़ रुपए से अधिक का निवेश: सीतारमण
    Next Article आज 01 जनवरी का राशिफल : क्या कहते हैं आपके सितारे, जानिए

    Related Posts

    जमशेदपुर

    टाटानगर स्टेशन पर डीएसपी की गाड़ी रोकने पर हंगामा

    July 21, 2025
    कोडरमा

    वीडियो बना रहे पत्रकार पर हमला, 7 आरोपी गिरफ्तार

    July 21, 2025
    झारखंड

    झारखंड की बंद कोयला खदानें अब बनेंगी टूरिस्ट हॉटस्पॉट

    July 21, 2025
    Latest Posts

    टाटानगर स्टेशन पर डीएसपी की गाड़ी रोकने पर हंगामा

    July 21, 2025

    वीडियो बना रहे पत्रकार पर हमला, 7 आरोपी गिरफ्तार

    July 21, 2025

    झारखंड की बंद कोयला खदानें अब बनेंगी टूरिस्ट हॉटस्पॉट

    July 21, 2025

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में नकल रैकेट का भंडाभोड़, पकड़े गए 17 अभ्यर्थी

    July 21, 2025

    कांटाटोली से बूटी मोड़ तक फ्लाईओवर बनाने की तैयारी शुरू, फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार

    July 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.