Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Sep, 2025 ♦ 1:49 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कांग्रेस स्थापना दिवस: सोनिया गांधी ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले-हम लाखों पुरुषों और महिला कार्यकर्ताओं के निस्वार्थ योगदान को स्वीकारते हैं
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस स्थापना दिवस: सोनिया गांधी ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले-हम लाखों पुरुषों और महिला कार्यकर्ताओं के निस्वार्थ योगदान को स्वीकारते हैं

    Team JoharBy Team JoharDecember 28, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली । कांग्रेस का आज 135वां स्थापना दिवस है। इस अवसर पर दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
    पार्टी नागरिक संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में देश के सभी राज्यों की राजधानियों में आज स्थापना दिवस पर ‘संविधान बचाओ, भारत बचाओ मार्च’ का आयोजन करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली में, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी असम में और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश के कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। राहुल गांधी गुवाहाटी में एक सभा को संबोधित करेंगे।

    दिल्ली में भारत बचाओ रैली को मिली सफलता के बाद विभिन्न राज्यों में ऐसे मार्च का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराना है। इस मार्च के दौरान कांग्रेस सीएए और छात्रों पर कथित तौर पर की गई पुलिस की कार्रवाई सहित आम लोगों को प्रभावित करने वाले मुद्दों को जोर-शोर से उठाएगी।

    राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि आज कांग्रेस का 135वां स्थापना दिवस है। मैं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यालय में ध्वजारोहण समारोह में हिस्सा लूंगा। इसके बाद गुवाहाटी में एक रैली को संबोधित करूंगा। स्थापना दिवस के दिन हम लाखों कांग्रेस पुरुषों और महिला कार्यकर्ताओ के निस्वार्थ योगदान को स्वीकार करते हैं।

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उपस्थित रहेंगी। स्थापना दिवस पर आयोजित विशेष कार्यक्रमों में वह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी। ये आयोजन लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में होगा। इसके बाद वो सलाहकारों से मुलाकात करके पार्टी की रणनीति पर चर्चा करेंगी। सीएए के खिलाफ यूपी में बीते दिनों हिंसा में बहुत सारे लोगों की मौत हुई है। ऐसे में माना जा रहा है कि प्रियंका पीड़ितों के परिवारवालों से मिल सकती हैं।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा, सेना पूरी तरह धर्मनिरपेक्ष, मानवाधिकारों का करती है सम्मान
    Next Article रामगढ़ : छावनी परिषद की बोर्ड मीटिंग में ब्रिगेडियर नरेंद्र सिंह चारक बोले, छावनी परिषद के प्रतिबंध से जल्द ही मुक्त होगा रामगढ़

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    भाजपा नेता रमेश सिंह को फिर मिली जान से मारने की धमकी, PLFI के नाम पर आया फोन

    September 1, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भाजपा जान ले, अब जनता उनके धनबल, ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स जैसे हथकंडों से डरने वाली नहीं : विनोद पांडेय

    September 1, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    अक्टूबर तक 50% फंड खर्च करें, तभी मिलेगा 1020 करोड़ : मुख्य सचिव

    September 1, 2025
    Latest Posts

    करम पूर्व संध्या समारोह में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन, बोले- समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाना सभी की जिम्मेदारी

    September 1, 2025

    भाजपा नेता रमेश सिंह को फिर मिली जान से मारने की धमकी, PLFI के नाम पर आया फोन

    September 1, 2025

    भाजपा जान ले, अब जनता उनके धनबल, ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स जैसे हथकंडों से डरने वाली नहीं : विनोद पांडेय

    September 1, 2025

    जामताड़ा का अफजलपुर टीओपी जल्द होगा शुरु, SP ने किया स्थल निरीक्षण

    September 1, 2025

    सांसद बिद्युत महतो ने फोरलेन कॉरिडोर का किया निरीक्षण , अधिकारियों को समयबद्ध कार्य का दिया निर्देश…

    September 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.