Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड बंद के दौरान विपक्षी नेताओं समेत 18,973 गिरफ्तार, शाम में रिहाई
    झारखंड

    झारखंड बंद के दौरान विपक्षी नेताओं समेत 18,973 गिरफ्तार, शाम में रिहाई

    Team JoharBy Team JoharJuly 5, 2018Updated:July 5, 2018No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    भूमि अधिग्रहण बिल में संशोधन के खिलाफ बुलाये गए बंद के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बाबुलाल मरांडी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार , सुबोधकांत सहाय , सुखदेव भगत समेत तमाम बड़े विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी हुई थी। शाम तकरीबन 5.30 बजे राज्यभर में गिरफ्तार बंद समर्थकों को छोड़ दिया गया। झारखंड गठन के बाद अबतक किसी बंद में सर्वाधिक 18,973 बंद समर्थकों की गिरफ्तारी हुई थी। बंद के दौरान राजधानी रांची के कांके में बंद समर्थकों ने सुबह सुबह रोड पर टायर जलाकर रोड बाधित करना चाहा, लेकिन पुलिस ने टायर तुरन्त हटा दिया। लोआडीह नामकुम में बंद समर्थकों ने आवागमन बाधित किया। कुछ समर्थकों ने बीच सड़क पर आकर गाड़ियों को रोक दी थी। हालांकि पुलिस के आने के पहले बंद समर्थक वहां से निकल गए थे। पंडरा में बंद समर्थको ने पत्थरबाज़ी की थी, ऐसे में पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

    बंद कराने निकले पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी

    पाकुड़ में आदिवासी छात्र संगठन ने किया सड़क जाम
    पाकुड़ में बंद समर्थकों ने पारंपरिक हथियार से लैस होकर एसडीओ आवास के समीप सड़क जाम कर दिया था। समर्थकों ने रेलवे ट्रैक को भी जाम किया था। पुलिस ने वहाँ से उनलोगों को हटाया,नगर थाना पुलिस ने दर्जनों लोगों को लिया हिरासत में लिया गया था। चतरा में पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद भोक्ता सहित विपक्ष के कई नेताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार सभी को कम कैंप जेल में रखा गया था।
    कोडरमा में बंद के दौरान समर्थकों के साथ अन्नपूर्णा देवी। पुलिस ने किया गिरफ्तार।

    दुमका में बंद समर्थकों का सिदो कान्हू चौक (पोखरा चौक) में जुटान विधायक नलिन सोरेन के नेतृत्व में हुआ था। इधर बन्द को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन ने भी पूरी तैयारी कर रखी है। जगह जगह पर पुलिस पदाधिकारियों के साथ पर्याप्त संख्या में जवान तैनात किए गए थे।
    बंद पर सरकार सख्त।

    जिला कितनी गिरफ्तारी
    रांची 1943
    जमशेदपुर 2582
    देवघर 1427
    दुमका 2234
    हजारीबाग 301
    कोडरमा 476
    गिरिडीह 769
    चतरा 72
    गिरिडीह 769
    गोड्डा 870
    गुमला 1044
    सिमडेगा 78
    लोहरदगा 392
    चाईबासा 637
    सरायकेला 525
    पलामू 306
    गढ़वा 694
    लातेहार 380
    रामगढ़ 531
    साहेबगंज 464
    पाकुड़ 695
    जामताड़ा 1129
    बोकारो 198
    धनबाद 1226
    तस्वीरों में बंद

    रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन करते कांग्रेसी।

    लालपुर में गिरफ्तार हुए कांग्रेसी नेता अजय राय, आदित्य विक्रम जायसवाल ।

    कांके में सड़क पर आगजनी कर भागे बंद समर्थक।

    देवघर में बंद समर्थकों को गिरफ्तार कर थाना ले जाते एसडीपीओ विकासचंद्र श्रीवास्तव।

    बंधु तिर्की को गिरफ्तार करते रांची सिटी एसपी राजकुमार मेहता।

    झारखंड बंद भूमि अधिग्रहण बिल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबंद पर सरकार सख्त, 2 कंपनी रैप, 6 कंपनी रैफ की तैनाती, उपद्रवियों पर चलेगा टीयर ग्रेनेड
    Next Article मिशनरीज ऑफ चैरिटी को 11 साल में मिले 927 करोड़, सीबीआई से जांच की डीजीपी ने की सिफारिश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    धनबाद में तेज रफ्तार हाइवा बनी काल, युवक की मौ’त पर फूटा लोगों का गुस्सा

    June 12, 2026
    कोर्ट की खबरें

    10 साल बाद फिर गरमाया विनय महतो हत्याकांड, CBI की क्लोजर रिपोर्ट को कोर्ट में चुनौती

    June 12, 2026
    झारखंड

    29 जून को 1018 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे सीएम हेमंत, प्रोजेक्ट भवन में होगा भव्य समारोह

    June 12, 2026
    Latest Posts

    धनबाद में तेज रफ्तार हाइवा बनी काल, युवक की मौ’त पर फूटा लोगों का गुस्सा

    June 12, 2026

    बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा : 3 थाना प्रभारी समेत चार की गई जान

    June 12, 2026

    10 साल बाद फिर गरमाया विनय महतो हत्याकांड, CBI की क्लोजर रिपोर्ट को कोर्ट में चुनौती

    June 12, 2026

    29 जून को 1018 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे सीएम हेमंत, प्रोजेक्ट भवन में होगा भव्य समारोह

    June 12, 2026

    हाईकोर्ट अधिवक्ता पर हमले का 20 महीने बाद खुलासा, जमीन विवाद में चचेरे भाई ने दी थी सुपारी

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.