Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 12:51 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए सरकार हमेशा तैयार: सीएम
    खेल

    अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए सरकार हमेशा तैयार: सीएम

    Team JoharBy Team JoharNovember 3, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राज्य सरकार द्वारा वीमेंस एशियंस चैंपियंस ट्रॉफी- 2023 में हिस्सा लेने वाले भारत, जापान, चीन, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड के खिलाड़ियों के सम्मान में राजधानी रांची के जैप-एक परिसर स्थित ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में इस तरह की अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का पहली बार आयोजन हो रहा है. आप सभी के सहयोग से इस आयोजन को शानदार और भव्य बनाने में हम सफल रहे. आगे भी ऐसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं यहां हो, इसके लिए सरकार हमेशा तैयार रहेगी.

    इस तरह का आयोजन खेल और खिलाड़ियों के विकास में मील का पत्थर शामिल होगा

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड को अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के आयोजन का कोई अनुभव नहीं था. लेकिन, हमें जब वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी का अवसर मिला तो इस सहर्ष स्वीकार किया. मेरा मानना है कि इस तरह का आयोजन खेल और खिलाड़ियों के विकास में मील का पत्थर शामिल होगा.

     खेलों के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ेगा

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर  के खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से यहां के युवाओं में निश्चित तौर पर खेलों के प्रति रूझान बढ़ेगा. वह खेलों से जुड़ेंगे और अपने प्रदर्शन से राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे.

     झारखंड में काफी क्षमताएं हैं

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड भले एक छोटा राज्य है. लेकिन, यहां काफी क्षमताएं हैं. खनिज के साथ खेलों में भी यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमेशा से ही बेहतर परफॉर्मेंस करते आए हैं. यहां के खेल प्रतिभाओं को निखारने और प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है.

     ओलंपिक क्वालीफायर की मेजबानी झारखंड को

    फेडरेशन ऑफ़ इंटरनेशनल हॉकी के प्रेसिडेंट तैयब इकराम ने ओलंपिक क्वालीफायर की मेजबानी रांची को देने की घोषणा की. उन्होंने वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के शानदार और भव्य आयोजन के लिए मुख्यमंत्री और राज्य सरकार की सराहना की.

     भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी किए गए सम्मानित

    मुख्यमंत्री ने इस मौके पर होंगझाउ में हाल में आयोजित एशियन गेम्स-2022 में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारती हॉकी टीम के खिलाड़ियों सम्मानित किया. सम्मानित होनेवाले खिलाड़ियों में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह, पी आर श्रीजेश, गुरजान सिंह, मनदीप सिंह, वरुण कुमार और कोच क्रेग फुल्टन शामिल हैं.

     कलाकारों ने नृत्य पेश कर बांधा समां

     

    इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में झारखंड की लोककला का अदभुत संगम देखने मिला. कलाकारों ने नागपुरी, संताली, मुंडारी, उरांव, खड़िया, मानभूम छऊ, पाइका और हॉकी थीम पर आधारित नृत्य पेश कर  समां बांध दिया.

    इनकी रही उपस्थिति

     इस कार्यक्रम में खेल मंत्री हफीजुल हसन, फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल हॉकी के प्रेसिडेंट तैयब इकराम, हॉकी इंडिया के प्रेसिडेंट दिलीप तिर्की, वीमेंस एशियंस चैंपियंस ट्रॉफी 2023- रांची ऑर्गेनाइजिंग कमेटी के चेयरमैन- सह- अपर मुख्य सचिव श्री अरुण कुमार सिंह समेत कई वरीय पदाधिकारी, हॉकी इंडिया और हॉकी झारखंड के ऑफिशियल्स मौजूद थे.

    एशियंस चैंपियंस जोहार लाइव ट्रॉफी मुख्यमंत्री वीमेंस हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरिम्स से फरार कैदी मामला : जिस थाने से गया था जेल, उसी थाने में किया सरेंडर
    Next Article रहस्यमय ढंग से गायब हुआ बच्चा, नाटकीय ढंग से वापसी

    Related Posts

    झारखंड

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025
    Latest Posts

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.