Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 May, 2025 ♦ 11:49 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»डीजीपी से चेंबर के अधिकारी बोले, बढ़ते अपराध से धनबाद में व्यवसायिक गतिविधियां बंद 
    क्राइम

    डीजीपी से चेंबर के अधिकारी बोले, बढ़ते अपराध से धनबाद में व्यवसायिक गतिविधियां बंद 

    Team JoharBy Team JoharNovember 1, 2023Updated:November 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची: चेंबर ऑफ झारखंड के अधिकारी व सदस्य बुधवार को डीजीपी से मिले. उन्होंने डीजीपी को एक ज्ञापन सौंप कर धनबाद में हो रही घटनाओं की जानकारी दी. उन्होंने ज्ञापन में लिखा है कि धनबाद जिले में नियमित रूप से व्यापारियों के साथ रंगदारी, धमकी, फायरिंग और बमबाजी की घटनाओं से जिले में व्यापारिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित है. जिले में बढते अपराध, रंगदारी की मांग और आये दिन प्रतिष्ठानों, व्यवसायियों और चिकित्सकों पर अपराधियों द्वारा फायरिंग की घटनाओं में वृद्धि हो रही है, जिस कारण आज से धनबाद शहर में व्यवसायिक गतिविधियां अनिश्चितकालीन के लिए बंद कर दी गई है, जो राज्य के लिए चिंतनीय विषय है. कठिनाईयां इतनी भयावह हैं कि करवाचौथ त्यौहार जिसकी प्रतीक्षा पूरे एक वर्ष से व्यवसायी समाज करता है, के बावजूद आज धनबाद शहर की दुकानें बंद हैं.

    स्पेशल टास्क फोर्स का हो गठन

    चैंबर ने कहा कि विशेष अनुरोध है कि धनबाद जिले की विधि-व्यवस्था में गुणात्मक सुधार हेतु त्वरित कार्रवाई हेतु निर्देशित करें ताकि आम जनजीवन को राहत मिल सके. वहीं व्यापारी भयमुक्त वातावरण में व्यापारिक गतिविधियां संचालित कर सकें. हमारा यह भी सुझाव है कि धनबाद जिले में स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया जाय तथा वहां ATS को पदस्थापित किया जाय जो केवल धनबाद जिले की विधि-व्यवस्था की समस्या के समाधान पर गंभीरता से कार्रवाई कर सकें. फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज यह महसूस करता है कि जिला पुलिस प्रशासन को क्राइम कंट्रोल और अपराध अनुसंधान तत्परता दिखाने के लिए जवाबदेही तय किया जाना अति आवश्यक है. हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके दिशा-निर्देश के अनुसार धनबाद की समस्या का समाधान त्वरित गति से होगा एवं राज्य में अमन-चैन कायम होगा.
    अधिकारी अपराध गतिविधियां घटना चेंबर चेंबर ऑफ झारखंड जानकारी ज्ञापन सौंप डीजीपी धनबाद बंद बोले व्यवसायिक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडीआईजी अनूप बिरथरे का सख्त निर्देश, सीसीटीवी कैमरे की जद में सिमडेगा व गुमला का सीमावर्ती इलाका
    Next Article भूमि राईस मिल की स्थापना के लिए 2.86 एकड़ भूमि आरक्षित करने की स्वीकृति

    Related Posts

    क्राइम

    धुर्वा डबल मर्डर मामले में मृतकों की हुई शिनाख्त, बड़े पिता के निधन की सूचना देने आए थे रांची

    May 13, 2025
    झारखंड

    बेरमो में संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा की बैठक, किस मुद्दे पर… जानें

    May 13, 2025
    झारखंड

    संत माईकल्‍स स्कूल के स्टूडेंट्स का 12वीं में बेहतरीन प्रदर्शन, कीर्ति उपाध्याय बनीं टॉपर

    May 13, 2025
    Latest Posts

    धुर्वा डबल मर्डर मामले में मृतकों की हुई शिनाख्त, बड़े पिता के निधन की सूचना देने आए थे रांची

    May 13, 2025

    बेरमो में संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा की बैठक, किस मुद्दे पर… जानें

    May 13, 2025

    संत माईकल्‍स स्कूल के स्टूडेंट्स का 12वीं में बेहतरीन प्रदर्शन, कीर्ति उपाध्याय बनीं टॉपर

    May 13, 2025

    फ्लाईओवर रैंप विवाद में उतरीं आशा लकड़ा, निर्माण रोकने की मांग की

    May 13, 2025

    रांची DC ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों में दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    May 13, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.