Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Aug, 2025 ♦ 1:10 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»कारोबार»…अब प्याज के बाद खाद्य पदार्थों पर भी महंगाई की मार, रोजमर्रा की चीजों की कीमतों में होगा इजाफा
    कारोबार

    …अब प्याज के बाद खाद्य पदार्थों पर भी महंगाई की मार, रोजमर्रा की चीजों की कीमतों में होगा इजाफा

    Team JoharBy Team JoharDecember 22, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली : अगले साल की शुरुआत से आम आदमी पर महंगाई की एक और मार पड़ने वाली है। रोजमर्रा की जरूरतों की कई वस्तुओं की कीमतों में कंपनियां इजाफा करने जा रही हैं, जिससे लोगों के मासिक बजट पर काफी असर पड़ेगा। सब्जियों में विशेषकर आलू, लहुसन और प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब खाद्य तेल, आटा, चीनी की कीमतों में 12 से 20 फीसदी का इजाफा हो चुका है।

    हालांकि कई कंपनियां जैसे कि नेस्ले, पारले और आईटीसी ने कहा है कि वो कीमतों में इजाफा करने के बजाए अपने उत्पादों के पैकेट साइज को घटा देंगी। इससे लोगों पर उतना बोझ नहीं पड़ेगा। अगर कंपनियां पैकेट साइज छोटा नहीं करती हैं, तो फिर कीमतों में इजाफा किया जाएगा।

    इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, आईटीसी ने कहा है उत्पादों को तैयार करने में प्रयुक्त होने वाले कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि के चलते कई कंपनियां जल्द ही इस बारे में फैसला ले चुकी हैं। दूध की कीमतों में 35 फीसदी इजाफा होने के बाद अब आटा 18 से 20 फीसदी, चीनी 14 फीसदी और खाद्य तेल 15 फीसदी महंगा हो चुका है।

    जनवरी से बिस्किट, नूडल्स, स्नैक नमकीन, फ्रोजन फूड, केक, साबुन और रेडी टू इट मील्स की कीमतों में इजाफा किया जा सकता है। कंपनियों का कहना है कि अगर कीमतें नहीं बढ़ेंगी तो फिर उनकी लागत बढ़ती जाएगी, जिससे नुकसान होगा।

    कंपनियों का कहना है कि कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती से लाभ मिला है, जिसकी वजह से फिलहाल कीमतों में इजाफा नहीं किया गया है। अगर सरकार की तरफ से यह लाभ नहीं मिलता तो फिर कंपनियां अभी तक कीमतों में इजाफा हो चुका होता।

    #Business news #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देशभर में उपद्रवियों पर कार्रवाई, 10 हजार के खिलाफ एफआईआर, अब तक 17 की मौत
    Next Article सफायर इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिकोत्सव संमन्न, बच्चों ने श्रीकृष्ण की लीलाओं का किया मंचन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking : रांची में एक ही परिवार के तीन लोगों ने की आ’त्मह’त्या, पुलिस जुटी जांच में

    August 3, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    कुलगाम में तीसरे दिन भी एन’काउंटर जारी, अब तक तीन आतंकी ढेर

    August 3, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025
    Latest Posts

    बिहार वोटर लिस्ट विवाद : तेजस्वी यादव पर NDA का हमला, दो EPIC नंबर को लेकर FIR की मांग

    August 3, 2025

    7 अगस्त को राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन की अहम बैठक, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

    August 3, 2025

    सड़क हादसे में युवक की मौ’त, परिजनों ने किया सड़क जाम

    August 3, 2025

    श्रावणी मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, अब तक 44 लाख ने किया जलार्पण

    August 3, 2025

    भारत में पहला 5G कैप्टिव नेटवर्क : BSNL और NRL ने मिलाया हाथ

    August 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.