पलामू: उग्रवादी संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) ने अनिश्चितकालीन पलामू प्रमंडल बंद की घोषणा की है. लातेहार के मनिका थाना क्षेत्र के मनधनिया के सुशील उरांव उर्फ बिरबल उरांव एवं अमरेश उरांव को उसके घर से पुलिस द्वारा उठा ले जाने के 46 दिन बाद भी जेल नहीं भेजे जाने के विरोध में यह बंद की घोषणा की गयी है. बताते चलें कि जेजेएमपी ने एक प्रेस रिलीज जारी किया है. जिसमें लिखा गया है कि दिनांक 01/9/23 को शाम 8:00 बजे सुशील उराव उर्फ बीरबल उराव और उसके साथ अमरेश को भी मनिका पुलिस उठा ले गई है. आज 46 दिन हो जाने पर भी उसे जेल नहीं भेजा जा रहा है और ना ही पुलिस कुछ बोल रही है. उसे न ही परिवार से मिलने दे रही है. ये पुलिस प्रशासन खुद को कानून के रखवाले बोलते है और खुद उसकी धज्जियां उड़ा रहे हैं. नियमानुसार किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी के 24 घंटे के अंदर उसे न्यायालय में प्रस्तुत करना होता है. लेकिन आज 46 दिन हो गया है उसके बाद भी ये लोग गुंडे और दबंगई कर रही है. ये कानून के रखवाले नहीं गरीब को सताने वाले है. इसलिए जेजेएमजी संगठन गढ़वा, पलामू, लातेहार पलामू प्रमंडल को बंद बुलाती है। इस दौरान प्रेस वाहन,एंबुलेंस वाहन, दूध वाहन, स्कूल वाहन को इस बंदी से मुक्त किया जाता है. आज 12:00 बजे रात्रि से बंद रहेगा और जब तक सुशील उराव को जेल नहीं भेज देती है तब तक बंद जारी रहेगा.
जेजेएमपी ने की अनिश्चितकालीन पलामू बंद की घोषणा, आज रात से नहीं खुलेगी दुकानें

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleसड़क दुर्घटना में एक की मौत, विरोध में रोड जाम
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

