Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रिम्स में गंदा पानी भी बनाया जाएगा इस्तेमाल के लायक, लगाए जा रहे चार ट्रीटमेंट प्लांट
    झारखंड

    रिम्स में गंदा पानी भी बनाया जाएगा इस्तेमाल के लायक, लगाए जा रहे चार ट्रीटमेंट प्लांट

    Team JoharBy Team JoharOctober 12, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    विवेक शर्मा

    रांची : राज्य के सबसे बड़े हॉस्पिटल रिम्स में लगातार नए प्रयोग होते रहते है. ये प्रयोग अबतक मरीजों के इलाज के लिए होते थे. अब हॉस्पिटल में एक नया प्रयोग होने जा रहा है. जी हां, हॉस्पिटल से निकलने वाला गंदा पानी बर्बाद नहीं होगा. इसे ट्रीटमेंट प्लांट में प्रोसेस कर दोबारा से इस्तेमाल के लायक बनाया जा सकेगा. इसके लिए रिम्स कैंपस में अलग-अलग ब्लाक में चार जगहों पर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की तैयारी है. इसके लिए जगह भी चिन्हित कर लिया गया है. इसके बाद हॉस्पिटल से निकलने वाले पानी को रीसाइकिल किया जा सकेगा.

    3.02 करोड़ किए जाएंगे खर्च

    हॉस्पिटल में लंबे समय से एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट लगाने को लेकर योजना बनाई जा रही थी. अब ट्रीटमेंट प्लांट लगाने का रास्ता साफ हो गया है. जिसके लिए 3,02,13,631 रुपए खर्च किए जाएंगे. ये प्लांट हॉस्पिटल और लैब से निकलने वाले गंदे पानी को रीसाइकिल करेंगे. जिससे कि ये दोबारा इस्तेमाल के लायक हो जाएंगे. हालांकि ये पानी पीने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाएगा. ये पानी प्लांटेशन और सफाई के लिए यूज किया जा सकेगा.

    पानी की नहीं होगी बर्बादी

    हॉस्पिटल में हर दिन लाखों लीटर पानी की जरूरत पड़ती है. जहां पानी की सप्लाई हर दिन होती है. सप्लाई नहीं होने की स्थिति में प्रबंधन ने कैंपस में बोरिंग के इंतजाम किए है. अब ट्रीटमेंट प्लांट के लग जाने से पानी की बर्बादी नहीं होगी. वहीं ग्राउंड वाटर लेवल भी मेंटेन रहेगा. वहीं प्लांटेशन और हॉस्पिटल की सफाई के लिए अलग से पानी की जरूरत नहीं पड़ेगी.

    कहां-कहां बनना है प्लांट

    • बायोलॉजिकल एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट 10 केएलडी रिम्स कैंपस : 90,13,332 रुपए
    • बायोलॉजिकल एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट 15 केएलडी सुपरस्पेशियलिटी एंड डेटिस्ट्री कैंपस, रिम्स : 81,75,500
    • बायोलॉजिकल एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट 10 केएलडी ट्रामा सेंटर कैंपस, रिम्स : 66,01,047 रुपए
    • बायोलॉजिकल एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट 10 केएलडी ओंकोलॉजी कैंपस, रिम्स : 64,23,752 रुपए

     

     

     

     

    # state biggest hospital dirty water Johar Live new experiments ranchi Rims treatment plant use worth इस्तेमाल गंदा पानी जोहार लाइव ट्रीटमेंट प्लांट नए प्रयोग रांची राज्य रिम्स लायक सबसे बड़े हॉस्पिटल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवर्ल्ड कप 2023 : फिलिस्तीन के सपोर्ट में ट्वीट मो रिजवान का पड़ा महंगा, बवाल के बाद आइसीसी का आया जवाब
    Next Article मंत्री ने रवाना किया रथ, सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लोगों को करेगा जागरूक

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : खूँटी पुलिस का ‘मिशन मुस्कान’, एक महीने में बरामद किए 28 गुम और चोरी हुए मोबाइल

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    25 सितंबर 1925 : चाईबासा में गांधी से मिले देवेंद्र नाथ सामंत, फिर संविधान सभा तक पहुंची सिंहभूम की आवाज

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महंगाई दर में दिल्ली को पछाड़ा, फिर भी झारखंड में महंगाई कम? समझिए NSO का यह पेंच पार्ट-2

    September 25, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा धांधली : अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाने के आरोप में बिहार का मनु कुमार सिंह गिरफ्तार

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : तृषा सिंह के निधन पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के घर पहुंचे हेमंत सोरेन, दी श्रद्धांजलि

    September 24, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिस : पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता द्वारा गठित भूमि विवाद एसआईटी को झटका, तीन डीएसपी को किया गया बाहर

    September 24, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : खूँटी पुलिस का ‘मिशन मुस्कान’, एक महीने में बरामद किए 28 गुम और चोरी हुए मोबाइल

    September 25, 2026

    बिहार : पितृपक्ष मेले की भव्यता वीडियो में दिखाएं और जीतें 3 लाख रुपये, बिहार पर्यटन ने शुरू की खास प्रतियोगिता

    September 25, 2026

    ‘कॉकरोच’ फिर लौट आए हैं: लेकिन क्या नीट आंदोलन की तरह लोगों का समर्थन मिल पाएगा?

    September 25, 2026

    नोएडा DM मामला : सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर उठे सवाल, वकीलों के संगठन ने CJI को लिखा कड़ा पत्र

    September 25, 2026

    अंत्योदय दिवस : समाज के आखिरी व्यक्ति की बात करने वाले दीनदयाल उपाध्याय की पूरी कहानी

    September 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.