Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»पूजा पंडालों में लगाने होंगे सीसीटीवी कैमरे, महिला-पुरुष दोनों वॉलेंटियर रखना है जरूरी
    जमशेदपुर

    पूजा पंडालों में लगाने होंगे सीसीटीवी कैमरे, महिला-पुरुष दोनों वॉलेंटियर रखना है जरूरी

    Team JoharBy Team JoharOctober 9, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर : आगामी त्यौहार दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन एवं केंद्रीय शांति समिति की बैठक सोमवार को संपन्न हुई. जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में जिले भर से पूजा समिति एवं शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे. सिदगोड़ा स्थित टाउन हॉल सभागार में उपायुक्त की अध्यक्षता मे बैठक हुई, जहां जिला पुलिस कप्तान, उप विकास आयुक्त, धालभूम एवं घाटशीला अनुमंडल पदाधिकारी, तमाम डीएसपी एवं सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे.  बैठक में तमाम पूजा समितियों ने अपनी तैयारियों एवं कुछ समस्याओं से प्रसाशनिक पदाधिकारियों को अवगत कराया.

    शांतिपूर्वक पूजा करने की अपील

    वहीं, जिले के उपायुक्त एवं एसएसपी ने सभी पूजा समितियों से शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार को संपन्न करने में प्रशाशन का सहयोग करने की अपील की. जिले के उपायुक्त ने कहा कि त्यौहार के दौरान प्रशाशन पूरी तरह मुस्तैद रहेगी. किसी भी तरह से खलल डालने वालों पर सख्त से करवाई की जाएगी. वहीँ, पूजा पंडालों के आसपास पार्किंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, पुरुष व महिला वॉलेंटियर, फर्स्ट एड एवं पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया.

    पुख्ता होगी सुरक्षा व्यवस्था

    जिले के एसएसपी किशोर कौशल ने कहा कि त्यौहार के दौरान पूरे जिले में पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती रहेगी. पंडाल भ्रमण के दौरान रैश ड्राइविंग करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी.  साथ ही डीजे इत्यादि बजाये जाने के सवाल पर उन्होंने कहा की उच्च न्यायलय के निर्देश के तहत जो भी मापदंड तय किये गए हैं, उसी का अनुपालन किया जाएगा. सभी पूजा समितियों को इस बाबत निर्देश दे दिया गया है. साथ ही उन्होंने तमाम जिले वासियों से शांतिपूर्वक तरीके से पूजा करने की अपील की.

    Durga Puja 2023 Durga Puja Committees Meeting Durga Puja Update Jharkhand Jamshedpur Deputy Commissioner Jamshedpur Durga Puja Johar Live SSP Kaushal Kishore एसएसपी कौशल किशोर जमशेदपुर उपायुक्त जमशेदपुर दुर्गा पूजा जोहार लाइव दुर्गा पूजा 2023 दुर्गा पूजा अपडेट झारखंड दुर्गा पूजा समितियों की बैठक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजेल में कैदी ने की फोन पर बात, वीडियो वायरल, एसपी ने दिए जांच के आदेश
    Next Article नहीं होती साप्ताहिक हाट की सफाई, ठेकेदार और अधिकारी मौन

    Related Posts

    क्राइम

    मुखिया पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला, सिर के ऊपर से गुजरी दो गोलियां

    June 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड रास चुनाव में क्रॉस वोटिंग के संकेत, सरयू राय बोले- थाली टेढ़ी होती है तो वोट ढुलक जाता है

    June 18, 2026
    कोर्ट की खबरें

    ट्रेजरी घोटाला: आरोपियों को राहत नहीं, CID कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

    June 18, 2026
    Latest Posts

    मुखिया पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला, सिर के ऊपर से गुजरी दो गोलियां

    June 18, 2026

    झारखंड रास चुनाव में क्रॉस वोटिंग के संकेत, सरयू राय बोले- थाली टेढ़ी होती है तो वोट ढुलक जाता है

    June 18, 2026

    ट्रेजरी घोटाला: आरोपियों को राहत नहीं, CID कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

    June 18, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : सभी 81 विधायकों ने डाले वोट, शाम 5 बजे से होगी मतगणना

    June 18, 2026

    पुलिस थानों में CCTV लगाने में देरी पर हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी, DGP से जवाब तलब

    June 18, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.