Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 2:35 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»मेडिकल कॉलेज में छात्राओं से छेड़खानी, कमिश्नर से की कंप्लेन
    क्राइम

    मेडिकल कॉलेज में छात्राओं से छेड़खानी, कमिश्नर से की कंप्लेन

    Team JoharBy Team JoharSeptember 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामूः कमिश्नर मनोज जायसवाल ने मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया. इस दौरान मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं ने पलामू कमिश्नर को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया है. छात्र-छात्राओं ने पलामू कमिश्नर मनोज जायसवाल को बताया कि आए दिन असामाजिक तत्व कॉलेज में पढ़ने वाली लड़कियों के साथ छेड़खानी करते हैं. मेडिकल स्टूडेंट्स ने बताया कि आसपास के कुछ असामाजिक प्रवृत्ति के लोग मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में प्रवेश कर छात्राओं से छेड़खानी करते हैं. इसके अलावा निरीक्षण में कई अन्य बातों का भी खुलासा हुआ है.

    निरीक्षण करने आए थे कमिश्नर

    निरीक्षण के क्रम में मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने कमिश्नर से कई बिंदुओं पर शिकायत की और ध्यान आकृष्ट कराया है. छात्रों ने कमिश्नर को बताया कि कॉलेज में शिक्षकों की कमी है. पढ़ाई जिस गति से होनी चाहिए थी, वह नहीं हो पा रही है. अभी तक मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज से एक भी बैच एमबीबीएस की डिग्री पास कर बाहर नहीं निकला है. छात्र-छात्राओं ने कमिश्नर को बताया कि कॉलेज पहुंचने तक का रास्ता भी ठीक नहीं है. साथ ही बिजली संकट के कारण कॉलेज के हॉस्टल में पानी सप्लाई नहीं हो पाती है. कॉलेज में डीजी सेट तो लगा है, लेकिन ईंधन नहीं रहता है.

    कॉलेज के पास बनेगा पुलिस आउट पोस्ट

    सारी समस्याओं से अवगत होने के बाद पलामू के कमिश्नर मनोज कुमार जायसवाल ने बताया कि कॉलेज के पास एक पुलिस का आउट पोस्ट है. पूरे मामले में वह आईजी से बातचीत करेंगे. कमिश्नर ने बताया कि कॉलेज के पास पेट्रोलिंग की व्यवस्था होनी चाहिए. इस संबंध में पलामू एसपी को पेट्रोलिंग के लिए लिखा जाएगा. कॉलेज की समस्याओं के समाधान के लिए पहल की जाएगी. निरीक्षण के क्रम में कई समस्याएं निकलकर सामने आई हैं, जिसे दूर किया जाएगा.

    Commissioner Manoj Jaiswal Jharkhand News Update Johar Live Medinirai Medical College Palamu Jharkhand Molestation of girl students in medical college Palamu Medical College कमिश्नर मनोज जायसवाल जोहार लाइव झारखंड न्यूज अपडेट पलामू मेडिकल कॉलेज मेडिकल कॉलेज में छात्राओं से छेड़खानी मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज पलामू झारखंड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरकार के लैंड बैंक में 12 लाख एकड़ जमीन, फिर भी लटकीं कई बड़ी परियोजनाएं
    Next Article वर्ल्ड कप वार्मअप मैच आज, भारत से भिड़ेगा इंग्लैंड, जानें क्या है तैयारी

    Related Posts

    झारखंड

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025
    Latest Posts

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.