Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»एक्सक्लूसिव : झारखंड में 90 पहाड़ों का अस्तित्व खतरे में, 100 खदानों का नक्शा ही नहीं
    क्राइम

    एक्सक्लूसिव : झारखंड में 90 पहाड़ों का अस्तित्व खतरे में, 100 खदानों का नक्शा ही नहीं

    Team JoharBy Team JoharSeptember 29, 2023Updated:September 29, 2023No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रवि

    रांची : झारखंड में लगभग 90 पहाड़ों का अस्तित्व खतरे में है. वहीं, 100 छोटे-बड़े खदानों का नक्शा भी नहीं मिल पा रहा है. इन खदानों का अब तक माइनिंग प्लान ही नहीं बना. उरमा कोल ब्लॉक, मौर्या कोल ब्लॉक सहित छोटे-बड़े 62 खदान जांच के दायरे में हैं. इसमें कई अफसर भी जांच के दायरे में आ गए हैं. इस मामले को लेकर पहले भी एफआइआर दर्ज कराई जा चुकी है. अवैध खनन के कारण पिछले 23 साल में करीब 50 पहाड़ ही गायब हो चुके हैं. अवैध क्रशर और पत्थर खदान के कारण यह सबकुछ हुआ है.

    6000 करोड़ की सालाना अवैध माइनिंग

    झारखंड में हैरान करने वाली बात यह है कि हर साल 6000 करोड़  की अवैध माइनिंग होती है. ईडी की जांच में इस बात का खुलासा भी हो चुका है.  पिछले 23 साल से झारखंड में योजनावद्ध तरीके से अवैध माइिनंग को अंजाम दिया जाता रहा.  जिला खनन पदाधिकारियों ने ईडी केा जो जानकारी दी है, वह चौकाने वाले है. ईडी की पूछताछ में डीएमओ ने बताया है कि हर सप्ताह अवैध माइनिंग का पैसा रांची पहुंचता था. छह जिलों के लगभग 60 पहाड़ों का अस्तित्व खतरे में है. धनबाद, गिरिडीह और पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम में भी कई पहाड़ों  को क्षत विक्षत कर दिया गया. कुछ को तो सरकार ने लाइसेंस दिया है, बाकी अवैध हैं. पत्थर माफियाओं ने सबसे अधिक लातेहार, साहेबगंज, पाकुड, सरायकेला, हजारीबाग में पहाड़ों को नुकसान पहुंचाया. कोडरमा में पांच, गुमला में चार और लोहरदगा में तीन पहाड़ पूरी तरह खत्म हो गये. संताल परगना में पाकुड़ और साहेबगंज में भी कुछ पहाड़ गायब हो गये.

    राजमहल पर्वल श्रृंखला का अस्तित्व खतरे में

    हैरान करने वाली बात यह है कि राजमहल पर्वत शृंखला की एक दर्जन पहाड़ियां गायब हो गई हैं. गदवा-नासा, अमजोला, पंगड़ो, गुरमी, बोरना, धोकुटी, बेकचुरी, तेलियागड़ी, बांसकोला, गड़ी, सुंदरपहाड़ी, मोराकुट्टी पहाड़ियों का अस्तित्व पत्थर माफिया ने अवैध खुदाई कर खत्म कर दिया. राजमहल पर्वत शृंखला पर खनन के लिए 185लोगों को लीज मिला है. सीमांकन की जांच नहीं करने से आवंटित क्षेत्र से कई गुना अधिक खनन हो रहा है.

    लीजधारकों के पास हजारों करोड़ बकाया

    आयरन ओर के खदानों के लीजधारकों के पास लगभग 2500  करोड़ का बकाया है. इन लीज धारकों ने खनन की शर्तों का अनुपालन नहीं किया. आयकर रिटर्न और वाणिज्यकर भी नहीं चुका है. फॉरेस्ट एक्ट का भी उल्लंघन किया गया.

    ये पहाड़ हो गए गायब

    लोहरदगा : ओएना टोंगरी, उमरी और अरकोसा, कोडरमा  : डोमचांच के मसनोडीह, ढाब, पडरिया, उदालो व सिरसिरवा.

    लातेहार : नरैनी, कूरा, पॉलिटेक्निक, सोतम, ललगड़ी, खालसा, बारियातू, डेमू, बानपुर, दुगिला, तेहड़ा (सभी लातेहार अंचल में), सधवाडीह, लंका, कोपे, जेरुआ (सभी मनिका में), राजदंडा, जोभीपाट, कुकुदपाट, चोरमुड़ा (महुआडांड़), द्वारसेनी, बारेसांढ़, रिझू टोंगरी, धांगर टोंगरी (सभी गारू).

    गुमला : जैरागी (डुमरी), सेमरा (पालकोट), निनई (बसिया), बरिसा, करौंदी व करमडीपा (गुमला), सेमरा (पालकोट), माझांटोल (रायडीह).

    साहेबगंज : सकरी गली के गड़वा पहाड़, पंगड़ो पहाड़, अमरजोला पहाड़ (सभी राजमहल में), नासा पहाड़ , धोकुटी और गुरमी पहाड़ी (सभी राजमहल में), पतना प्रखंड का बोरना पहाड़ और महादेवगंज, बिहारी, कोदरजन्ना, सकरीगली, महाराजपुर स्थित पहाड़.

    हजारीबाग : करमाली, सिझुआ, नारायणपुर, बेड़म, कुबरी (सभी टाटीझरिया), महावर व असिया (इचाक), शाहपुर,आराभुसाई (कटकमसांडी), जमनीजारा व इटवा (विष्णुगढ़), देवरिया (सदर/दारू), सोनपुरा व लाटी (पदमा), साड़म व डुमरौन (इचाक),बानादाग (कटकमसांडी), मुरुमातू (टाटीझरिया), बभनवै, शीलाडीह, रोला (सदर/दारू) और दोनयकला व चमेली.

    लोहरदगा  : बगड़ू (किस्को) व कोरांबे (सेन्हा).

    कोडरमा : चंचाल पहाड़ (डोमचांच).

    पलामू  : विशुनपुरा पहाड़ (नौडीहा), मुनकेरी पहाड़ (छत्तरपुर), सेमरा (चैनपुर), खोहरी (चैनपुर).

    चतरा : चनकी़, चोपारी, गटमाही, कुरखेता, चलला के पाली, पिपरा, दंतकोमा (सभी हंटरगंज), होंहे, कुडलौंगा (टंडवा), आरा पहाड़ी, कुलवा (चतरा), सपाही पहाड़ी (सिमरिया), अहिरपुरवा (प्रतापपुर).

    लातेहार  : तपा (लातेहार), सोहरपाट (महुआडांड़), चरवाडीह व बकोरिया (मनिका), बड़की पहाड़ी.

    पलामू : बुढ़ीबीर पहाड़, चोटहासा पहाड़, करसो पहाड़ी (सभी चैनपुर), मुकना, गानुथान, गोरहो, सलैया (छत्तरपुर नौडीहा इलाके में), महुअरी, रसीटांड, सरसोत (हरिहरगंज).

    सिमडेगा: कसडेगा पहाड़, लाघाघ, जलडेग स्थित सिहलंगा, मुर्गीकोना, करमापानी, केरसाई स्थित रंगाटोली आलू पहाड़, किनकेल पहाड़.

    100 छोटी-बड़ी खदानों का नक्शा गायब 62 mines under investigation 62 खदान जांच के दायरे में illegal crushers Jharkhand is in danger Johar Live Johar Live Exclusive maps of 100 small and big mines are missing Maurya Coal Block mining plan officers also under investigation The existence of 90 mountains in Ranchi Urma Coal Block अफसर भी जांच के दायरे में अवैध क्रशर उरमा कोल ब्लॉक जोहार लाइव जोहार लाइव एक्सक्लूसिव झारखंड में 90 पहाड़ों का अस्तित्व खतरे में माइनिंग प्लान मौर्या कोल ब्लॉक रांची
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबाबा बड़ौदा का समाधि दिवस मना, हजारों साधु-संतों का हुआ महाजुटान
    Next Article रेरा का फरमान, 15 अक्टूबर तक प्रोजेक्ट की क्वार्टर रिपोर्ट जमा करें बिल्डर

    Related Posts

    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.