Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Apr, 2026 ♦ 9:28 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मरीजों की नहीं कटेगी जेब, रिम्स के लैब हो रहे अपग्रेड
    जोहार ब्रेकिंग

    मरीजों की नहीं कटेगी जेब, रिम्स के लैब हो रहे अपग्रेड

    Team JoharBy Team JoharSeptember 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    विवेक शर्मा

    रांची : झारखंड के सबसे बड़े हॉस्पिटल रिम्स की व्यवस्था सुधारने को लेकर प्रबंधन रेस हो गया है. इसके तहत हॉस्पिटल में चल रहे लैब को अपग्रेड करने की तैयारी है. इसके लिए रिम्स प्रबंधन ने हाइटेक मशीनों के इंस्टालेशन के लिए टेंडर भी निकाल दिया है. वहीं, ये टेंडर अगले दस सालों के लिए होंगे. जिसमें मशीन के मेंटेनेंस से लेकर उसमें इस्तेमाल की जाने वाले केमिकल (रीएजेंट) की सप्लाई भी शामिल होगी. इससे रीएजेंट की सप्लाई के लिए रिम्स को इंतजार नहीं करना होगा. वहीं, मरीजों की जांच भी प्रभावित नहीं होगी. इतना ही नहीं, मरीजों को टेस्ट में लगने वाले भारी-भरकम खर्च से राहत मिलने वाली है.

    4 हजार मरीजों का लोड

    हॉस्पिटल में मरीजों की भीड़ बढ़ी है. नए विभागों के खुलने और डॉक्टरों के आने से मरीजों का भरोसा रिम्स पर बढ़ा है. ऐसे में हर दिन ओपीडी में 2000 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं. वहीं, इनडोर में भी मरीजों की संख्या 1800 के करीब रह रही है. अब इतनी संख्या में मरीजों के टेस्ट के लिए लैब को दुरुस्त किया जा रहा है.

    सेंट्रल लैब की मशीन भी होगी चालू

    हॉस्पिटल के ट्रामा सेंटर सह सेंट्रल इमरजेंसी में लगाई गई मशीन को भी जल्द ही चालू कर लिया जाएगा. इसके लिए प्रबंधन ने तैयारी कर ली है. वहीं, संचालन करने वाली एजेंसी को टेस्टिंग शुरू करने का निर्देश दिया गया है. बता दें कि बीच में रीएजेंट की सप्लाई नहीं होने के कारण कई महीनों तक ये मशीन बंद हो रहीं, जिसका खामियाजा इलाज के लिए आने वाले मरीजों को भुगतना पड़ा. वहीं, टेस्ट के लिए मरीजों को मेडाल और प्राइवेट लैब में काफी पैसे भी खर्च करने पड़े. बता दें कि इस मशीन की कैपासिटी हर दिन 10 हजार सैंपल टेस्ट करने की है. वहीं, हर तीन घंटे में रिपोर्ट भी मरीजों को मिलेगी.

    10 सालों के लिए टेंडर

    -फुली आटोमेटेड फाइव पार्ट हेमैटोलॉजी एनालाइजर

    -फ्लोर मॉडल फुली आटोमेटेड इंटेग्रेटेड बेस्ड इम्युनोएसे एंड क्लीनिकल केमेस्ट्री एनालाइजर

    -एबीजी मशीन फॉर 4 साइट विद मैनपावर 24*7 के लिए

    Jharkhand Update News Johar Live ranchi news Ranchi RIMS Update News RIMS Lab Upgrade RIMS Management Ranchi RIMS Ranchi Trauma Center RIMS Lab Update Medical News अपडेट मेडिकल न्यूज जोहार ब्रेकिंग जोहार लाइव झारखंड अपडेट न्यूज ट्रॉमा सेंटर रिम्स लैब रांची न्यूज रांची रिम्स अपडेट न्यूज रिम्स के लैब अपग्रेड रिम्स प्रबंधन रांची रिम्स रांची
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबेटे सनी की फिल्म गदर 2 की सफलता पर भावुक हुए धर्मेन्द्र, फैंस को कही यह बड़ी बात
    Next Article रांची-हावड़ा रूट पर दौड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस, जानें क्या होगा शेड्यूल

    Related Posts

    झारखंड

    रांची यूनिवर्सिटी की बड़ी लापरवाही उजागर, बिहार भेजी गई 70 कॉपियां गायब

    April 21, 2026
    ट्रेंडिंग

    अंधेरे में डूबेगा पुंछ, जानें क्यों 20 से 24 अप्रैल तक प्रशासन ने किया मॉक ड्रिल का ऐलान

    April 20, 2026
    ट्रेंडिंग

    लेंसकार्ट विवाद: तिलक-शिखा हटाने के आरोपों पर कंपनी ने मांगी माफी, जारी की नई गाइडलाइन्स

    April 20, 2026
    Latest Posts

    रांची यूनिवर्सिटी की बड़ी लापरवाही उजागर, बिहार भेजी गई 70 कॉपियां गायब

    April 21, 2026

    अंधेरे में डूबेगा पुंछ, जानें क्यों 20 से 24 अप्रैल तक प्रशासन ने किया मॉक ड्रिल का ऐलान

    April 20, 2026

    लेंसकार्ट विवाद: तिलक-शिखा हटाने के आरोपों पर कंपनी ने मांगी माफी, जारी की नई गाइडलाइन्स

    April 20, 2026

    कांग्रेस को झटका, फुसरो की वार्ड पार्षद रश्मि सिंह सैकड़ों समर्थकों संग भाजपा में शामिल

    April 20, 2026

    CRPF में 9,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका

    April 20, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.