Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»भारत की सख्ती के बाद नरम पड़े कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो, कहा-हमें साथ मिलकर काम करना चाहिए
    क्राइम

    भारत की सख्ती के बाद नरम पड़े कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो, कहा-हमें साथ मिलकर काम करना चाहिए

    Team JoharBy Team JoharSeptember 23, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : भारत और कनाडा की तनातनी के बीच एक राहत भरी खबर है. खबर है कि भारत की सख्ती के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने एक बार फिर से बयान दिया है. लेकिन यह बयान तनातनी बढ़ाने वाला नहीं, बल्कि राहत वाला है. दरअसल, भारत के खिलाफ जहरीले बयान पर अलग-थलग पड़ने के बाद ट्रूडो को भारत की ताकत का अंदाजा हो गया है. भारत के एक्शन में आते ही ट्रूडो के तेवर नरम पड़ने लगे हैं. ऐसे में बयानों के जरिए भारत से खुन्नस निकालने वाले ट्रूडो बार-बार अपने बयान को लेकर सफाई दे रहे हैं. हालात को बिगड़ते देख अब ट्रूडो ने भारत से दोस्ती की गुहार लगाई है.

    विवाद का असर कारोबार पर

    भारत-कनाडा के कूटनीतिक विवाद का असर अब कारोबार पर भी दिखने लगा. कई भारतीय कंपनियों ने कनाडा में अपने कारोबार से हाथ खींचने शुरू कर दिए हैं. भारत की सख्ती के बाद कनाडा के पीएम के सुर बदल गए हैं. कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा है कि कनाडा हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत की कथित संलिप्तता को लेकर उसके साथ मिलकर काम करना चाहता है.

    क्या कहा जस्टिन ट्रूडो ने

    एक प्रेस कॉफ्रेंस को संबोधित करते हुए ट्रूडो ने कहा, ‘भारत के संबंध में कनाडा ने उन विश्वसनीय आरोपों को साझा किया है जिनके बारे में मैंने पहले बात की थी. भारत के साथ हमने कई सप्ताह पहले ऐसा किया था. हम भारत के साथ रचनात्मक रूप से काम करना चाहते हैं और हमें उम्मीद है कि वे हमारे साथ जुड़ेंगे, ताकि हम इस बहुत ही गंभीर मामले की तह तक जा सकें.’

    आरोपों को भारत ने खारिज कर दिया था

    बता दें कि जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर आरोप लगाते हुए कहा था कि खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत के एजेंटों की संलिप्तता की संभावनाएं हैं. भारत ने उनके इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया था.

    Canadian Prime Minister Justin Trudeau India and Canada tension India Canada Update News International news Johar Live new delhi इंटरनेशनल न्यूज कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो जोहार लाइव नई दिल्ली भारत कनाडा अपडेट न्यूज भारत व कनाडा तनातनी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोहरदगा में उपायुक्त की पत्नी का एक्सीडेंट, जवान भी घायल
    Next Article अवैध बालू व पत्थर कारोबार पर बड़ा एक्शन, हड़कंप

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : भारी बारिश के कारण रांची में कल बंद रहेंगे KG से 12वीं तक के स्कूल

    September 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड : झारखंड पुलिस की मिशन मुस्कान से मिली 1,114 लोगों मिली खुशियां, CEIR पोर्टल से बरामद हुए खोए मोबाइल

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम सम्राट चौधरी पर पॉक्सो एक्ट के तहत हो कार्रवाई : तेजस्वी यादव

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक्सप्लेनर : मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाना इतना आसान क्यों नहीं? ज्ञानेश कुमार विवाद से समझिए पूरी प्रक्रिया

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने दिए निर्देश, सहियाओं को मिलेंगे टैब और होगी डॉक्टरों की भर्ती

    September 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड में हुई अबतक की सबसे बड़ी डकैती, 33 करोड़ का सोना और 42 लाख कैश लूटकर फरार हुए बदमाश

    September 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : भारी बारिश के कारण रांची में कल बंद रहेंगे KG से 12वीं तक के स्कूल

    September 25, 2026

    झारखंड : झारखंड पुलिस की मिशन मुस्कान से मिली 1,114 लोगों मिली खुशियां, CEIR पोर्टल से बरामद हुए खोए मोबाइल

    September 25, 2026

    सीएम सम्राट चौधरी पर पॉक्सो एक्ट के तहत हो कार्रवाई : तेजस्वी यादव

    September 25, 2026

    झारखंड : बड़कागांव में 80 टीबी मरीजों को पोषण किट, इलाज के साथ खान-पान पर भी जोर

    September 25, 2026

    एक्सप्लेनर : मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाना इतना आसान क्यों नहीं? ज्ञानेश कुमार विवाद से समझिए पूरी प्रक्रिया

    September 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.