Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 4:20 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»अयोध्या में एनकाउंटर, महिला आरक्षी पर हमले का आरोपी अनीश ढेर
    क्राइम

    अयोध्या में एनकाउंटर, महिला आरक्षी पर हमले का आरोपी अनीश ढेर

    Team JoharBy Team JoharSeptember 22, 2023Updated:September 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    अयोध्या : सुबह-सुबह हुए एनकाउंटर में एक लाख का ईनामी बदमाश अनीश ढेर हो गया है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पूराकलंदर थाना क्षेत्र के छतिरवा सरैया सीमा के पास पूराकलंदर पुलिस व एसटीएफ टीम के साथ बदमाशों की मुठभेड़ हो गई, जिसमें  30 वर्षीय अनीश, पुत्र रियाज खान व 40 वर्षीय आजाद खान, पुत्र मुख्तार निवासीगण दसलावन, थाना हैदरगंज घायल हो गए. वहीं, थानाध्यक्ष पूरा कलंदर रतन कुमार शर्मा समेत दो सिपाही भी घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल लाया गया. इलाज के दौरान आरोपी अनीश की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है. बता दें कि अनीश अयोध्या में सावन मेला के दौरान सरयू एक्सप्रेस ट्रेन में बीते 30 अगस्त को महिला आरक्षी पर हुए प्राणघातक हमले का आरोपी था. उस पर एक लाख रुपए का पुलिस ने इनाम रखा था.

    एसटीएफ ने ऐसे की घेराबंदी

    बताया गया कि इसी मामले की छानबीन में जुटी एसटीएफ को देर रात वारदात में शामिल लोगों के मूवमेंट की जानकारी मिली तो अलग-अलग टीमों ने घेराबंदी कर दी. इनायत नगर क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के कूरेभार थाना क्षेत्र स्थित पिपरी साइनाथ छोटका दुबे का पुरवा निवासी 49 वर्षीय विशंभर दयाल दुबे को गिरफ्तार कर लिया. वहीं, पूरा कलंदर थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में हैदरगंज थाना क्षेत्र के दसलावन निवासी आरोपी अनीस की जवाबी फायरिंग में मौत हो गई, जबकि इसी के गांव का रहने वाला 40 वर्षीय आजाद खान घायल हो गया. पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है.

    accused of attack on female constable killed Encounter in Ayodhya Encounter in Purakalandar National news UP STF Uttar Pradesh Update News अयोध्या में एनकाउंटर उत्तर प्रदेश अपडेट न्यूज नेशनल न्यूज पूराकलंदर में एनकाउंटर महिला आरक्षी पर हमले का आरोपी ढेर यूपी एसटीएफ
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहाईकोर्ट के जस्टिस कैलाश प्रसाद देव का निधन
    Next Article डॉक्टर से मारपीट के आरोपी गिरफ्तार, क्या खत्म होगी डॉक्टरों की हड़ताल !

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    June 18, 2025
    देश

    IPL से हटाई गई टीम को देने होंगे 538 करोड़, BCCI को मिला बड़ा झटका…

    June 18, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    धनबाद में CBI ने अधिकारी और क्लर्क को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    June 18, 2025
    Latest Posts

    IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO

    June 18, 2025

    झाप्रसे के दो अधिकारी इधर से उधर, कौन-कौन… जानें

    June 18, 2025

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025

    BREAKING : झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    June 18, 2025

    IPL से हटाई गई टीम को देने होंगे 538 करोड़, BCCI को मिला बड़ा झटका…

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.