Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 May, 2026 ♦ 4:04 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड में आसमानी कहर, 8 साल में 2100 लोगों की हो गई मौत
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में आसमानी कहर, 8 साल में 2100 लोगों की हो गई मौत

    Team JoharBy Team JoharSeptember 20, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड में आसमानी कहर भी बरप रहा है. रविवार को पलामू में ठनका गिरने से चार लोगों की मौत हो गई थी. हाल यह है कि पिछले आठ साल में ठनका गिरने से झारखंड में 2100 लोगों की मौत हो चुकी है.

    पांच जिले बेहद खतरनाक

    झारखंड में रांची, खूंटी, हजारीबाग, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम ठनका के लिए सबसे खतरनाक माने गये हैं. पांचों जिले थंडरिंग जोन में हैं. इन जिलों में ठनका गिरे, तो जान आफत में आ सकती है. थंडरिंग जोन की पहली श्रेणी में हजारीबाग है.

    दो तरह के हैं थंडरिंग जोन

    झारखंड में दो तरह के थंडरिंग जोन हैं. इसमें लो क्लाउड (कम ऊंचाई के बादल) और माइक्रोस्पेरिक थंडरिंग शामिल हैं. लो क्लाउड थंडरिंग धरातल से 80 किलोमीटर तक की ऊंचाई पर होती है, जबकि माइक्रोस्पेरिक थंडरिंग की गतिविधि धरातल से 80 किलोमीटर से अधिक ऊंचाई पर होती है.

    मुआवजा में 11 करोड़ खर्च

    राज्य में अब तक ठनका से बचाव के माकुल इंतजाम भी नहीं किए गए हैं. ठनका से हुई मौत पर मुआवजा देने के एवज में सालाना लगभग 11 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं. ठनका से मौत होने पर मृत व्यक्ति के परिजन को चार लाख रुपये देने का प्रावधान है. जानवर की मौत पर 30 हजार रुपए, घर के नुकसान पर 95500 रुपए पूर्ण अपंग होने पर चार लाख रुपए और 50 फीसदी अपंग होने पर दो लाख रुपए मुआवजा देने का प्रावधान है.

    धरी की धरी रह गईं योजनाएं

    सरकार ने ठनका से बचाव के लिए कई योजनाएं बनायी, लेकिन योजनाएं ठनका प्रभावित इलाकों में धरातल पर नहीं उतर पायीं, सिर्फ देवघर में छह और रांची के नामकुम में एक तड़ित रोधक यंत्र ही लगाया जा सका. योजना के तहत रांची के पहाड़ी मंदिर और जगन्नाथपुर मंदिर में भी तड़ित रोधक यंत्र लगाया जाना था. वह भी नहीं लग पाया 2016 के बाद से अब तक प्राधिकार की बैठक भी नहीं हो पाई है, वहीं जिला आपदा प्राधिकार भी काम नहीं कर रहा है. वर्ष 2014-15 में जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारियों की भी नियुक्ति भी की गई थी. संविदा के आधार पर हर जिले में जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी की तैनाती की गई थी, लेकिन कॉन्ट्रैक्ट रिन्वल नहीं होने के कारण यह योजना भी सफल नहीं हो पाई.

    भयावह आंकड़े

    2014-15 में 144 मौत

    2015-16 में 210 मौत

    2016-17 में 265 मौत

    2017-18 में 256 मौत

    2018-19 में 261 मौत

    2019-20 में 283 मौत

    2020-21 में 322 मौत

    2021-22 व 2022-23  में 350 मौत

    11 करोड़ मुआवजा 2100 people died in 8 years 8 साल में 2100 लोगों की मौत Rs 11 crore compensation Sky havoc in Jharkhand Thanka havoc Thunderstorm in Jharkhand Thunderstorm in Ranchi झारखंड में आसमानी कहर झारखंड में वज्रपात ठनका का कहर रांची में वज्रपात
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखत्म हुआ इंतजार, इस डेट से चलेगी पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
    Next Article भाकपा माओवादियों ने दूसरे दिन भी की पोस्टरबाजी, दहशत

    Related Posts

    जामताड़ा

    जामताड़ा में बिरसा मुंडा प्रतिमा तोड़े जाने पर हंगामा, सीसीटीवी लगाने और सख्त कार्रवाई की मांग

    May 9, 2026
    झारखंड

    एयरपोर्ट के पास अवैध बस्ती हटाने गई टीम पर हमला, दो होमगार्ड जवान घायल

    May 9, 2026
    झारखंड

    JPSC परीक्षा को लेकर राजधानी में सख्ती, 15 परीक्षा केंद्रों पर धारा 163 लागू

    May 9, 2026
    Latest Posts

    जामताड़ा में बिरसा मुंडा प्रतिमा तोड़े जाने पर हंगामा, सीसीटीवी लगाने और सख्त कार्रवाई की मांग

    May 9, 2026

    एयरपोर्ट के पास अवैध बस्ती हटाने गई टीम पर हमला, दो होमगार्ड जवान घायल

    May 9, 2026

    JPSC परीक्षा को लेकर राजधानी में सख्ती, 15 परीक्षा केंद्रों पर धारा 163 लागू

    May 9, 2026

    डीएसपीएमयू में फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का हंगामा, प्रदर्शन जारी

    May 9, 2026

    लोहरदगा एसपी आवास के सामने तेज रफ्तार कार टकराई डिवाइडर से, एक की मौत व चार घायल

    May 9, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.