Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रेल मंत्री से मिले सांसद संजय सेठ, जल्द चलेगी रांची-हावड़ा वंदे भारत
    झारखंड

    रेल मंत्री से मिले सांसद संजय सेठ, जल्द चलेगी रांची-हावड़ा वंदे भारत

    Team JoharBy Team JoharSeptember 19, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची: रांची हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात बहुत जल्द रांची को मिलने वाली है. रेलवे के द्वारा इसकी तैयारी भी पूरी की जा रही है. उक्त आशय की जानकारी सांसद संजय सेठ को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज मुलाकात के दौरान दी. संसद के विशेष सत्र के दौरान सांसद संजय सेठ ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से आज मुलाकात की. उन्हें रांची लोकसभा क्षेत्र में रेल यात्री सुविधा विस्तार के लिए पूर्व में दिए गए आग्रह पत्र से अवगत कराया. साथ ही इस पर सकारात्मक पहल करने का आग्रह किया. इसके आलोक में केंद्रीय रेल मंत्री ने श्री सेठ को बताया कि रांची हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात बहुत जल्द रांची को दी जाएगी. इसकी पूरी संभावना है कि खुद प्रधानमंत्री इसे हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे. सांसद सेठ ने इस सौगात के बाद केंद्रीय रेल मंत्री को आभार जताया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद दिया है.

    रांची आने का आग्रह

    इस मुलाकात का क्रम में सांसद सेठ ने केंद्रीय रेल मंत्री से आग्रह किया की रांची आकर यहां पर चल रही रेल परियोजनाओं की एक समीक्षा बैठक किया जाय, ताकि यहां रेलवे के कार्यों को और भी गति प्रदान हो सके. इस पर संसद को केंद्रीय रेल मंत्री ने आश्वस्त किया कि बहुत जल्द वह रांची आने की योजना बना रहे हैं. सभी योजनाओं की समीक्षा की जाएगी. उसे और गति प्रदान की जाएगी. सांसद सेठ ने केंद्रीय रेल मंत्री से मैक्लुस्कीगंज, मुरी और टाटीसिलवे में कोरोना काल से पहले चल रहे ट्रेनों के पुनः ठहराव का भी आग्रह किया। इस पर केंद्रीय मंत्री ने सांसद को बताया कि कई ट्रेनों का ठहराव रांची लोकसभा क्षेत्र को दिया जा चुका है. शीघ्र ही अन्य ट्रेनों का भी ठहराव आरंभ कर लिया जाएगा. इसके अलावा चुटिया में ओवरब्रिज निर्माण के मामले में भी सकारात्मक पहल किए जाने का आश्वासन केंद्रीय रेल मंत्री ने दिया है. इस मुलाकात के बाद सांसद सेठ ने बताया कि रांची के लिए बड़ी खुशी की खबर है की रांची से हावड़ा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस बहुत जल्द पटरी पर दौड़ेगी.
    एक्सप्रेस की सौगात चलेगी जल्द जोहार लाइव रांची- हावड़ा वंदे भारत रेल मंत्री रेलवे की तैयारी सांसद संजय सेठ
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीबीआई के डीआइजी बनाए गए आइपीएस कुलदीप द्विवेदी
    Next Article घर के बाहर नीम के पेड़ पर झूलकर कर ली आत्महत्या

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सुनील छेत्री: भारतीय फुटबॉल का वो सितारा, जिसने गोल से लिखी अपनी कहानी

    August 3, 2026
    क्राइम

    रांची की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से इकट्ठा किया साक्ष्य, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगा बॉडी का पोस्टमार्टम

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीआईडी एडीजी का एक्शन प्लान, झारखंड़ से लापता तीन लोगों की तलाश करेगी देशभर की 17 हजार से अधिक थानों की पुलिस

    August 3, 2026
    क्राइम

    Breaking झारखंड: पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC मामले पर झामुमो का पलटवार, भाजपा को हेमंत सरकार पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026
    Latest Posts

    सुनील छेत्री: भारतीय फुटबॉल का वो सितारा, जिसने गोल से लिखी अपनी कहानी

    August 3, 2026

    रांची की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से इकट्ठा किया साक्ष्य, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगा बॉडी का पोस्टमार्टम

    August 3, 2026

    सीआईडी एडीजी का एक्शन प्लान, झारखंड़ से लापता तीन लोगों की तलाश करेगी देशभर की 17 हजार से अधिक थानों की पुलिस

    August 3, 2026

    Breaking झारखंड: पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर

    August 2, 2026

    झारखंड: JPSC मामले पर झामुमो का पलटवार, भाजपा को हेमंत सरकार पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.