Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Oct, 2025 ♦ 4:13 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कोचे मुंडा के समर्थन में तोरपा में किया रोड शो, कहा-उग्रवाद और गरीबी मुक्त झारखंड देगी भाजपा सरकार
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कोचे मुंडा के समर्थन में तोरपा में किया रोड शो, कहा-उग्रवाद और गरीबी मुक्त झारखंड देगी भाजपा सरकार

    Team JoharBy Team JoharDecember 5, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    खूंटी । मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड में उग्रवाद और नक्सलवाद काफी कम हुआ है। इसबार यदि भाजपा की सरकार बनी तो नक्सलवाद को जड़ समेत उखाड़ फेंकेंगे। मुख्यमंत्री गुरुवार को भाजपा उम्मीदवार कोचे मुंडा के समर्थन में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित रोड शो के दौरान रेफरल अस्पताल के पास सभा को संबोधित कर रहे थे। इसके पूर्व उन्होंने कोचे मुंडा के साथ एनएचपीसी गेट स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। रोड शो रेफरल अस्पताल से शुरू होकर मेन रोड, खसुआ टोली होते पेट्रोल पंप पहुंचा।
    रोड शो में मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय था जब हमारी मां-बेटियों को हमेशा डर के साये में जीना पड़ता था, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। आने वाला पांच साल राज्य के लिए काफी महत्वूपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आपका एक वोट राज्य की किस्मत बदल सकता है। वोट देने के पहले गंभीरता से सोचें। ऐसा नहीं हो कि बाद में पछताना पड़ा। उन्होंने कहा कि 2014 में जनता ने पहली बार स्थिर सरकार को चुना। उसके बाद से राज्य का लगातार विकास हो रहा है। पहले राज्य में 14 साल की मिलावटी सरकारों में बेलगाम भ्रष्टाचार था, उग्रवाद का बोलबाला था। हमारी सरकार ने पहली बार उग्रवाद पर काबू पाया। उन्होंने कहा कि उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में और अधिक विकास कार्य किये जायेंगे। 14 साल में न गांवों में बिजली पहुंची और न सड़क थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच साल में सभी गांवों में बिजली और सड़क पहुंच गयी। आजादी के 70 साल बाद भी जो गांव विकास की बाट जोहते थे, आज प्रधानमंत्री ने उन गांवों के विकास में पूरा जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा और सरकार का मूलमंत्र सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास है।
    उन्होंने कहा कि समृद्ध झारखंड में पल रही गरीबी को दूर करना भाजपा सरकार का एकमात्र उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति के कारण ही झारखंड आगे बढ़ रहा है। पांच साल पहले तक राज्य में मात्र पांच हजार सखी मंडल थे, अब पूरे राज्य में तीन लाख 37 हजार सखी मंडलों का गठन किया गया। उन्होंने कहा कि रेडी टू इट से लेकर गारमेंट्स निर्माण का काम भी सखी मंडल की बहनें करेंगी। देश में झारखंड पहला राज्य है, जहां महिलाओं की 50 लाख तक की जमीन की रजिस्ट्री मात्र एक रुपये में होती है।
    विपक्षी दलों को लेकर उन्होंने कहा कि झामुमो और कांग्रेस के लोग लोगों को धोखा दे रहे हैं। आदिवासियों को बहकाया जा रहा है कि सरकार आपकी जमीन ले लगी, पर पांच साल में सरकार ने किसी की एक इंच भी जमीन नहीं ली। लोगों का आह्वान किया कि राज्य के विकास के लिए एकबार फिर भाजपा की सरकार बनाने के लिए भाजपा प्रत्याशी कोचे मुंडा को भारी मतों से विजयी बनायें। मौके पर असम के सांसद दिलीप सैकिया, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीन दयाल वर्णवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवाहन चेकिंग के दौरान उत्तर प्रदेश के पूर्व विधान परिषद् सदस्य 4.31 लाख की नकदी और हथियार के साथ गिरफ्तार
    Next Article हीरो इंडियन सुपर लीग : अजेय रहते हुए शीर्ष पर पहुंचा चैम्पियन बेंगलुरु

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    शहीद पुलिसकर्मियों के सम्मान में भव्य परेड, DGP अनुराग गुप्ता ने दी श्रद्धांजलि

    October 21, 2025
    झारखंड

    बोकारो में अनक्लेम्ड डिपॉजिट को लेकर विशेष शिविर 24 अक्टूबर को, DC करेंगे उद्घाटन

    October 21, 2025
    झारखंड

    मुसाबनी की मालती हेम्ब्रम को मुख्यमंत्री ने दी बधाई, जर्मनी-इंडिया समिट में की थी भारत का प्रतिनिधित्व

    October 21, 2025
    Latest Posts

    शहीद पुलिसकर्मियों के सम्मान में भव्य परेड, DGP अनुराग गुप्ता ने दी श्रद्धांजलि

    October 21, 2025

    बोकारो में अनक्लेम्ड डिपॉजिट को लेकर विशेष शिविर 24 अक्टूबर को, DC करेंगे उद्घाटन

    October 21, 2025

    मुसाबनी की मालती हेम्ब्रम को मुख्यमंत्री ने दी बधाई, जर्मनी-इंडिया समिट में की थी भारत का प्रतिनिधित्व

    October 21, 2025

    स्कूल-कॉलेज के छात्रों को बेचते थे ब्राउन शुगर, पुलिस ने युवक-युवती को दबोचा

    October 21, 2025

    “AK-47 तैयार है”… शराब कारोबारी से मांगी पांच करोड़ की रंगदारी, कुख्यात राहुल सिंह के नाम आया फोन

    October 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.