Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»गणेश चतुर्थी 2023 : यहां जानें मूर्ति स्थापना का उत्तम मुहूर्त, वर्जित चंद्र दर्शन का समय, बता रहे आचार्य
    ट्रेंडिंग

    गणेश चतुर्थी 2023 : यहां जानें मूर्ति स्थापना का उत्तम मुहूर्त, वर्जित चंद्र दर्शन का समय, बता रहे आचार्य

    Team JoharBy Team JoharSeptember 17, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    प्रथम पूजनीय गणेश: विघ्नहर्ता

    चंद्र के अस्त का समय रात्रि 07 50

    आज चंद्र दर्शन से कलंक लगता है.

    भाद्रमास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विनायक चतुर्थी और गणेश चौठ के नाम से भी जाना जाता है. विघ्नविनाशक, ज्ञान, सौभाग्य और संवृद्धि के देव, समस्त मनोकामनाओं और सिद्धियों को पूर्ण करने वाले भगवान गणेश का व्रत गणेश चतुर्थी  इस बार 18 सितम्बर दिन सोमवार को है. यह व्रत चतुर्थी से शुरू होकर अनंतचतुर्थी तक मनाया जाता है जिसमे गणपति की विधि विधान से पूजा की जाती है. हर महीने की कृष्ण पक्ष  और शुक्ल पक्ष में चतुर्थी होता है जो विघ्नविनाशक भगवान गणपति को समर्पित है.

    पूजा विधि

    भगवान गणपति का जन्म मध्य काल में हुआ था  इसलिए मध्यान्ह काल में पूरे विधि विधान से गणेश पूजन जा विधान है. गणेश चतुर्थी की पूजा से घर में स्थायी धन का लाभ होता है और घर में सुख शांति बनी रहती है. गणपति की मूर्ति को पूजा के लिए सबसे शुभ माना जाता है मूर्ति में गणपति जी का सूंढ़ बाईं ओर मुड़ी होने से ओ वक्रतुण्ड कहलाते है साथ ही उनका प्रिय मोदक और उनका वाहन चूहा साथ हो तो ऐसी प्रतिमा को शुभ माना जाता है. पूजा में ये पाँच वस्तुओं की अनिवार्यता है मोदक, दुब घास, गेंदे का फूल, केले का फल एवम् शंक  आदि से से विधि पूर्वक पूजन करे.

    पौराणिक कथा

    जब माता पार्वती ने  अपने पुत्र गणेश को अपना द्वारपाल बनाया तो शिव जी ने द्वार प्रवेश करना चाहा तभी गणेश जी ने उन्हें रोका इससे क्रोधित होकर शिव भगवान ने अपने त्रिशूल से उनका सर काट दिया जिससे माता पार्वती क्रुद्ध हो प्रलय करने की ठानी शिव जी के निर्देशानुसार उत्तर दिशा में सबसे पहले मिले जीव हांथी का सर काट कर विष्णु जी ले आये शिव जी ने उस बालक को हांथी का सर लगा कर पुनर्जीवित किया. देवताओं ने उस बालक को अग्रणी होने का वरदान दिया, त्रिदेव ने उन्हें सर्वाध्यक्ष घोषित किया एवम् उन्हें अग्र पूज्य होने का वरदान दिया.

    चतुर्थी में चंद्र दर्शन

    आचार्य प्रणव मिश्रा ने बताया कि गणेश चतुर्थी पर चंद्र दर्शन नही करें इससे चोरी का कलंक लगता है. भगवान गणेश ने चंद्र देव को श्राप दिया था की भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी को जो चंद्र दर्शन करेगा उसे मिथ्या दोष और समाज में झूठे दोष से कलंकित होगा. चतुर्थी के चंद्र दर्शन से स्वयं भगवान  श्री कृष्ण पर स्यमन्तक नामक बहुमूल्य मणि की चोरी का कलंक लगा था. इस दोष से मुक्त होने के लिए श्री कृष्ण ने भाद्रपद की गणेश चतुर्थी का व्रत किया. यदि भूल वश चतुर्थी के दिन चंद्र दर्शन हो जाये तो मिथ्या दोष से बचने के लिए निम्न मन्त्र का जप करे-

    सिहः प्रसेनम्‌ अवधीत्‌, सिंहो जाम्बवता हतः.

    सुकुमारक मारोदीस्तव ह्येष स्वमन्तकः॥’

    शुभ मुहूर्त

    गणपति जी की स्थापना का शुभ मुहूर्त : 18 सितंबर की सुबह 10 बजकर 27 मिनट से आरम्भ हो कर 19 को 10 बजकर 53 तक होगा.

    गणेश चौथ रात्रि पूजा मान्य होने से 18 को मनाया जाएगा.

    प्रसिद्ध ज्योतिष

    आचार्य प्रणव मिश्रा

    आचार्यकुलम, अरगोड़ा, राँची

    8210075897

    18 September 18 सितम्बर Anant Chaturthi destroyer of obstacles festivals Ganesh Chaturthi 2023 Ganesh Chauth Lord Ganesha Lord Ganesha fast Religion Spirituality Shukla Paksha Chaturthi date of Bhadramas Vinayak Chaturthi worship of Ganesha with rituals अनंतचतुर्थी गणपति की विधि विधान से पूजा गणेश चतुर्थी 2023 गणेश चौठ धर्म अध्यात्म पर्व-त्योहार भगवान गणेश व्रत भाद्रमास की शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि विघ्नविनाशक भगवान गणपति विनायक चतुर्थी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 17 September 2023 : तुला, मेष, मिथुन समेत अन्य राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, यहां जानें
    Next Article AsiaCup2023Final : आज श्रीलंका-भारत की टक्कर, 8वें खिताब पर भारत की नजर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कौन क्या कह रहा है?

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाओं का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में नहीं उलझने देंगे

    July 25, 2026
    आदिवासी

    आंध्र प्रदेश: आदिवासी आरक्षण का मुद्दा फिर गरमाया, 8-9 अगस्त को ‘मन्यम बंद’ की चेतावनी

    July 25, 2026
    Latest Posts

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.