Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सदर अस्पताल की व्यवस्था देख बिफरी टीम, सरकार को करेगी रिपोर्ट
    झारखंड

    सदर अस्पताल की व्यवस्था देख बिफरी टीम, सरकार को करेगी रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharSeptember 16, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सरायकेला : शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की राज्य स्तरीय छह सदस्यीय टीम ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, जहां अस्पताल में कई खामियां पायी गयी. स्वास्थ्य विभाग के स्टेट एडिशनल सेक्रेटरी जयकिशोर प्रसाद ने इसकी रिपोर्ट विभाग को सौंपने की बात कही. मौके पर उन्होंने जिले में डेंगू के प्रति अलर्ट मोड पर रहने के लिए सभी को निर्देश दिए. इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार सिन्हा एवं सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ नकुल प्रसाद चौधरी सहित ड्यूटी पर तैनात सभी चिकित्सक और चिकित्साकर्मी मौजूद रहे.

    शौचालय से लेकर वार्ड तक साफ-सफाई नहीं

    बता दें कि सारे संसाधन होने के बावजूद जिले का सबसे बड़ा सरकारी सदर अस्पताल खुद बीमार है. इसका खुलासा करते हुए स्वास्थ्य विभाग के स्टेट एडिशनल सेक्रेटरी जयकिशोर प्रसाद ने बताया कि सदर अस्पताल का भौतिक निरीक्षण करने पर पाया गया कि शौचालय से लेकर मरीजों के वार्ड तक की साफ-सफाई बुरी तरह से फेल है. इसके साथ ही मरीज को प्रतिदिन तीन टाइम मिलने वाला भोजन बिना मेनू हिसाब के बेहद ही घटिया दिया जा रहा है. वार्ड में प्रतिदिन बेड की चादर बदलने का सिस्टम फेल पाया गया. ब्लड बैंक में 24 घंटे एक डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति का निर्देश होने के बावजूद भी ब्लड बैंक में एक भी डॉक्टर प्रतिनियुक्त नहीं पाया गया. मौजूद डॉक्टर अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाह पाए गए. मरीजों की संख्या काफी होने के बावजूद उनकी देखभाल उचित तरीके से होती हुई नहीं पाई गई. स्वास्थ्य विभाग के एडिशनल सेक्रेटरी जयकिशोर प्रसाद ने कहा कि सरकार द्वारा जिले को पर्याप्त मात्रा में डॉक्टर उपलब्ध कराए गए हैं. जिले में डॉक्टरों की कमी नहीं है. बावजूद इसके रोस्टर सिस्टम फेल पाया गया है.

    Health Department team reached Seraikela Jharkhand Health department Jharkhand Medical News Jharkhand Update News Seraikela News Seraikela Sadar Hospital झारखंड अपडेट न्यूज झारखंड मेडिकल न्यूज झारखंड स्वास्थ्य विभाग सरायकेला न्यूज सरायकेला सदर अस्पताल स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचे सरायकेला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलालू एक्टिव, नीतीश इनएक्टिव : शाह
    Next Article बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल के पोस्ट से सनसनी, जानिए क्या है मामला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.