Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    27 Jul, 2025 ♦ 6:38 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»करप्शन का अड्डा बना झारखंड वन विभाग, 100 करोड़ का अता-पता नहीं
    झारखंड

    करप्शन का अड्डा बना झारखंड वन विभाग, 100 करोड़ का अता-पता नहीं

    Team JoharBy Team JoharSeptember 11, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड का वन विभाग भ्रष्टाचार का आखाड़ा बनता जा रहा है. सीएम के अधीन वन विभाग में विवादों से घिरे अफसरों की सूची लंबी होती जा रही है. झारखंड कैडर में आइएफएस के 141 पद स्वीकृत हैं. लेकिन इसमें से 68 अफसर विवादों से घिरे हैं. कई पर गंभीर आरोप हैं. और कई पर विभागीय कार्यवाही  भी चल रही है. कई अफसरों के रिटायरमेंट के बाद भी विभागीय कार्यवाही खत्म नहीं हुई है. अब तक जिन अफसरों पर गंभीर आरोप लगा है, उनपर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ लीपापोती ही की गई. एक आईएफएस अफसर वी जयराम फरार भी घोषित कर दिये गये. आईएफएस अफसरों ने 100 करोड़ से भी अधिक की अनियमितता की है.

    हाथी दांत की तस्करी से लेकर कैंपा फंड घोटाला

    अफसरों पर प्रमुख रूप से हाथी दांत और जानवरों की खाल की तस्करी में सहयोग करने, अवैध आरा मिल को लाइसेंस देने, जंगल की जमीन बेचन, कैंपा फंड में घोटाला करने, एफडीए में सरकारी राशि का गबन,सोलर लैंप में घोटाला, सागवान-खैर की लकड़ी बेचने जैसे गंभीर आरोप हैं. इस पर कार्रवाई के नाम पर अब तक सिर्फ लीपापोती ही हुई है. आईएफएस अफसरों ने जानवरों का भी हक मारने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी. जानवरों के दिये जाने वाले मांस में भी कमिशन खाया. मांस की खरीद अन्य उद्यानों की तुलना में अधिक दर पर की. इस पर भी विभाग ने लीपापोती कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया. जैविक उद्यान में बाघ को प्रतिदिन आठ किलोग्राम, शेर को प्रतिदिन 10 किलोग्राम, तेंदुआ को प्रतिदिन छह किलोग्राम, लकड़बग्घा को प्रतिदिन चार किलोग्राम, गरूड़ को प्रतिदिन एक किलोग्राम मांस दिया जाता है. वहीं घड़ियाल को प्रतिदिन पांच किलोग्राम मछली व मुर्गा दिया जाता है.

    बिहार सरकार ने भी मांगी थी अभियोजन की स्वीकृति

    बिहार सरकार ने झारखंड कैडर के तीन आईएफएस अफसरों के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति मांगी थी. इसके बावजूद राज्य सरकार ने अभियोजन की स्वीकृति नहीं दी. एकीकृत बिहार के समय इन अफसरों पर कई गंभीर आरोप थे. इन अफसरों में बीसी निगम, सर्वेश सिंघल और महेंद्र कर्दम शामिल हैं. इस मामले को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया गया.

    इन प्रमुख अफसरों पर क्या हैं आरोप

    • धीरेंद्र कुमार : झारक्राफ्ट के पूर्व एमडी: हाथी दांत तस्करी का आरोप
    • प्रदीप कुमार : पूर्व पीसीसीएफ- मांस खरीद में अनियमितता का आरोप
    • सीपी खंडूजा : अवैध आरा मिल को लाइसेंस देने का आरोप
    • प्रदीप कुमार : जंगल की जमीन बेचने का आरोप
    • बीएन द्विवेदी : राशि गबन का आरोप
    • आरके सिन्हा : राशि गबन का आरोप
    • सत्यजीत सिंह : सागवान और खैर की लकड़ी बेचने का आरोप
    • केएन ठाकुर : सरकारी वाहन बेचने का आरोप
    • कुमार आशुतोष : एफडीए में सरकारी राशि के गबन का आरोप
    • अजीत कुमार सिंह : कैंपा फंड में घोटाला का आरोप
    • नागेंद्र बैठा : कैंपा फंड में घोटाला का आरोप
    • यूएन विश्वास : कुनकी हाथी लाने में अनियमितता का आरोप
    • रवि रंजन : सरकारी राशि के गबन का आरोप

    इन अफसरों पर भी हैं गंभीर आरोप

    • बीसी निगम
    • सर्वेश सिंगल
    • महेंद्र कदर्म
    • पीसी मिश्र
    • अरविंद कुमार
    • नरेंद्र मिश्र
    • एके प्रभाकर
    • बलराम खालखो
    • शिवाशिस राम
    • •     वी जयराम
    100 करोड़ से अधिक अनियमितता Arena of Corruption CM hemant soren Dispute in Forest Department IFS in Jharkhand Cadre Irregularities of more than Rs 100 crore Jharkhand Forest Department Jharkhand news ranchi ranchi news V Jayaram झारखंड कैडर में आइएफएस झारखंड न्यूज झारखंड वन विभाग भ्रष्टाचार का आखाड़ा रांची रांची न्यूज वन विभाग में विवाद वी जयराम सीएम हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरिम्स की पुरानी इमरजेंसी के सामने पार्किंग में अवैध कब्जा, लग रहा जाम
    Next Article जानिए! तीज का व्रत क्यों होता है महिलाओं के लिए खास

    Related Posts

    गिरिडीह

    Johar Live Impact : SDO ने की ताबड़तोड़ छापेमारी, अवैध खनन करने वाले कई मशीन जब्त, FIR दर्ज

    July 26, 2025
    झारखंड

    बोकारो आईजी ने रामगढ़ थानेदार P.K सिंह को किया सस्पेंड, पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर हुई कार्रवाई

    July 26, 2025
    जमशेदपुर

    जदयू प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, जमशेदपुर की बदहाल नागरिक सुविधाओं पर जताई चिंता

    July 26, 2025
    Latest Posts

    Johar Live Impact : SDO ने की ताबड़तोड़ छापेमारी, अवैध खनन करने वाले कई मशीन जब्त, FIR दर्ज

    July 26, 2025

    बोकारो आईजी ने रामगढ़ थानेदार P.K सिंह को किया सस्पेंड, पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर हुई कार्रवाई

    July 26, 2025

    जदयू प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, जमशेदपुर की बदहाल नागरिक सुविधाओं पर जताई चिंता

    July 26, 2025

    जर्जर सड़क पर धान रोपकर हुआ विरोध, बोले– रोड नहीं तो टोल टैक्स बंद…

    July 26, 2025

    शिक्षक का बेटा बना डिप्टी कलेक्टर, तन्मय कुमार महतो 82 वां स्थान प्राप्त कर बने डिप्टी कलेक्टर

    July 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.