Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»मोरक्को में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2000 पार, पीएम मोदी ने मदद का दिया भरोसा
    ट्रेंडिंग

    मोरक्को में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2000 पार, पीएम मोदी ने मदद का दिया भरोसा

    Team JoharBy Team JoharSeptember 10, 2023Updated:September 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रबात : अफ्रीकी देश मोरक्को में 8 सितंबर की रात को आए भूकंप से मरने वालों की संख्या 2000 पार पहुंच गई है.  6.8 तीव्रता के साथ आए भूकंप ने अफ्रीकी देश में भारी तबाही मचाई है. इस प्राकृतिक आपदा के बाद मौतों की संख्या लगातार बढ़ रही है. घटना को लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मरने वालों के प्र‎ति अपनी संवेदना जताते हुए हर संभव मदद करने का भरोसा ‎दिलाया है. बता दें‎ कि भूकंप आने के 48 घंटे बाद भी राहत एवं बचाव कार्य जारी है. अभी इसमें मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है. भीषण त्रासदी के बाद हजारों घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

    सैकड़ों इमारतें हुई जमींदोज, हजारों लोग बेघर

    सैकड़ों इमारतों के जमींदोज होने के कारण हजारों लोग बेघर हो गए हैं. जानकारी के अनुसार, मोरक्को में 3 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है. तुर्किये आपदा और आपातकालीन प्रबंधन विभाग का कहना है कि उसने मोरक्को से इमरजेंसी अलर्ट मिलने की स्थिति में चिकित्सा, राहत, खोज और बचाव एजेंसियों के 265 सदस्यों को अलर्ट पर रखा है. रबात में अधिकारियों की मांग पर मोरक्को ले जाने के लिए एक हजार तंबू आवंटित किए गए हैं.

    भारतीय दूतावास ने जारी ‎किया हेल्पलाइन नंबर

    भारत ने मोरक्को में अपने नागरिकों को सहायता देने के लिए भारतीय दूतावास द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर जारी ‎किय है. इस पर फोन कर भारतीयों से किसी भी प्रकार की सहायता के लिए संपर्क करने को कहा है. दूतावास ने शनिवार को एक्स पर एक संदेश पोस्ट किया, मोरक्को में हाल ही में आए भूकंप के मद्देनजर, मोरक्को में भारतीय नागरिक किसी भी सहायता के लिए भारतीय दूतावास के हेल्पलाइन नंबर +212661297491 पर संपर्क कर सकते हैं. इस तरह से प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तरी अफ्रीकी राष्ट्र को सहायता की पेशकश की. अन्य देश भी मदद को आगे आए संकट की इस घड़ी में अरब लीग ने भूकंप के तुरंत बाद मोरक्को के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की. जिन अन्य देशों ने सहायता की पेशकश की है उनमें ईरान, मिस्र, फ्रांस, जर्मनी, अमेरिका, कतर, संयुक्त अरब अमीरात, फिलिस्तीन, सऊदी अरब, जॉर्डन, ट्यूनीशिया और अल्जीरिया शामिल हैं.

    6.8 तीव्रता का भूकंप 8 सितंबर की रात admitted to hospitals african country death toll crosses 2000 Earthquake earthquake of 6.8 magnitude horrific tragedy massive devastation in African country morocco natural disaster night of 8 September Prime Minister of India Narendra Modi Rabat अफ्रीकी देश अफ्रीकी देश में भारी तबाही अस्पतालों में भर्ती प्राकृतिक आपदा भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भीषण त्रासदी भूकंप मरने वालों की संख्या 2000 पार मोरक्को रबात
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleG-20 Summit 2023 : सीएम हेमंत सोरेन ने शेयर की तस्वीर
    Next Article पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक कल मंत्री आलमगीर आलम से मिलेंगे, रखेंगे अपनी बात

    Related Posts

    चाईबासा

    पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचे राशन, वितरण व्यवस्था में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : सचिव

    June 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के 3 बच्चे समेत 5 लोगों की मौ’त

    June 11, 2026
    जामताड़ा

    राज्यसभा की दोनों सीटों पर महागठबंधन की जीत तय : विनोद पांडेय

    June 11, 2026
    Latest Posts

    पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचे राशन, वितरण व्यवस्था में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : सचिव

    June 11, 2026

    पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के 3 बच्चे समेत 5 लोगों की मौ’त

    June 11, 2026

    राज्यसभा की दोनों सीटों पर महागठबंधन की जीत तय : विनोद पांडेय

    June 11, 2026

    हथियार की खरीद-बिक्री को लेकर मा’रा गया प्रमोद, एक नाबालिग समेत तीन को पुलिस ने दबोचा

    June 11, 2026

    झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग हब और नॉलेज इकोनॉमी बनाना हमारा संकल्प : सीएम हेमंत सोरेन

    June 11, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.