Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jun, 2025 ♦ 6:15 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»सीढ़ी और पानी की टंकी भरभरा कर गिरी, 21 लोगों को किया गया रेस्क्यू
    झारखंड

    सीढ़ी और पानी की टंकी भरभरा कर गिरी, 21 लोगों को किया गया रेस्क्यू

    Team JoharBy Team JoharSeptember 10, 2023Updated:September 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो : बोकारो स्टील के सेक्टर 12-ई स्थित एक आवास के ब्लॉक की सीढ़ी अहले सुबह लगभग 4.30 बजे भरभरा कर गिर गई। इसके बाद वहां पर अफरा-तफरी मच गई। इस बीच सुबह होने का इंतजार करते रहे। तत्काल इसकी सूचना बोकारो स्टील प्रबंधन को दी गई। सूचना मिलते ही बोकारो स्टील की फायर ब्रिगेड और सीआईएसएफ की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू में जुट गई। ब्लॉक के आवास संख्या 1018 से 1024 में रहने वाले 21 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। घटना के बाद इस ब्लाक में रहने वाले लोग दहशत में हैं।

    जर्जर हो चुके हैं सभी आवास

    बोकारो स्टील सिटी सेक्टर 12 के सभी आवासों की स्थिति जर्जर हो चुकी है। इस वजह से आए दिन घटनाएं होती रहती है। इसके बावजूद प्रबंधन इस पर कोई पहल नहीं कर रहा है। सेक्टर में रहने वाली महिला चैताली आचार्य ने बताया कि लगभग 11.30 बजे ब्लॉक के छज्जा के गिरने की आवाज आई और सीढ़ी व पानी टंकी पूरी तरह से भरभरा कर गिर गई। ऐसा लगा कि हमारे घर की छत ही अब गिर जाएगी। दहशत के बीच हमलोग सुबह होने का इंतजार करते रहे। साथ ही बताया कि आवास की स्थिति ठीक नहीं है।

    रिसाव के कारण ब्लॉक क्षतिग्रस्त

    वहीं रेस्क्यू करने आए सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट ने बताया कि ब्लॉक में फंसे 21 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि टंकी से पानी के रिसाव के कारण ब्लॉक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। ऐसे में फिर से कोई घटना हो सकती है। घटना की सूचना मिलने के बाद बोकारो के भाजपा विधायक बिरंचि नारायण मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से बातचीत की। उन्होंने बोकारो स्टील प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कई बार मीटिंग में जर्जर क्वार्टरों का मुद्दा उठाने के बाद भी बोकारो स्टील की कुंभकरणीय निद्रा नहीं खुली है। यहीं कारण है कि लोगों की जान को खतरा है। बोकारो स्टील का काम सिर्फ लोहा बेचकर मुनाफा कमाना नहीं है। लोगों के जान माल की सुरक्षा की भी जिम्मेवारी बोकारो स्टील की है। उन्होंने आरोप लगाया कि बोकारो के 4000 क्वार्टर में अवैध कब्जा है। यह कब्जा बोकारो स्टील के अधिकारियों की मिलीभगत से है।

     

     

    21 लोग अफरा-तफरी आवास गिर गई तत्काल बोकारो स्टील बोकारो स्टील प्रबंधन ब्लॉक भरभरा रेस्क्यू सीढ़ी सुबह सूचना सेक्टर 12-E
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनदी में नहाने उतरे तीन भाई डूबे, दो शव निकाले गए
    Next Article G-20 Summit 2023 : सीएम हेमंत सोरेन ने शेयर की तस्वीर

    Related Posts

    जमशेदपुर

    सार्वजनिक स्थान पर थूकने या सिगरेट पीने पर लगेगा हर्जाना, उड़न दस्ते से होगी सख्त कार्रवाई…

    June 16, 2025
    खूंटी

    विकास के लिए समर्पित है मोदी सरकार : काशीनाथ महतो

    June 16, 2025
    गुमला

    धान व्यापारी लूटपाट मामले में दो को पुलिस ने दबोचा

    June 16, 2025
    Latest Posts

    सार्वजनिक स्थान पर थूकने या सिगरेट पीने पर लगेगा हर्जाना, उड़न दस्ते से होगी सख्त कार्रवाई…

    June 16, 2025

    विकास के लिए समर्पित है मोदी सरकार : काशीनाथ महतो

    June 16, 2025

    धान व्यापारी लूटपाट मामले में दो को पुलिस ने दबोचा

    June 16, 2025

    बलिदान दिवस पर राज्य के नवनिर्माण की हुंकार भरेगी आजसू : प्रवीण प्रभाकर

    June 16, 2025

    1 जुलाई से बिना आधार लिंक के नहीं मिलेंगे तत्काल टिकट, जानें क्या है नया नियम

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.