Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पोस्टल-आरएमएस पेंशनर्स का डिविजनल कान्फ्रेंस 8 को, कई मुद्दों पर होगी बात
    झारखंड

    पोस्टल-आरएमएस पेंशनर्स का डिविजनल कान्फ्रेंस 8 को, कई मुद्दों पर होगी बात

    Team JoharBy Team JoharSeptember 10, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः पोस्टल/आरएमएस पेंशनर्स एसोसिएशन का डिविजनल कांफ्रेंस और स्टेट कार्यकारिणी की बैठक 8 अक्टू बर को रांची जीपीओ में बुलायी गयी है. यह निर्णय सर्वसम्मति से एसोसिएशन की बैठक में हुआ. एसोसिएशन के डिविजनल कांफ्रेंस में जमशेदपुर, धनबाद, पलामू, दुमका, गुमला, हजारीबाग, गिरिडीह, सिमडेगा, देवघर, गोमो के प्रतिनिधि भाग लेंगे. इसके मुख्य अतिथि चीफ पीएमजी राकेश कुमार, विशिष्ट अतिथि एडी सीजीएचएस डॉ सोनाली भट्टाचार्य, निदेशक डाक लेखा पीके रवि होंगे. त्रिवेंद्रम में 1 अक्टूबर को आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन (पेंशन और रिटायरी) इंटरनेशनल कांफ्रेंस में झारखंड का प्रतिनिधित्व एसोसिशन के राज्यि सचिव एमजेड ख़ान करेंगे.

    इन बातों पर होगी चर्चा

    कांफ्रेंस में पोस्टमैन के जनवरी ’96 से बढ़े हुए वेतन का बकाया भुगतान, समय पर पीपीओ का जारी नहीं किया जाना, रुल 9 के लंबित मामलों आदि पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी. बैठक में पेंशनर्स के मेडिकल क्लेम का भुगतान नहीं किए जाने पर चिंता व्यक्त की गई. कहा गया कि सीजीएचएस में वर्क कल्चर के नहीं होने के कारण पेंशनर्स का मेडिकल क्लेम महीनों से लंबित है. बार-बार संयुक्त निदेशक से मिलने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. हाल के दिनों में लालपुर स्थित सीजीएचएस वेलनेस बिना किसी नोटिस के बंद कर दिया गया. इसके कारण लाभार्थियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. एसोसिएशन ने इसकी सूचना संयुक्त निदेशक को समय पर दे दी थी. फिर भी, वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई.

    बैठक में इनकी रही मौजूदगी

    बैठक को आरएन पांडेय, त्रिवेणी ठाकुर, अमर नाथ मिश्र, आरबी शर्मा, बीके चौधरी, सुशील कुमार, गौतम विश्वास आदि ने भी संबोधित किया. मौके पर त्रिलोकी नाथ साहू, एसपी मंडल, आरबी बैठा, गणेश डे, मो रफी, रमेश सिंह, अखिलेश कुमार, बी बारा, हसीना तिग्गा, रमेश काशी, काशी राम, सुखदेव, राजेंद्र महतो, रामचंद्र महतो आदि उपस्थित थे.

    8 October 8 अक्टू बर AD CGHS. Dr. Sonali Bhattacharya Chief PMG Rakesh Kumar Deoghar Dhanbad Director of Postal Accounts PK Ravi Divisional Conference Dumka Giridih Gomo gumla Hazaribagh International Conference International Trade Union (Pension and Retirees) jamshedpur jharkhand Jharkhand news Jharkhand Update News MZ Khan palamu Postal/RMS Pensioners Association ranchi Ranchi GPO Ranchi Latest News Ranchi Update News Simdega State Executive Meeting अंतर्राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन (पेंशन और रिटायरी) इंटरनेशनल कांफ्रेंस एडी सीजीएचएस डॉ सोनाली भट्टाचार्य एमजेड ख़ान गिरिडीह गुमला गोमो चीफ पीएमजी राकेश कुमार जमशेदपुर झारखंड झारखंड अपडेट न्यूज झारखंड न्यूज डिविजनल कांफ्रेंस दुमका देवघर धनबाद निदेशक डाक लेखा पीके रवि पलामू पोस्टल/आरएमएस पेंशनर्स एसोसिएशन रांची रांची अपडेट न्यूज रांची जीपीओ रांची लेटेस्ट न्यूज सिमडेगा स्टेट कार्यकारिणी की बैठक हजारीबाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article30 करोड़ का कोयला छत्तीसगढ़ से सरायकेला लेकर पहुंचे 50 ट्रक चालकों को बनाया बंधक
    Next Article नदी में नहाने उतरे तीन भाई डूबे, दो शव निकाले गए

    Related Posts

    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः लोकसभा में थे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थाने में हो गया एफआईआर

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    25 जुलाई 2002: जब राष्ट्रपति भवन पहुंचा एक वैज्ञानिक, जिसने सत्ता नहीं बल्कि सपनों से जीता देश का दिल

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिना अनुमति सुप्रीम कोर्ट के वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर लगाने से रोक

    July 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026
    Latest Posts

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?

    July 25, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कौन क्या कह रहा है?

    July 25, 2026

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाओं का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में नहीं उलझने देंगे

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.