Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कुपोषण से जंग जीतेंगे हम, डीसी ने रवाना किया पोषण जागरूकता रथ
    झारखंड

    कुपोषण से जंग जीतेंगे हम, डीसी ने रवाना किया पोषण जागरूकता रथ

    Team JoharBy Team JoharSeptember 8, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सरायकेला: सरायकेला उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने शुक्रवार को दो पोषण जागरूकता रथ को समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर पूरे जिले में भ्रमण हेतु रवाना किया। जिले भर में प्रचार-प्रसार कर जागरूकता हेतु इस रथ को रवाना किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर भी मौजूद रहीं। इस दौरान उपायुक्त सहित सभी पदाधिकारियों ने पोषण सप्ताह के तहत हस्ताक्षर भी किया। हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। उपायुक्त द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारी, कर्मी एवं आम जनमानस को पोषण अभियान 2023 में अपनी-अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने एवं सही पोषण, पौष्टिक आहार के प्रति लोगों को जागरूक करने की शपथ दिलाई गई।

    30 सितंबर तक लोगों को किया जाएगा जागरूक

    उपायुक्त ने कहा रवाना किए गए दो जागरूकता वाहन के माध्यम से  30 सितंबर तक सुदूर एवं ग्रामीण क्षेत्र के टोला-मोहल्ला में टीकाकरण, खान-पान, पौष्टिक आहार, उचित पोषण, स्वच्छता एवं साफ-सफाई, डायरिया एवं एनीमिया से बचाव की सावधानियों पर विशेष जानकारी दी जाएगी। साथ ही गर्भवती महिलाएं, धात्री माताओं तथा नवजात शिशु, किशोरियों एवं बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने की जानकारियों से अवगत कराया जाएगा।

    ग्रामीण क्षेत्रों में कुपोषण के मामले ज्यादा

    उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में जहां कुपोषण की समस्या ज्यादा आती है। वहां बच्चों का पहला स्कूल आंगनबाड़ी केन्द्र होता है। ऐसे में वहां आने वाली गर्भवती माताओं एवं धात्री माताओं का उचित पोषण एवं पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक करना बहुत जरूरी है। उपायुक्त ने कहा कि कुपोषण का सामना करने के लिए कोई बाहर की चीजें खाने की जरूरत नहीं है। उपायुक्त ने कुपोषण के विरुद्ध इस लड़ाई में जीत की शुभकामनाएं दी हैं।

    Jharkhand Latest Update Jharkhand news Jharkhand Update News Nutrition Awareness in Saraikala Nutrition Awareness Vehicle Saraikala DC Saraikala Health News Saraikala Update News झारखंड अपडेट न्यूज झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट अपडेट न्यूज पोषण जागरूकता वाहन सरायकला डीसी सरायकेला अपडेट न्यूज सरायकेला में पोषण जागरूकता सरायकेला हेल्थ समाचार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजोहार लाइव खास : राज्य सेवा के 60 अफसर रडार पर, आधा दर्जन बर्खास्तगी के बॉर्डर लाइन पर
    Next Article चाईबासा में नक्सली तांडव, रिटायर्ड बीएसएफ जवान को गोलियों से भून डाला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    देश का हर चौथा युवा न पढ़ रहा, न नौकरी कर रहा, 250 जिलों के NSO रिपोर्ट ने खोली पोल

    September 20, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Investigation CGL केस : क्या तत्कालीन जांच में मुख्यमंत्री को गलत तथ्यों की जानकारी दी गई? नए खुलासों के बाद अनुराग गुप्ता की भूमिका पर सवाल

    September 20, 2026
    आदिवासी

    ग्लैडसन डुंगडुंग को हिन्दी पत्रकारिता में योगदान के लिए स्वामी देवानंद चक्कुंगल पुरस्कार

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खनिज अधिकार छीनने की कोशिश स्वीकार नहीं, आंदोलन और तेज होगा : विनोद पांडेय

    September 19, 2026
    क्राइम

    झारखंड जगुआर का राष्ट्रीय गौरव : गुजरात के केवड़िया में सरदार पटेल जयंती पर मार्च करेंगे झारखंड के शूरवीर

    September 19, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JSSC-CGL पर बाबूलाल का सवाल : पूरी परीक्षा दूषित थी तो पहले की जांच में क्या छिपा रह गया?

    September 19, 2026
    Latest Posts

    IIT Bombay छात्र मौत मामला : प्रोफेसर पर SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज, 5 साल में 32 आत्महत्याएं और 3,542 ड्रॉपआउट

    September 20, 2026

    देश का हर चौथा युवा न पढ़ रहा, न नौकरी कर रहा, 250 जिलों के NSO रिपोर्ट ने खोली पोल

    September 20, 2026

    ‘ब्रेसलेट’ पर टैक्स की बात कैसे जा पहुंची समलैंगिक पार्टनर से कानूनी ‘पति-पत्नी’ वाला विशेषाधिकार तक?

    September 20, 2026

    Johar Live Investigation CGL केस : क्या तत्कालीन जांच में मुख्यमंत्री को गलत तथ्यों की जानकारी दी गई? नए खुलासों के बाद अनुराग गुप्ता की भूमिका पर सवाल

    September 20, 2026

    TSPC सुप्रीमो ब्रजेश गंझू मारा गया, वाराणसी में यूपी ATS ने मुठभेड़ में किया ढेर

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.