Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»नाबालिग ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, थानेदार सस्पेंड, आरोपी खबरी को गिरफ्तार करने का आदेश
    झारखंड

    नाबालिग ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, थानेदार सस्पेंड, आरोपी खबरी को गिरफ्तार करने का आदेश

    Team JoharBy Team JoharSeptember 7, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सरायकेला : एसपी ने थानेदार नीतीश कुमार को निलंबित करने का फरमान जारी कर दिया है। जिसके बाद जिला पुलिस में हड़कंप मच गया है। एसपी के निर्देश के बाद कई सवाल एक साथ उठने लगे है कि आखिर थानेदार को किस गुनाह की सजा दी गई है। जानकार इसे राजनीति से जोड़कर देख रहे हैं। दरअसल थाने के कथित खबरी (एसपीओ) दिनेश साहू के गुनाहों की सजा नीतीश को मिली है। बता दें कि सरायकेला बाजार के रहने वाले 16 वर्षीय युवक सागर ने बुधवार को सीनी रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी।

    इसको लेकर गुरुवार सुबह से ही सरायकेला विधायक प्रतिनिधि सनंद आचार्य परिजनों के साथ नाबालिग के शव को लेकर थाने पर प्रदर्शन कर रहे थे। सभी आरोपी दिनेश साहू की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इस बीच छह घंटे तक प्रदर्शन होता रहा। अंततः एसपी के निर्देश पर थानेदार को निलंबित करने और आरोपी दिनेश साहू की गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद लोगों ने आंदोलन समाप्त कर दिया। वहीं एसपी ने सर्किल इंस्पेक्टर राम अनूप महतो को पूरे मामले के जांच का जिम्मा सौंपा है।

    क्या है पूरा मामला

    जमशेदपुर के साकची थाने में सरायकेला बाजार निवासी सागर राणा के खिलाफ मोबाइल चोरी किए जाने की एक शिकायत दर्ज कराई गई। थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने इसके अनुसंधान का जिम्मा एसआई अभिमन्यु कुमार को सौंपा था। एसआई ने एसपीओ दिनेश साहू को सागर के घर जाकर उसे मोबाइल के साथ थाने में उपस्थित होने का कार्य सौंपा। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि दिनेश साहू ने सागर के घर आकर उसकी नाबालिग बहन को धमकाते हुए मामले से बचाने के लिए 50,000 की मांग की। नहीं देने की स्थिति में दिनेश साहू ने जेल भिजवाने की धमकी दी। तनाव में आकर सागर राणा ने सीनी जाकर रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। वहीं सरायकेला बाजार के खोमचा से लेकर ठेला और दुकानदारों ने भी दिनेश साहू की शिकायत की है। आक्रोशित दुकानदारों ने कहा कि दिनेश साहू थाने का रौब दिखाकर हमेशा उन्हें प्रताड़ित करता है।

    Alleged news Decree Dinesh Sahu District Police instructions many questions Nitish kumar police station Politics Punishment SP SPO Stir Suspended Thanedar What crime एसपी एसपीओ कई सवाल कथित खबरी किस गुनाह जिला पुलिस थाना थानेदार दिनेश साहू निर्देश निलंबित नीतीश कुमार फरमान राजनीति सजा हड़कंप
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएमजीएम में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
    Next Article दुर्गा पूजा : मोरहाबादी के गीतांजलि क्लब का पंडाल देगा पर्यावरण बचाओ का संदेश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग: टीबी से जंग में पोषण का संबल, 80 मरीजों को मिली आहार किट

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी अध्यक्ष का इस्तीफा राज्यपाल ने किया मंजूर

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC मामले में आज दर्ज होगी FIR, 8 आरोपियों से CID की पूछताछ जारी

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026
    क्राइम

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026
    Latest Posts

    हजारीबाग: टीबी से जंग में पोषण का संबल, 80 मरीजों को मिली आहार किट

    July 22, 2026

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026

    ओडिशा: PVTGs समुदायों में स्वास्थ्य संकट, हर सातवां वयस्क हाई BP, आधी महिलाएं एनीमिया पीड़ित

    July 22, 2026

    जेपीएससी अध्यक्ष का इस्तीफा राज्यपाल ने किया मंजूर

    July 22, 2026

    JPSC मामले में आज दर्ज होगी FIR, 8 आरोपियों से CID की पूछताछ जारी

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.