Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 11
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»भारतीय कराटे टीम बैंकॉक पहुंची, झारखंड के भी दो प्लेयर्स दिखाएंगे टैलेंट
    खेल

    भारतीय कराटे टीम बैंकॉक पहुंची, झारखंड के भी दो प्लेयर्स दिखाएंगे टैलेंट

    Team JoharBy Team JoharSeptember 7, 2023Updated:September 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    थाईलैंड ओपन कराटे चैंपियनशिप कल से होगी शुरू

    रांची : थाईलैंड में 6 सितंबर से आयोजित थाईलैंड ओपन कराटे चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए भारतीय कराटे टीम बैंकॉक पहुंच चुकी है। बैंकॉक पहुंचकर भारतीय कराटे खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के पूर्व प्रशिक्षण में जमकर पसीना बहाया। 8 सितंबर से खिलाड़ी अपने-अपने आयु वर्ग के प्रतिस्पर्धा में भाग लेंगे। भारतीय टीम के कोच शिहान सुनील किस्पोट्टा ने बताया कि टीम की तैयारी जोरों पर है। भारतीय कराटे टीम में झारखंड के 2 खिलाड़ी शामिल हैं, जो 8 सितंबर को अपने दोनों स्पर्धाओं में भाग लेंगे। भारतीय टीम में सबसे जूनियर खिलाड़ी झारखंड की ऐलिसन रूपल खाखा है जो 12 साल से कम आयु वर्ग में काता और 30 किलो से कम वजन वर्ग में फाइट करेगी। भारतीय टीम से खेलने वाली सबसे पहली खिलाड़ी होगी। वहीं काजल कुजूर 14 साल से कम आयु वर्ग में काता और 52 किलो से कम वजन वर्ग में फाइट करेगी।

    झारखंड के दो ​खिलाड़ी बढ़ाएंगे राज्य व देश का मान

    कोच शिहान सुनील किस्पोट्टा ने कहा कि झारखंड के दोनों खिलाड़ियों का भारतीय टीम में होना और देश का प्रतिनिधित्व करना राज्य के साथ देश को भी गौरवान्वित करता है। ये खिलाड़ी सही मार्गदर्शन और अपनी मेहनत के बल पर इस मुकाम पर पहुंचे हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी भारतीय खिलाड़ियों को विश्व कराटे संघ के तकनीकी कमेटी के सदस्य हंशी भरत शर्मा, कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष विजय तिवारी और महासचिव संजीव जांगड़ा ने शुभकामनाएं दी।

    Coach Shihan Sunil Kispotta Indian Karate Team Jharkhand Karate Players ranchi news Ranchi Update News Thailand Open Karate Championship कोच ​शिहान सुनील किस्पोट्टा झारखंड कराटे प्लेयर्स थाईलैंड ओपन कराटे चैंपियन​शिप भारतीय कराटे टीम रांची अपडेट न्यूज रांची न्यूज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleI.N.D.I.A. का पोस्टर देखते ही भड़के जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, कार्यालय से हटवाया
    Next Article क्रेन मालिक पर अंधाधुंध फायरिंग, बाइक से आए थे चार शूटर, थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप

    Related Posts

    चतरा

    हथियार की खरीद-बिक्री को लेकर मा’रा गया प्रमोद, एक नाबालिग समेत तीन को पुलिस ने दबोचा

    June 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग हब और नॉलेज इकोनॉमी बनाना हमारा संकल्प : सीएम हेमंत सोरेन

    June 11, 2026
    क्राइम

    जंगल में बैठकर लोगों को लगाते थे चूना, सारठ से चार साइबर ठग धराए

    June 11, 2026
    Latest Posts

    हथियार की खरीद-बिक्री को लेकर मा’रा गया प्रमोद, एक नाबालिग समेत तीन को पुलिस ने दबोचा

    June 11, 2026

    झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग हब और नॉलेज इकोनॉमी बनाना हमारा संकल्प : सीएम हेमंत सोरेन

    June 11, 2026

    जंगल में बैठकर लोगों को लगाते थे चूना, सारठ से चार साइबर ठग धराए

    June 11, 2026

    विदेश में बैठकर झारखंड में फैला रहे आतंक, अब इंटरपोल के जरिए शिकंजा कसेगी पुलिस

    June 11, 2026

    देवघर में नशे के बड़े नेटवर्क पर तीखी चोट, 76.19 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 6 गिरफ्तार

    June 11, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • झारखंड
    • राजनीति
    • बिहार
    • क्राइम
    • खेल
    • सेहत
    • मनोरंजन
    • शिक्षा
    • धर्म/ज्योतिष
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.